Responsive Scrollable Menu

अमित शाह ने PM Modi के सप्तधारा मंत्र को आत्मनिर्भरता हासिल करने का मजबूत आधार बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन स्वदेशी और समृद्धि के संकल्प से ओतप्रोत था। उन्होंने कहा कि यह संबोधन सभी क्षेत्रों में अग्रणी राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी ने राष्ट्र प्रथम, नशामुक्त और सुरक्षित भारत की भावना से प्रेरित ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए एक व्यापक खाका प्रस्तुत किया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और रेल परिवहन जैसे क्षेत्रों में पिछले 12 वर्षों में हुई अभूतपूर्व प्रगति को रेखांकित किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने और सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए ‘सप्तधारा’ यानी ताकत के सात स्तंभों का मंत्र प्रस्तुत किया। शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए मोदी जी ने एक साल में एक करोड़ से अधिक युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण देने, निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए एक नेटवर्क स्थापित करने और 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने जैसी पहल की घोषणा की।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने और आठ नयी सेमीकंडक्टर इकाइयां स्थापित करने जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं।

इसे भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बोले PM Modi, वैश्विक संकट के बावजूद किसानों को दिया सस्ता Urea

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से ओतप्रोत मोदी जी का यह संबोधन सभी क्षेत्रों में अग्रणी राष्ट्र बनने की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।’’ एक अन्य पोस्ट में शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद, आज पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ गाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक पल को देखकर न केवल मेरे रोंगटे खड़े हो गए, बल्कि मेरा पूरा वजूद बेपनाह खुशी से भर गया।

Continue reading on the app

NALSAR छात्र बार परिषद ने BCI के आदेश की निंदा की, अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से मांगी माफी

नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की छात्र बार परिषद ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की उस वापस लिये गए आदेश की निंदा की, जिसमें राज्य बार काउंसिल को विश्वविद्यालय के 2026 बैच के स्नातकों का अधिवक्ता के रूप में नामांकन करने से रोक दिया गया था। छात्र बार परिषद ने छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से माफी मांगने की मांग की। नालसार की निर्वाचित छात्र संस्था छात्र बार परिषद ने मिश्रा की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘कुछ शिक्षक और बाहरी लोग निर्दोष छात्रों को भड़काने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।’’ बीसीआई ने बृहस्पतिवार को सभी राज्य बार काउंसिल को निर्देश दिया था कि अगले आदेश तक नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के किसी भी स्नातक का अधिवक्ता के रूप में नामांकन न किया जाए।

हालांकि, व्यापक आलोचना के बाद कुछ ही घंटों में यह निर्देश वापस ले लिया गया। छात्र बार परिषद ने कहा, “हम पत्रों को वापस लिए जाने और कार्रवाई के आधार के समाप्त हो जाने को स्वीकार करते हैं। हालांकि, इसके बावजूद हमारे लिए इस घटना की निंदा दर्ज करना महत्वपूर्ण है...।’’ परिषद ने कहा कि 2026 बैच के छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का राज्य बार काउंसिल को बीसीआई का निर्देश उसके वैधानिक कार्यों के दायरे में नहीं आता था।

इसे भी पढ़ें: Income Tax Relief: छात्रों और NRI के लिए अघोषित विदेशी संपत्ति बताने का मौका, 31 दिसंबर 2026 है Deadline

नालसार के कुलपति को जांच रिपोर्ट तैयार करने के बीसीआई के निर्देश पर परिषद ने कहा कि पत्र में कथित अभियान में शामिल लगभग हर व्यक्ति की पहचान से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। उसने कहा कि इसमें इसके आरंभकर्ताओं, मसौदा तैयार करने वालों, छात्र संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, पूर्व छात्रों और बाहरी प्रतिभागियों का विवरण शामिल था। उसने कहा, ‘‘ऐसी जानकारी मांगना निजता का हस्तक्षेपपूर्ण उल्लंघन है, क्योंकि इसमें छात्रों की पहचान उजागर करने को कहा गया है, जिन्हें लंबे समय तक इसके संभावित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।’’ परिषद ने बीसीआई के पत्रों की को ‘‘बेहद आपत्तिजनक’’ बताते हुए कहा कि उनमें विश्वविद्यालय के भीतर “गुटबाजी” और “गंदी राजनीति” का जिक्र किया गया था तथा आरोप लगाया गया था कि शिक्षक “छात्रों को भ्रमित, गुमराह और भड़का रहे हैं।” उसने आरोप लगाया, “ये आरोप गैर-पेशेवर, निराधार और बिना किसी आधार के हैं।

केवल वैध असहमति की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों के खिलाफ इस तरह के दावे करना अनुचित है और दुर्भावना को दर्शाता है।’’ बीसीआई के संशोधित पत्र में की गई इस टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कि ‘‘कुछ शिक्षक और बाहरी लोग निर्दोष छात्रों को भड़काने में अहम भूमिका निभा रहे थे’’, परिषद ने कहा कि कथित तौर पर अभियान के पीछे रहे शिक्षक, पूर्व छात्र, शोधार्थी या “बाहरी” की पहचान करने का प्रयास छात्रों को उनके राजनीतिक विचारों का स्वामित्व लेने से वंचित करता है। उसने कहा, ‘‘यह पारंपरिक ‘राष्ट्र-विरोधी’ विमर्श को दर्शाता है, जिसमें असहमति के गुण-दोष पर विचार करने के बजाय उसे बाहरी तत्वों द्वारा आसानी से प्रभावित होने वाले छात्रों को संरक्षणवादी तरीके से बरगलाने का नतीजा बताकर खारिज कर दिया जाता है।’’ परिषद ने आरोप लगाया कि बीसीआई अध्यक्ष का कदम उनके पद के अनुरूप नहीं था और उन संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत था, जिनका उन्हें पालन करना चाहिए था। उसने कहा कि ‘एक्स’ पर मिश्रा के संचार में छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ लगाए गए आरोप वापस नहीं लिए गए।

इसे भी पढ़ें: Manan Kumar Mishra कौन हैं? NALSAR विवाद और CJP कैंपेन से सुर्खियों में BCI चेयरमैन

उसने कहा, ‘‘हम बीसीआई अध्यक्ष से ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए माफी की मांग करते हैं।’’ बयान में कहा गया कि संवैधानिक लोकतंत्र में कोई भी संस्था, यहां तक कि उच्चतम न्यायालय और भारत के प्रधान न्यायाधीश भी वैध जांच-पड़ताल से परे नहीं हैं तथा न्यायिक जवाबदेही, न्यायिक स्वतंत्रता की विरोधी नहीं बल्कि उसकी एक आवश्यक रक्षोपाय है। परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालयों का अस्तित्व स्वतंत्र सोच, आलोचनात्मक चिंतन और “सत्ता पर सवाल उठाने का साहस” विकसित करने के लिए है। उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए परिषद ने कहा कि वैध और कानून के दायरे में असहमति व्यक्त करने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत दिए गए अधिकारों का अभिन्न हिस्सा है और आरोप लगाया कि बीसीआई अध्यक्ष शायद इसे भूल गए हैं।

परिषद ने कहा कि मिश्रा न केवल एक वैधानिक नियामक संस्था के प्रमुख हैं, बल्कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य भी हैं। उसने आरोप लगाया कि इस पृष्ठभूमि में छात्र असहमति के पीछे कथित तौर पर शिक्षकों, पूर्व छात्रों, शोधार्थियों और “बाहरी लोगों” की पहचान करने का प्रयास एक राजनीतिक कवायद प्रतीत होता है। छात्रों ने कहा कि नालसार के सामने “सिकुड़ते लोकतांत्रिक दायरे” को स्वीकार करने और इस बात की पुष्टि करने के बीच विकल्प है कि विश्वविद्यालय राज्य के विस्तार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने NALSAR छात्रों पर BCI के परिपत्र पर जताई नाराजगी, कहा विरोध का अधिकार

यह बयान भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा नालसार के 2026 बैच के स्नातकों के खिलाफ बीसीआई की कार्रवाई पर तीखी आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद आया। छात्रों के एक वर्ग ने दीक्षांत समारोह में प्रधान न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी। नालसार के छात्रों के एक वर्ग ने जुलाई में कुलपति, कुलसचिव और प्रोफेसरों को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधान न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था।

दीक्षांत समारोह की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

43 घंटा चला मैच, 12 दिन के खेल में बना 1981 रन, अंतिम 'टाइमलेस टेस्ट' किस खास वजह से हुआ ड्रा?

cricket record: 1939 में डरबन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया 'टाइमलेस टेस्ट' क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा और कभी न भूलने वाला अध्याय है. बिना किसी समय सीमा के शुरू हुआ यह मुकाबला पूरे 12 दिनों तक खिंचा, जिसमें 43 घंटे से ज्यादा समय तक गेंद और बल्ले की जंग चली. दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1,981 रन बनाए, जो आज भी एक रिकॉर्ड है लेकिन इस ऐतिहासिक महामुकाबले का अंत किसी हार-जीत से नहीं, बल्कि एक समुद्री जहाज की सीटी से हुआ. Sun, 16 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev On Indian Politicians: बाबा रामदेव की नेताओं को सलाह! | #shorts #ramdevji #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T01:45:18+00:00

Baba Ramdev News: बाबा रामदेव साफ शब्दों में कहा, "फूट डालो राज करो अभी भी चल रहा" #shorts #ramdevji #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T01:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers