Responsive Scrollable Menu

क्या अब ब्राजील की जर्सी में नजर आएंगे लियोनेल मेसी? राष्ट्रपति के इस एक बयान से फुटबॉल जगत में आया भूचाल

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की दीवानगी सरहदों की मोहताज नहीं है. अब इस लिस्ट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा का नाम भी जुड़ गया है. मेसी के खेल से प्रभावित होकर राष्ट्रपति लूला ने एक दिलचस्प सुझाव दे डाला.

The post क्या अब ब्राजील की जर्सी में नजर आएंगे लियोनेल मेसी? राष्ट्रपति के इस एक बयान से फुटबॉल जगत में आया भूचाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

ICAI CA Final Result May 2026 OUT: जारी हुआ CA फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के कारण बीसीसीआई ने बदले नियम, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर दिखेगा बड़ा बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास इंतजाम करने का फैसला लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड का मानना है कि इतनी कम उम्र में सीनियर टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी को परिवार का साथ मिलना जरूरी है, जिससे वह नए माहौल में खुद को सहज महसूस कर सके।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वैभव जैसे खिलाड़ी कई दशक बाद भारतीय सीनियर टीम में इतनी कम उम्र में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी बेहद कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई थी। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि वैभव को किसी तरह की मानसिक या भावनात्मक परेशानी का सामना न करना पड़े।

वैभव के माता-पिता भी इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे
सैकिया ने कहा, 'जब 14-15 साल का खिलाड़ी ऐसे माहौल में पहुंचता है जहां बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वयस्क हों, तो कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती। इसलिए हमने फैसला किया है कि उनके माता-पिता भी उनके साथ दौरे पर जाएं।'

उन्होंने यह भी साफ किया कि माता-पिता की यात्रा, रहने और अन्य खर्चों का पूरा वहन बीसीसीआई करेगा। बोर्ड को उम्मीद है कि इससे वैभव के लिए सीनियर क्रिकेट का माहौल अपनाना आसान होगा।

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए और 237.30 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे बड़े पुरस्कार भी अपने नाम किए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहली बार भारत की टी20 टीम में चुना गया।

वैभव के विवाद मामले में बीसीसीआई क्या करेगी?
फिलहाल वैभव श्रीलंका में इंडिया-ए टीम की ओर से ट्राई सीरीज खेल रहे। इस टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में वह मैदान पर हुए विवाद के कारण भी चर्चा में रहे थे। हालांकि इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक कार्रवाई का ऐलान नहीं हुआ। 

इस विवाद पर सैकिया ने साफ कहा कि यह मामला मैच रेफरी और अंपायरों के अधिकार क्षेत्र में आता। बीसीसीआई इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैदान पर हुई किसी भी घटना पर फैसला लेने के लिए पहले से तय प्रक्रिया मौजूद है और वही लागू होगी।

वैभव का इस सीरीज में प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। उन्होंने 4 पारियों में 117 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन रहा। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 153.94 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। इंडिया-ए टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और 21 जून को दांबुला में श्रीलंका ए से खिताबी मुकाबला खेलेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा वैभव के करियर का एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा। ऐसे में बीसीसीआई का यह कदम युवा खिलाड़ी को बेहतर माहौल देने और उसके विकास में मदद करने की दिशा में अहम माना जा रहा। 

Thu, 18 Jun 2026 15:09:02 +0530

  Videos
See all

Omar Abdullah ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा #jammukashmir #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:05:34+00:00

Big Action On Illegal Infiltrators In UP LIVE: मेरठ में मिले संदिग्ध घुसपैठिए..पुलिस का एक्शन शुरू! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:03:48+00:00

Delhi Breaking News: दिल्ली से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार I ISI I ZEE News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:08:48+00:00

Uttar Pradesh : UP में अपराध का बुलडोजर से इलाज! Breaking| Shorts| ZEE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T10:05:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers