Responsive Scrollable Menu

न जिम, न दवाइयां... पानी के भीतर किए गए योगासन बने आकर्षण का केंद्र, लोगों को दिया हेल्दी लाइफ का खास संदेश

Underwater Yoga: स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक्वा योग कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पानी के भीतर किए गए योग अभ्यास ने योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का अनूठा संदेश दिया. प्रतिभागियों ने पानी में विभिन्न योगासन कर शारीरिक और मानसिक संतुलन का अनुभव किया. विशेषज्ञों ने बताया कि एक्वा योग शरीर की लचक बढ़ाने, तनाव कम करने और फिटनेस सुधारने में मददगार साबित हो सकता है. इस अनोखे आयोजन ने लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया.

Continue reading on the app

Jagannath Rath Yatra 2026: देवी गुंडिचा जिनके घर जाकर पकवान खाते हैं भगवान जगन्नाथ, जानें वो कौन हैं

हर साल ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलती है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी देवी गुंडिचा के मंदिर जाते हैं. यहां वे 8-9 दिन विश्राम करते हैं, पकवान खाते हैं और फिर मुख्य मंदिर लौटते हैं. देवी गुंडिचा राजा इंद्रद्युम्न की पत्नी थीं और उन्होंने जगन्नाथ जी से हर साल मिलने का वचन लिया था. यह यात्रा आस्था और परंपरा का अनूठा संगम है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: 1078 वनडे में पहली बार हुआ ऐसा, रोहित-कृष्णा की जोड़ी हो गई 'प्रसिद्ध'

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 28 रन के भीतर ही टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसमें रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा का बड़ा हाथ रहा।

नई गेंद से प्रसिद्ध ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर इनफॉर्म बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया। प्रसिद्ध की ये गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर की तरफ थी और इस पर गुरबाज ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। रहमानुल्लाह 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच में 102 रन की तूफानी पारी खेली थी।

प्रसिद्ध का तूफान यहीं नहीं थमा। अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में प्रसिद्ध ने रहमत शाह को आउट कर दिया। इस बार भी गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन से बाहर की तरफ निकली और बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में समा गई। 

इस बार भी गेंदबाज प्रसिद्ध और कैच पकड़ने वाले रोहित थे। एक ओवर बाद ही फिर इस जोड़ी ने कमाल किया और प्रसिद्ध की गेंद पर रोहित ने इब्राहिम जादरान का आसान सा कैच स्लिप में लपक लिया। ये भारत के वनडे इतिहास का 1078वां मुकाबला है और ऐसा वनडे की किसी पारी में पहली बार हुआ है, जब पहले तीन विकेट में एक ही गेंदबाज/फील्डर की जोड़ी ने बैटर को पवेलियन पहुंचाने का काम किया। 

वैसे, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा 2002 में पहली बार हुआ था, तब भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के गेंदबाज डगलस होंडो और एलिस्टर कैंपबेल की जोड़ी ने पहले तीन विकेट हासिल किए थे। इसके बाद 2017 में वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ और विकेटकीपर शाई होप चमके और कैरेबियाई पेसर और विकेटकीपर की इस जोड़ी ने इंग्लैंड के पहले गिरे तीनों विकेट झटकने में योगदान दिया था। वहीं, 2024 में अमेरिका और यूएई के बीच हुए एक वनडे में बतौर गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और फील्डर स्मित पटेल ने भी ऐसा ही कमाल दिखाया था। अब रोहित और प्रसिद्ध भी इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए। 

Sat, 20 Jun 2026 15:32:36 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics: Bengal में सियासी बवाल...हस्ताक्षर विवाद की जांच में शोभनदेब के घर पहुंची CID #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:12:46+00:00

Amit Shah का बड़ा वार! पहले 'Shinde Sena' कहते थे, अब सिर्फ एक Shiv Sena | Uddhav Thackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:06:10+00:00

Guwahati में बड़ा सत्यापन अभियान... 13 संदिग्ध नागरिक हिरासत में | Assam Police | Arya Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:08:43+00:00

Bengal News: 'अंडा फेंकने का कल्चर.. 'क्या बोले रिजू दत्ता ? #abhishekbanerjee #tmc #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:04:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers