E20 Petrol Reality Check: ई20 पेट्रोल में Ethanol की वजह से खराब हो रहा इंजन या नहीं? यहां जानिए
E20 Petrol Reality Check: E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ लोग माइलेज कम होने और इंजन में खराबी की शिकायत कर रहे हैं. इन दावों की पड़ताल के लिए टीम दिल्ली के ऑटो रिपेयर मार्केट पहुंची, जहां कई मैकेनिकों से बात की गई.
मैकेनिकों ने क्या कहा?
कुछ मैकेनिकों का कहना है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से फ्यूल इंजेक्टर चोक होने, माइलेज घटने और गाड़ी की पिकअप कम होने जैसी शिकायतें बढ़ी हैं. उनका दावा है कि कई वाहन मालिक इसी तरह की समस्याएं लेकर आ रहे हैं.
सरकार और विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञ मानते हैं कि एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से कम होती है, इसलिए E20 से माइलेज में हल्की कमी आ सकती है. हालांकि सही इंजन ट्यूनिंग से इस असर को कम किया जा सकता है. सरकार का कहना है कि E20 से इंजन खराब होने का कोई प्रमाण नहीं है. इसके इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन घटता है और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग पर आई बड़ी अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानें कब मिलेगा एरियर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रयागराज में 'जल योग', यमुना नदी में तैराकों ने किया अनोखा अभ्यास
प्रयागराज, 19 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तौर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना नदी के बरगद घाट पर जल योग का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तैराक हाथों में योगासन के पोस्टर लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक करते नजर आए।
तैराकी सीखने आए बच्चों, महिलाओं से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया। तैराकी प्रशिक्षक ने लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन और अनुलोम-विलोम के साथ ही ओम का उच्चारण कराया गया।
स्विमिंग कोच त्रिभुवन निषाद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, नवजीवन स्विमिंग एकेडमी में 40 सालों से स्विमिंग सिखाई जा रही है। प्रधानमंत्री के योग दिवस के आह्वान के बाद हमने सोचा कि क्यों न बच्चों को योग भी सिखाया जाए, ताकि उन्हें इसका फायदा हो। तब से हम हर साल जल योग करवा रहे हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है, स्टैमिना बेहतर होता है और सर्वाइकल जैसी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है।
अलग-अलग योगासन के बारे में बात करते हुए कोच त्रिभुवन ने कहा, जितने भी बच्चे यहां आते हैं, हम लोग उन्हें स्विमिंग के साथ योगा भी सिखाते हैं। छोटे से लेकर बड़े तक, सभी लोग योगा करते हैं। यहां 3 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक देखने को मिलेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा, 150 से अधिक देश योग दिवस मनाते हैं। इसलिए हम भी यमुना नदी में योगा करते हैं, ताकि हम स्वस्थ और मस्त रहें।
वही प्रशिक्षण लेने पहुंचे तैराकों का कहना है कि जलयोग से दोहरा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि इम्युनिटी पावर बढ़ाने के साथ-साथ दिनभर तारो ताजा महसूस होता है।
जल योग में शामिल रही महिला ने कहा, हमने शुक्रवार को स्विमिंग के साथ जल योग किया है। इसके बहुत सारे फायदे हैं। एक अन्य महिला ने कहा, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस अवसर पर हम जल योग करते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का भी आह्वान है कि सभी लोग योगा करें।
एक बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, यहां महीनों तक बच्चे योगा करते हैं। इससे बहुत फायदे होते हैं। सांस की बीमारी में भी राहत होती है।
--आईएएनएस
डीसीएच/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















