A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के कारण बीसीसीआई ने बदले नियम, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर दिखेगा बड़ा बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास इंतजाम करने का फैसला लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड का मानना है कि इतनी कम उम्र में सीनियर टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी को परिवार का साथ मिलना जरूरी है, जिससे वह नए माहौल में खुद को सहज महसूस कर सके।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वैभव जैसे खिलाड़ी कई दशक बाद भारतीय सीनियर टीम में इतनी कम उम्र में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी बेहद कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई थी। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि वैभव को किसी तरह की मानसिक या भावनात्मक परेशानी का सामना न करना पड़े।

वैभव के माता-पिता भी इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे
सैकिया ने कहा, 'जब 14-15 साल का खिलाड़ी ऐसे माहौल में पहुंचता है जहां बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वयस्क हों, तो कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती। इसलिए हमने फैसला किया है कि उनके माता-पिता भी उनके साथ दौरे पर जाएं।'

उन्होंने यह भी साफ किया कि माता-पिता की यात्रा, रहने और अन्य खर्चों का पूरा वहन बीसीसीआई करेगा। बोर्ड को उम्मीद है कि इससे वैभव के लिए सीनियर क्रिकेट का माहौल अपनाना आसान होगा।

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए और 237.30 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे बड़े पुरस्कार भी अपने नाम किए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहली बार भारत की टी20 टीम में चुना गया।

वैभव के विवाद मामले में बीसीसीआई क्या करेगी?
फिलहाल वैभव श्रीलंका में इंडिया-ए टीम की ओर से ट्राई सीरीज खेल रहे। इस टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में वह मैदान पर हुए विवाद के कारण भी चर्चा में रहे थे। हालांकि इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक कार्रवाई का ऐलान नहीं हुआ। 

इस विवाद पर सैकिया ने साफ कहा कि यह मामला मैच रेफरी और अंपायरों के अधिकार क्षेत्र में आता। बीसीसीआई इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैदान पर हुई किसी भी घटना पर फैसला लेने के लिए पहले से तय प्रक्रिया मौजूद है और वही लागू होगी।

वैभव का इस सीरीज में प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। उन्होंने 4 पारियों में 117 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन रहा। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 153.94 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। इंडिया-ए टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और 21 जून को दांबुला में श्रीलंका ए से खिताबी मुकाबला खेलेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा वैभव के करियर का एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा। ऐसे में बीसीसीआई का यह कदम युवा खिलाड़ी को बेहतर माहौल देने और उसके विकास में मदद करने की दिशा में अहम माना जा रहा। 

Continue reading on the app

Almond Uses: बादाम खाते वक्त आप तो नहीं करते ये गलती? इस तरीके से डाइट में करें शामिल, मिलेगा पूरा फायदा

Almond Uses: बादाम को सुपरफूड माना जाता है और ज्यादातर लोग इसे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बनाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ दिमाग और दिल की सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। लेकिन कई लोग बादाम खाने का सही तरीका नहीं जानते, जिससे इसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

अगर आप भी मुट्ठीभर बादाम खाकर खुद को पूरी तरह फिट समझते हैं, तो एक बार अपनी आदतों पर नजर डाल लीजिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम खाने से जुड़ी कुछ आम गलतियां इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि बादाम को डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

बादाम पोषण का खजाना माना जाता है। यह न केवल शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है। हालांकि इसका फायदा तभी मिलता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए।

बिना भिगोए ज्यादा मात्रा में न खाएं
कई लोग सीधे सूखे बादाम खा लेते हैं। हालांकि ऐसा करना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन रातभर भिगोकर खाने से बादाम ज्यादा आसानी से पचता है। भिगोने से इसका बाहरी छिलका नरम हो जाता है और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।

जरूरत से ज्यादा बादाम खाना भी गलत
कुछ लोग सोचते हैं कि जितने ज्यादा बादाम खाएंगे, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। विशेषज्ञ आमतौर पर रोजाना 5 से 10 बादाम खाने की सलाह देते हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने से कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ सकती है।

खाली पेट खाना हो सकता है फायदेमंद
सुबह के समय भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को दिनभर ऊर्जा मिल सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने के साथ-साथ दिमागी कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

नमक या फ्लेवर वाले बादाम से बचें
मार्केट में मिलने वाले कई पैक्ड बादाम नमक, शुगर या फ्लेवर से भरपूर होते हैं। ऐसे बादाम स्वाद में भले अच्छे लगें, लेकिन इनमें अतिरिक्त सोडियम और कैलोरी हो सकती है। सादे और प्राकृतिक बादाम ज्यादा बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

डाइट में इस तरह करें शामिल
आप बादाम को कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे ओट्स, स्मूदी, दही, सलाद या हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। बादाम बटर भी एक अच्छा विकल्प है, बशर्ते उसमें अतिरिक्त चीनी न हो।

दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

बादाम में मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य को समर्थन मिल सकता है और मानसिक सक्रियता बनाए रखने में भी सहायता मिल सकती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Mount Abu Places: माउंट आबू की 6 जगहें हैं बेहद खास, फैमिली के साथ बिताए पल रहेंगे यादगार

Gardening Tips: रूफ गार्डन में मिर्च से लेकर टमाटर तक 5 सब्जियां उगाएं, टेरेस में ग्रीनरी रहेगी भरपूर

Joint Pain: उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में दर्द ने बढ़ाई परेशानी? ये 5 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

Continue reading on the app

  Sports

बास्केटबॉल कोर्ट पर बेटियों का जलवा! सब-जूनियर राज्य प्रतियोगिता जीतकर बनीं चैंपियन, राजस्थान में गूंजा नाम

Bhilwara Basketball Team: भीलवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सब-जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क, अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को पीछे छोड़ दिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस उपलब्धि ने न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया. टीम की इस जीत से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा. Thu, 18 Jun 2026 15:50:05 +0530

  Videos
See all

NEET Re-Exam 2026: NEET री-एग्जाम को लेकर सरकार अलर्ट राज्यों को सख्त निर्देश #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:45:36+00:00

Iran- America War | 109 दिन बाद ईरान अमेरिका युद्ध खत्म | Donald Trump | #straitofhormuz #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:43:21+00:00

Meerut illegal Madarsa: मेरठ में मिले अवैध मस्जिद-मदरसे | illegal Masjid | Lohia Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:46:36+00:00

Goonj with Arpita Aarya: Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis | UBT Split | Opposition Clash | TMC | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once