ईरान का खतरनाक खेल! तैयार किए 'गुप्त लड़ाके', अमेरिका समेत इन देशों पर मंडरा रहा हमले का खतरा...
Iran covert drone network: ईरान और अमेरिका की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच ईरान की नई साजिश का पर्दाफाश हुआ है. दरअसल, एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इराक की जमीन पर एक ऐसा गुप्त नेटवर्क खड़ा किया है, जिसके बारे में दुनियाभर को भनक तक नहीं है.
न्यूज एजेंसी Reuters की जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इराक में छोटे-छोटे, अलग-थलग सेल बनाए हैं. हर सेल में करीब दस लड़ाके हैं. ये न तो किसी स्थानीय मिलिशिया को जवाब देते हैं, न किसी इराकी कमांडर को. इनकी रिपोर्टिंग सीधे तेहरान में बैठे IRGC अधिकारियों को होती है.
इन लड़ाकू दस्तों का काम पड़ोसी खाड़ी देशों पर ड्रोन हमले करना है
अगर ये सच है तो ये खाड़ी देशों के लिए खतरे की घंटी है. ईरान अमेरिका के जंग के चलते पहले ही मध्य-पूर्व में तनाव है. अब किसी तरह दोनों देशों में समझौता हो रहा है तो ईरान की इस साजिश से हालत फिर बिगड़ने का खतरा बना हुआ है. बता दें IRGC ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई है. अगर ये सच है कि उसने अगर इराक की जमीन पर गुप्त लड़ाकू दस्ते तैनात किए हैं तो ये विश्व पटल पर फिर तनाव पैदा करने वाली बात है. बताया जा रहा है कि इन लड़ाकू दस्तों का काम पड़ोसी खाड़ी देशों पर ड्रोन हमले करना है, और वो भी इस तरह कि ईरान का नाम सामने न आए.
खबर अपडेट की जा रही है
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई, जानिए दोहा डायमंड लीग में कैसा रहा प्रदर्शन
Neeraj Chopra Doha Diamond League: भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार की रात दोहा डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया और अपने दूसरे थ्रो के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. चोट की वजह से अपने सीजन की शुरुआत में देरी होने के बाद नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहकर कॉम्पिटिशन में वापसी की है. भले ही वह पोडियम तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने CWG 2026 के लिए क्वालीफाई करने में सफलता हासिल की. इतना ही नहीं दोहा डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने बाजी मारी, जो नीरज के काफी करीब हैं.
चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने चोट की वजह से अपने सीजन की शुरुआत देरी से की है. उन्होंने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहकर कॉम्पिटिशन में वापसी की. चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफाइंग मार्क 82.61 मीटर से काफी बेहतर था. हालांकि, दोहा डायमंड लीग में वह चौथे नंबर पर रहे.
???? NEERAJ CHOPRA QUALIFIED FOR CWG 2026
— The Khel India (@TheKhelIndia) June 19, 2026
On return to the international season, India's Neeraj Chopra finished 4th with best throw of 85.69m
Well Played Champ on return after injuries ????????????pic.twitter.com/A3gZyfXczO
नीरज चोपड़ा के लिए यह नतीजा किस स्थान पर रहे, इससे ज्यादा जरूरी लगभग एक साल तक कॉम्पिटिशन से दूर रहने के बाद स्वस्थ वापसी करना था. भारतीय खिलाड़ी ने फाउल के साथ शुरुआत की लेकिन अच्छी वापसी करते हुए 82.77 मीटर, 85.69 मीटर और 83.45 मीटर के थ्रो किए.
- पहला थ्रो फाउल रहा
- दूसरा थ्रो में 82.77 मीटर का रहा
- तीसरे थ्रो 85.69 मीटर का रहा
- चौथा थ्रो जहां 83.45 का रहा
- पांचवां थ्रो उन्होंने फाउल रहा
किसने मारी बाजी?
श्रीलंका के रमेश पथिराज ने दोहा डायमंड लीग में 88.68 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल की. ये श्रीलंकाई खिलाड़ी अब कोई उभरता हुआ टैलेंट नहीं रह गया है. वह अब पुरुषों के जैवलिन थ्रो में सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक है. दोहा में मिली जीत इस सीजन में पथिराज की दूसरी डायमंड लीग जीत थी, इससे पहले उन्होंने इस महीने की शुरुआत में रोम में शानदार जीत हासिल की थी.
5 जून को गोल्डन गाला पिएत्रो मेनिया में, उन्होंने 92.62 मीटर के वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो के साथ मीटिंग रिकॉर्ड तोड़ा, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. जबकि पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. अमेरिकी कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
नीरज चोपड़ा की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियां
भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतना है. वह एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का स्वर्ण पदक है. इसके साथ ही वह विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय एथलीट बने. उन्होंने डायमंड लीग 2022 का खिताब जीता.
Neeraj Chopra is all ready for Doha DL ????????
— The Khel India (@TheKhelIndia) June 18, 2026
- Fan favourite Neeraj will be live at 11:14 PM Tompic.twitter.com/3vo6Vp8wTs
एशियाई खेल 2018 और 2023 में स्वर्ण पदक जीतना है. वहीं पांचवीं उपलब्धि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का गोल्ड मेडल है. इसके अलावा नीरज 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने वाले भारत के पहले एथलीट भी हैं. इन उपलब्धियों ने उन्हें भारतीय खेल इतिहास के सबसे महान एथलीटों में शामिल कर दिया है.
ये भी पढ़ें: श्रीसंत के बॉक्सिंग रिंग में वाले चैलेंज पर आया भज्जी का रिएक्शन, जानिए ऐसा क्या कहा, जो हर तरफ होने लगी चर्चा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















