आसमान में कड़कड़ाती धूप और जमीन पर परछाइयों का डर, जानिए कैसे बिना बादलों के शूट हुआ 'लगान' का 'घनन घनन' गाना
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' के सुपरहिट गाने 'घनन घनन' की शूटिंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है. कोरियोग्राफर राजू खान ने बताया कि कैसे कड़कड़ाती धूप और परछाइयों के डर के बीच सिर्फ 45 मिनट की रोशनी में इस गाने को फिल्माया गया था.पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें.
कोलकाता में प्लेन पर बिजली गिरी, 142 यात्री सवार थे:दार्जिलिंग में पुल बहा, शिमला में लैंडस्लाइड; झारखंड में बिजली गिरने से 8 की मौत
देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 पर बिजली गिर गई। घटना के समय फ्लाइट एयरोब्रिज पर खड़ी थी। फ्लाइट में सवार 147 यात्रियों को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद शुक्रवार को बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। इस पुल के टूटने से मिरीक-सिलीगुड़ी सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। झारखंड के छह जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा शामिल है। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हजारीबाग में हुई। इसके अलावा पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबर है। नवी मुंबई एयरपोर्ट की छत से टपका पानी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को छत से पानी टपकने के कारण बैगेज बेल्ट 5 और 6 कुछ समय के लिए बंद हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 मिनट में रिसाव रोक दिया गया और एक घंटे में सफाई व मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद दोनों बैगेज बेल्ट फिर से चालू कर दी गईं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एक साथ 5 सिस्टम मानसून को रोक रहे, नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















