इस हफ्ते इन टॉप 5 गानों को किया गया सबसे ज्यादा पसंद, एक ही फिल्म के तीन गानों ने मचाया बवाल
ओरमैक्स मीडिया ने इस वीक के टॉप 5 गाने और टॉप 2 नई एंट्री वाले गाने की लिस्ट जारी की है। यहां देखें पूरी लिस्ट।
Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान विभाजन का दर्द, सनी देओल ने दिलाई 'गदर' की याद, देखें दमदार टीजर
Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस साल की मच अवेटेड फिल्म मानी जा रही है। बॉर्डर 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल देशभक्ति अंदाज में पर्दे पर लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की स्क्रीन पर वापसी। फिल्म बंटवारा 1947 का मच अवेटेड टीजर आखिरकार जारी हो गया है, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म का टीजर भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है जिसमें इमोशनल संघर्ष, सास और इंसानियत की कहानी फैंस को सोचने पर मजबूर कर रही है।
टीजर में दिखी इतिहास के सबसे कठिन दौर की झलक
फिल्म का टीजर भारत की आजादी और उसके साथ हुए विभाजन की घटनाओं को सामने लाता है। इसमें ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो उस समय के भय, असुरक्षा और विस्थापन की पीड़ा को महसूस कराते हैं।
इमोशनल बैकग्राउंड म्यूजिक, दमदार डायलॉग और इंटेंस विजुअल्स के जरिए टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें उम्मीद और साहस की भावना प्रमुख रूप से नजर आती है। कहानी का फोकस एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द है जो उथल-पुथल भरे दौर में अपने अस्तित्व और परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करता है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
‘बंटवारा 1947’ में कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं।
फिल्म की खास बात यह भी है कि इसके जरिए निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल लगभग तीन दशक बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी कई सफल फिल्मों में दर्शकों का दिल जीत चुकी है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीतों के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
चर्चित नाटक पर आधारित है कहानी
फिल्म की कहानी प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नइ वेख्या, ओ जम्या ई नइ’ से प्रेरित है। यह नाटक वर्षों से विभाजन और मानवीय रिश्तों पर आधारित सबसे प्रभावशाली रचनाओं में गिना जाता है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का शुरुआती शीर्षक ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया गया।
‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi



















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



