A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई, जानिए दोहा डायमंड लीग में कैसा रहा प्रदर्शन

Neeraj Chopra Doha Diamond League: भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार की रात दोहा डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया और अपने दूसरे थ्रो के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. चोट की वजह से अपने सीजन की शुरुआत में देरी होने के बाद नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहकर कॉम्पिटिशन में वापसी की है. भले ही वह पोडियम तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने CWG 2026 के लिए क्वालीफाई करने में सफलता हासिल की. इतना ही नहीं दोहा डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने बाजी मारी, जो नीरज के काफी करीब हैं.

चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा 

नीरज चोपड़ा ने चोट की वजह से अपने सीजन की शुरुआत देरी से की है. उन्होंने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहकर कॉम्पिटिशन में वापसी की. चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफाइंग मार्क 82.61 मीटर से काफी बेहतर था. हालांकि, दोहा डायमंड लीग में वह चौथे नंबर पर रहे.

नीरज चोपड़ा के लिए यह नतीजा किस स्थान पर रहे, इससे ज्यादा जरूरी लगभग एक साल तक कॉम्पिटिशन से दूर रहने के बाद स्वस्थ वापसी करना था. भारतीय खिलाड़ी ने फाउल के साथ शुरुआत की लेकिन अच्छी वापसी करते हुए 82.77 मीटर, 85.69 मीटर और 83.45 मीटर के थ्रो किए.

  • पहला थ्रो फाउल रहा 
  • दूसरा थ्रो में 82.77 मीटर का रहा
  • तीसरे थ्रो 85.69 मीटर का रहा
  • चौथा थ्रो जहां 83.45 का रहा
  • पांचवां थ्रो उन्होंने फाउल रहा

किसने मारी बाजी?

श्रीलंका के रमेश पथिराज ने दोहा डायमंड लीग में 88.68 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल की. ये श्रीलंकाई खिलाड़ी अब कोई उभरता हुआ टैलेंट नहीं रह गया है. वह अब पुरुषों के जैवलिन थ्रो में सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक है. दोहा में मिली जीत इस सीजन में पथिराज की दूसरी डायमंड लीग जीत थी, इससे पहले उन्होंने इस महीने की शुरुआत में रोम में शानदार जीत हासिल की थी.

5 जून को गोल्डन गाला पिएत्रो मेनिया में, उन्होंने 92.62 मीटर के वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो के साथ मीटिंग रिकॉर्ड तोड़ा, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. जबकि पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. अमेरिकी कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

नीरज चोपड़ा की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियां

भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतना है. वह एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का स्वर्ण पदक है. इसके साथ ही वह विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय एथलीट बने. उन्होंने डायमंड लीग 2022 का खिताब जीता.

एशियाई खेल 2018 और 2023 में स्वर्ण पदक जीतना है. वहीं पांचवीं उपलब्धि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का गोल्ड मेडल है. इसके अलावा नीरज 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने वाले भारत के पहले एथलीट भी हैं. इन उपलब्धियों ने उन्हें भारतीय खेल इतिहास के सबसे महान एथलीटों में शामिल कर दिया है.

ये भी पढ़ें: श्रीसंत के बॉक्सिंग रिंग में वाले चैलेंज पर आया भज्जी का रिएक्शन, जानिए ऐसा क्या कहा, जो हर तरफ होने लगी चर्चा

Continue reading on the app

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹10609 कम होकर ₹2.32 लाख किलो हुई, सोना ₹2830 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,830 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 जून को 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.43 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 10,609 रुपए कम हुई। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 20 जून 2026 ऑल टाइम हाई से ₹31 हजार गिरा सोना इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 31 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 142 दिन में चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 142 दिन में ₹31 हजार और चांदी ₹1.54 लाख सस्ती सोर्स: IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: जीत की हैट्रिक पर Team India की नजर, South Africa देगी सबसे कड़ी टक्कर

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में शानदार शुरूआत के बाद अब रविवार को यहां ग्रुप वन के कठिन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका जैसी खतरनाक टीम के सामने उस लय को कायम रखने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान पर 64 रन से जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने बल्ले से योगदान दिया जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाये।

नीदरलैंड को दूसरे मैच में भारत ने 95 रन से हराया। पांच बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम अभी तक टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। अब उसे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिये विख्यात दक्षिण अफ्रीका की चुनौती से पार पाना है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी और भारत की बल्लेबाजी के बीच हो सकता है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की मंधाना की काबिलियत और हरमनप्रीत के अनुभव के साथ शेफाली वर्मा और रिचा की आक्रामक बल्लेबाजी अहम होगी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें कप्तान लौरा वोल्वार्ट और मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया से मिली पराजय के बाद पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर वापसी की। पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैनचेस्टर की पिच स्पिनरों की मददगार साबित हो सकती है। दोनों टीमों को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा क्योंकि अब तक के मैचों में यह पहलू अहम साबित हुआ है। भारत के लिये सकारात्मक बात यह है कि टीम किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं है और सभी ने योगदान दिया है। टीम प्रबंधन संतुलन से भी खुश होगा जिससे गेंदबाजी के विकल्पों में विविधता मिली है।

दीप्ति की आफ स्पिन के अलावा भारत के पास अच्छे तेज और स्पिन गेंदबाजी विकल्प है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में से है। पिछली बार टी20 विश्व कप फाइनल खेल चुकी इस टीम के पास दबाव से निपटने का काफी अनुभव है। दोनों टीमों के पास अच्छे हरफनमौला हैं और यह इस ग्रुप का सबसे अहम मुकाबला साबित हो सकता है। भारत को श्रेयंका पाटिल की कमी खलेगी जो पिछले मैच में चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया गया है जिन्होंने अभी तक भारत के लिये पदार्पण नहीं किया है।

टीमें : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा , जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, राधा यादव , प्रेमा रावत। दक्षिण अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, नडाइन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मरियाने काप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, काराबो मेसो, एन मलाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन, डेन वान नीकर्क मैच का समय : शाम सात बजे से।

Sat, 20 Jun 2026 14:48:50 +0530

  Videos
See all

Guwahati में बड़ा सत्यापन अभियान... 13 संदिग्ध नागरिक हिरासत में | Assam Police | Arya Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:08:43+00:00

Ram Mandir Donation Chori LIVE News: राम मंदिर में भ्रष्टाचार कौन गुनाहगार? | Anjana OM Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:08:20+00:00

Bengal News: 'अंडा फेंकने का कल्चर.. 'क्या बोले रिजू दत्ता ? #abhishekbanerjee #tmc #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:04:29+00:00

Amit Shah का बड़ा वार! पहले 'Shinde Sena' कहते थे, अब सिर्फ एक Shiv Sena | Uddhav Thackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:06:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once