Responsive Scrollable Menu

भारत से डरा मुनीर, अब तुर्की से मंगाए ये हथियार, अमेरिका भी हैरान!

ऑपरेशन सिंदूर का जख्म आज भी मुल्ला मुनीर के दिल और दिमाग में जिंदा है। भारत ने मई 2025 में ऐसा जवाब दिया। ऐसी चोट दी कि उसकी गूंज आज भी इस्लामाबाद के सत्ता गलियारों में सुनाई देती है। 7 मई से 10 मई 2025 तक चली ऑपरेशन सिंदूर की वो रातें आज भी पाकिस्तान के रणनीतिकारों को बेचैन करती है। रूह कपा देती है इनकी। शायद यही कारण है कि कभी तुर्की का ड्रोन किलर सिस्टम तो कभी अमेरिकी टीपीएस 777 रडार और कभी पूरे एयर डिफेंस नेटवर्क को अपग्रेड करने की लगातार खबरें पाकिस्तान से सामने आ रही है।  दरअसल आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स जो सामने आई है उसके मुताबिक पाकिस्तान ने तुर्की का अत्याधुनिक एएसईएल एसए एन शाहीन 40 एमएम काउंटर यूएएस सिस्टम तैनात करना शुरू कर दिया है। इसे ड्रोन किलर कहा जाता है आसान भाषा में समझे तो। लेकिन यह सिर्फ एक नए हथियार की कहानी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान समझौते में पाकिस्तान की भूमिका मोदी सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका: कांग्रेस

बता दें कि बल्कि पूरे पाकिस्तान की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं की कहानी है। कई रक्षा एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर का असर आज भी पाकिस्तान की सुरक्षा सोच में दिखाई देता है। और यही वजह है कि एक साल बाद भी वह लगातार नए एयर डिफेंस सिस्टम, नए रडार और नए एंटी ड्रोन समाधान तलाशता हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तान की यह कोशिश है कि भविष्य में किसी भी संभावित चुनौती के सामने उसकी कमजोरियां उजागर ना हो। दुनिया के सामने उसकी पोल ना खुले। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की का शाहीन सिस्टम सिर्फ ड्रोन को जाम नहीं करता बल्कि उन्हें हवा में ही नष्ट करने के लिए बनाया गया है। इसमें 40 एमएम का प्रोग्रामेबल एटम गोला बारूद इस्तेमाल होता है जो लक्ष्य के पास पहुंचकर हवा में ही फटता है और छोटे ड्रोन को मार गिराने की इसकी क्षमता है। इसी कारण से इसे ड्रोन किलर भी कहा जाता है माना जाता है। लेकिन कहानी बता दें कि यहीं खत्म नहीं होती है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि किराना हिल्स जैसे रणनीतिक इलाके में अमेरिकी टीपीएस 77 लॉन्ग रेंज रडार भी तैनात किया गया है। जहां पर पहले चीनी डिफेंस सिस्टम था। यानी पाकिस्तान सिर्फ तुर्की के सिस्टम पर ही नहीं बल्कि अपनी पूरी निगरानी और एयर डिफेंस व्यवस्था को यहां पर मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। तरह-तरह के ऑप्शंस तलाश रहा है। अब तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। कभी चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, तो कभी तुर्की का ड्रोन किलर और अब अमेरिकी रडार। पाकिस्तान एक के बाद एक नए सुरक्षा इंतजाम कर रहा है। अगर उसकी मजबूत व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त थी, तो इतनी तेजी से नए सिस्टम जोड़ने की पाकिस्तान को जरूरत क्यों पड़ रही है?

इसे भी पढ़ें: 1971 की हार के 55 साल बाद Pakistan की Bay of Bengal में वापसी, चीन की मदद से नई पनडुब्बी की तैनाती

रक्षा मामलों के जो जानकार हैं उनका यह मानना है कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में ड्रोन, मिसाइल और निगरानी तकनीक के क्षेत्र में जिस तेजी से काम किया है उसने पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा रणनीति पर दोबारा से विचार करने और काम करने पर मजबूर कर दिया है। भारत लगातार अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है और इससे पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ती हुई साफ नजर आ रही है। साफ दिखाई दे रही है और यही कारण है कि इस्लामाबाद लगातार नए सुरक्षा कवच तलाश रहा है। कभी तुर्की, कभी अमेरिका और कभी दूसरे साझेदारों की तरफ देख रहा है। इससे इतना तो यह साफ है कि भारत की बढ़ती सैन्य और तकनीकी क्षमता को लेकर पाकिस्तान की चिंता कम होने के बजाय लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। और यही वजह है कि जो आतंकिस्तान के जो हुक्मरान हैं यह इस समय बेचैन हैं।

Continue reading on the app

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी 'फिल्मी' है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, 'राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।' अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से शुरू हुई लव स्टोरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म 'अल्फा' में दिखेगा नया अंदाज आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: कैसे शुभमन गिल की वजह से दोहरा शतक लगाने से चूके ईशान किशन?

ईशान किशन और शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. इस मैच के बाद ईशान किशन ने बताया कि गिल के एक चैलेंज की वजह से वो दोहरा शतक चूक गए. Thu, 18 Jun 2026 16:17:06 +0530

  Videos
See all

Bharuch के अंकलेश्वर में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T11:43:00+00:00

Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भड़की भीड़, बिहार में भयंकर बवाल I Bharat Tiwari Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T11:41:31+00:00

Goonj With Arpita Arya: बंगाल, महाराष्ट्र के बाद UP में SP को डर?Shiv Sena UBT Split |Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T11:45:48+00:00

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट... कश्मीर में हाईवे पर सख्त चेकिंग | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T11:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers