Responsive Scrollable Menu

NALSAR छात्र बार परिषद ने BCI के आदेश की निंदा की, अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से मांगी माफी

नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की छात्र बार परिषद ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की उस वापस लिये गए आदेश की निंदा की, जिसमें राज्य बार काउंसिल को विश्वविद्यालय के 2026 बैच के स्नातकों का अधिवक्ता के रूप में नामांकन करने से रोक दिया गया था। छात्र बार परिषद ने छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से माफी मांगने की मांग की। नालसार की निर्वाचित छात्र संस्था छात्र बार परिषद ने मिश्रा की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘कुछ शिक्षक और बाहरी लोग निर्दोष छात्रों को भड़काने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।’’ बीसीआई ने बृहस्पतिवार को सभी राज्य बार काउंसिल को निर्देश दिया था कि अगले आदेश तक नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के किसी भी स्नातक का अधिवक्ता के रूप में नामांकन न किया जाए।

हालांकि, व्यापक आलोचना के बाद कुछ ही घंटों में यह निर्देश वापस ले लिया गया। छात्र बार परिषद ने कहा, “हम पत्रों को वापस लिए जाने और कार्रवाई के आधार के समाप्त हो जाने को स्वीकार करते हैं। हालांकि, इसके बावजूद हमारे लिए इस घटना की निंदा दर्ज करना महत्वपूर्ण है...।’’ परिषद ने कहा कि 2026 बैच के छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का राज्य बार काउंसिल को बीसीआई का निर्देश उसके वैधानिक कार्यों के दायरे में नहीं आता था।

इसे भी पढ़ें: Income Tax Relief: छात्रों और NRI के लिए अघोषित विदेशी संपत्ति बताने का मौका, 31 दिसंबर 2026 है Deadline

नालसार के कुलपति को जांच रिपोर्ट तैयार करने के बीसीआई के निर्देश पर परिषद ने कहा कि पत्र में कथित अभियान में शामिल लगभग हर व्यक्ति की पहचान से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। उसने कहा कि इसमें इसके आरंभकर्ताओं, मसौदा तैयार करने वालों, छात्र संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, पूर्व छात्रों और बाहरी प्रतिभागियों का विवरण शामिल था। उसने कहा, ‘‘ऐसी जानकारी मांगना निजता का हस्तक्षेपपूर्ण उल्लंघन है, क्योंकि इसमें छात्रों की पहचान उजागर करने को कहा गया है, जिन्हें लंबे समय तक इसके संभावित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।’’ परिषद ने बीसीआई के पत्रों की को ‘‘बेहद आपत्तिजनक’’ बताते हुए कहा कि उनमें विश्वविद्यालय के भीतर “गुटबाजी” और “गंदी राजनीति” का जिक्र किया गया था तथा आरोप लगाया गया था कि शिक्षक “छात्रों को भ्रमित, गुमराह और भड़का रहे हैं।” उसने आरोप लगाया, “ये आरोप गैर-पेशेवर, निराधार और बिना किसी आधार के हैं।

केवल वैध असहमति की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों के खिलाफ इस तरह के दावे करना अनुचित है और दुर्भावना को दर्शाता है।’’ बीसीआई के संशोधित पत्र में की गई इस टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कि ‘‘कुछ शिक्षक और बाहरी लोग निर्दोष छात्रों को भड़काने में अहम भूमिका निभा रहे थे’’, परिषद ने कहा कि कथित तौर पर अभियान के पीछे रहे शिक्षक, पूर्व छात्र, शोधार्थी या “बाहरी” की पहचान करने का प्रयास छात्रों को उनके राजनीतिक विचारों का स्वामित्व लेने से वंचित करता है। उसने कहा, ‘‘यह पारंपरिक ‘राष्ट्र-विरोधी’ विमर्श को दर्शाता है, जिसमें असहमति के गुण-दोष पर विचार करने के बजाय उसे बाहरी तत्वों द्वारा आसानी से प्रभावित होने वाले छात्रों को संरक्षणवादी तरीके से बरगलाने का नतीजा बताकर खारिज कर दिया जाता है।’’ परिषद ने आरोप लगाया कि बीसीआई अध्यक्ष का कदम उनके पद के अनुरूप नहीं था और उन संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत था, जिनका उन्हें पालन करना चाहिए था। उसने कहा कि ‘एक्स’ पर मिश्रा के संचार में छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ लगाए गए आरोप वापस नहीं लिए गए।

इसे भी पढ़ें: Manan Kumar Mishra कौन हैं? NALSAR विवाद और CJP कैंपेन से सुर्खियों में BCI चेयरमैन

उसने कहा, ‘‘हम बीसीआई अध्यक्ष से ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए माफी की मांग करते हैं।’’ बयान में कहा गया कि संवैधानिक लोकतंत्र में कोई भी संस्था, यहां तक कि उच्चतम न्यायालय और भारत के प्रधान न्यायाधीश भी वैध जांच-पड़ताल से परे नहीं हैं तथा न्यायिक जवाबदेही, न्यायिक स्वतंत्रता की विरोधी नहीं बल्कि उसकी एक आवश्यक रक्षोपाय है। परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालयों का अस्तित्व स्वतंत्र सोच, आलोचनात्मक चिंतन और “सत्ता पर सवाल उठाने का साहस” विकसित करने के लिए है। उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए परिषद ने कहा कि वैध और कानून के दायरे में असहमति व्यक्त करने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत दिए गए अधिकारों का अभिन्न हिस्सा है और आरोप लगाया कि बीसीआई अध्यक्ष शायद इसे भूल गए हैं।

परिषद ने कहा कि मिश्रा न केवल एक वैधानिक नियामक संस्था के प्रमुख हैं, बल्कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य भी हैं। उसने आरोप लगाया कि इस पृष्ठभूमि में छात्र असहमति के पीछे कथित तौर पर शिक्षकों, पूर्व छात्रों, शोधार्थियों और “बाहरी लोगों” की पहचान करने का प्रयास एक राजनीतिक कवायद प्रतीत होता है। छात्रों ने कहा कि नालसार के सामने “सिकुड़ते लोकतांत्रिक दायरे” को स्वीकार करने और इस बात की पुष्टि करने के बीच विकल्प है कि विश्वविद्यालय राज्य के विस्तार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने NALSAR छात्रों पर BCI के परिपत्र पर जताई नाराजगी, कहा विरोध का अधिकार

यह बयान भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा नालसार के 2026 बैच के स्नातकों के खिलाफ बीसीआई की कार्रवाई पर तीखी आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद आया। छात्रों के एक वर्ग ने दीक्षांत समारोह में प्रधान न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी। नालसार के छात्रों के एक वर्ग ने जुलाई में कुलपति, कुलसचिव और प्रोफेसरों को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधान न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था।

दीक्षांत समारोह की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

Continue reading on the app

लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं, Akhilesh Yadav ने महिला आरक्षण को लेकर सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में महिला आरक्षण विधेयक के उल्लेख को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं है।’’ यादव ने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में ही पारित हो चुका है और सरकार को इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करना चाहिए। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए विभाजन ‘‘जश्न मनाने का विषय’’ है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए अपने संबोधन में राजनीतिक दलों से मतभेदों से ऊपर उठकर विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लाल किला ऐसी जगह नहीं है जहां से झूठ बोला जाए। वहां से झूठ नहीं बोलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कौन नहीं जानता कि महिला आरक्षण विधेयक पारित हो चुका है? हर कोई जानता है और हर राजनीतिक दल जानता है।

हम कहते हैं कि यदि आप वास्तव में महिला आरक्षण कानून लागू करना चाहते हैं तो इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करें। हम इसके लिए तैयार हैं। इससे कम से कम उन महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा जो अभी अवसर का इंतजार कर रही हैं।’’ यादव का इशारा सितंबर 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की ओर था।

इसे भी पढ़ें: Kiren Rijiju ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर शिअद के नए रुख का दिल्ली में स्वागत किया

हालांकि, यह कानून 2024 के लोकसभा चुनाव में लागू नहीं हुआ था। सपा प्रमुख ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन विभाजन को लेकर ‘‘जश्न’’ मनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और उसके ऐसे सहयोगी जो सामने नहीं आते, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहे हैं। वे इसे इसलिए मनाते हैं क्योंकि उनके लिए विभाजन जश्न का विषय है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान रहा हो या नहीं, लेकिन विभाजन में उनकी भूमिका जरूर रही है।’’ यादव ने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान जितना मजबूत होगा, लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें: Sukhbir Badal ने महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू करने की मांग की, Delimitation Bill पर भी समर्थन का ऐलान

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर संविधान को मजबूत करना होगा। उन्होंने तिरंगे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी तिरंगे का सम्मान नहीं करते थे, वे अब तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। यादव ने कहा, ‘‘उनका राष्ट्रवाद एक रंग का है, जबकि हमारा राष्ट्रवाद बहुरंगी है।

हम सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।’’ उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि कई स्थानों पर उनके यहां कभी तिरंगा नहीं फहराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कम से कम ‘हर मन तिरंगा’ अभियान चलाना चाहिए, ताकि वे यह साबित कर सकें कि उनमें भी आम लोगों जैसी राष्ट्रभक्ति की भावना है। सपा प्रमुख ने प्रति व्यक्ति आय और राशन वितरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ हम प्रति व्यक्ति आय की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों परिवारों को राशन देना पड़ रहा है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां गरीबों को इतनी बड़ी मात्रा में राशन उपलब्ध कराना पड़ता हो।’’ उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश जैसे सबसे बड़े राज्य में बड़े पैमाने पर राशन वितरण किया जा रहा है। उन्होंने मिलावट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का Rijiju से सवाल: महिला आरक्षण Bill को Delimitation से क्यों जोड़ रही Modi सरकार?

यादव ने आरोप लगाया कि विदेश नीति के कारण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है और देश महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि विकसित देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि भारत में स्थिति इसके विपरीत है।

यादव ने आरोप लगाया कि देश में सबसे अधिक प्राथमिक विद्यालय उत्तर प्रदेश में बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 26 हजार स्कूल बंद किए गए, जबकि पूरे देश में करीब एक लाख प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा नहीं कर सकते तुम... स्टीव स्मिथ की बचकानी हरकत पर डेविड वॉर्नर ने जमकर सुनाया, सरेआम उतारी इज्जत

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब है. ऑस्ट्रेलिया की दुर्दशा की वजह टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फेल होना है. इस दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह की हरकत की उससे पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बुरी तरह से निराश नजर आए, जिसके कारण उन्होंने कमेंट्री में सबके स्टीव स्मिथ की क्लास लगा दी. Sun, 16 Aug 2026 06:45:45 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev On Gen-Z: देश के Gen-Z पर रामदेव का ताजा बयान! | #shorts #ramdevji #genz #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:15:25+00:00

UP News: UP में पनीर, घी, खोया समेत 6 उत्पादों पर रोक | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers