सीएम योगी ने इस जिले को दी 570 करोड़ की सौगात, 101 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सीएम योगी लगातार राज्य के अलग-अलग जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. सीएम योगी ने गुरुवार को उन्नाव को भी ऐसी ही सौगात दी. जिसके तहत सीएम योगी ने 570 करोड़ रुपये की 101 विकास परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी के साथ मंच पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज समेत कई नेता मौजूद रहे. इसके अलावा सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक एवं नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए. इसके साथ ही सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया.
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 570 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए लोगों को बधाई दी. सीएम योगी ने कहा कि मैंने कहा था कि विकास की हर योजना अब हमारे उन्नाव में भी आएगी. उन्नाव की विकास के साथ जुड़कर के रहेगा. सीएम योगी ने कहा कि उन्नाव की इन योजनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्नाव की कनेक्टिविटि फोर लेन की हो गई है. गंगा एक्सप्रेसवे की शानदार यात्रा कैसे होती है उन्नाव का व्यक्ति अब चाहे तो लखनऊ को बाईपास कर करके सीधे दिल्ली भी जा सकता है और प्रयागराज भी जा सकता है.
'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश' अपने सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देता है। विरासत की रक्षा के साथ ही 'विकास यात्रा' को गति प्रदान करने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2026
आध्यात्मिक, सांस्कृतिक केंद्रों और सिद्धपीठों की पावन धरा जनपद उन्नाव में आज ₹570… pic.twitter.com/GVRbKGpg3d
उन्नाव में लगेंगे नए उद्योग
सीएम योगी ने आगे कहा कि कानपुर के लिए भी अब लखनऊ से एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी बन रहा है. उन्नाव की कानपुर की कनेक्टिविटी को दूर करने के लिए इसका समाधान हो सके, इसके लिए गंगा नदी में अतिरिक्त पुलों की जो मांग की गई थी उसके लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे, उन्नाव को पिछड़ने नहीं देंगे. यूपी के सीएम ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कोरिडोर में भी और गंगा एक्सप्रेसवे पर यहां पर एक इंडस्ट्रियल क्लस्टर डेवलप हो सके. इसके लिए भी हमने उन्नाव जनपद में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर दी है. तेजी के साथ नए उद्योग उन्नाव जनपद में लगेंगे.
नौजवानों को मिलेगा उन्नाव में ही रोजगार
सीएम योगी ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से यहां के नौजवानों को यहां पर रोजगार प्राप्त होगा. सीएम ने कहा कि हम सबको इस बारे में ध्यान रखना होगा. आज हम नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं एक बदला हुआ प्रदेश. सीएम ने कहा कि नया भारत दुनिया में सिर उठाकर गौरव के साथ चलता है. भारत के सामने अब पहचान का संकट नहीं. सीएम योगी ने कहा कि जब दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही थी. पश्चिम एशिया के संकट के दौर से गुजर रही थी. ऊर्जा का संकट भी पूरी दुनिया के सामने आया था लेकिन मोदी सरकार ने आर्थिक मंदी में देश की जनता को राहत दी.
देश में सिर्फ चार ही जातियां
सीएम योगी ने कहा कि देश में चार ही जातियां है. एक गरीब, अन्नदाता किसान, एक महिलाओं की और एक युवाओं की जाति है. सीएम ने कहा इन सबको ध्यान में रखकर योजनाएं बन रही हैं. नौजवान के लिए रोजगार, किसान के चेहरे पर खुशहाली आए और सरकार योनजाओं का लाभ मिल सके उसके लिए काम चल रहा है. मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी गरिमा की रक्षा करने के साथ ही नारी की सुरक्षा और उनके सम्मान के कार्यक्रम लिए भी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में NEET परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, योगी सरकार ने किया बस किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का ऐलान
अब बिना सिफारिश मिलता है योजनाओं का लाभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब किसी गरीब को आवास योजना के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होती है. अधिकारी खुद उनके घर जाकर उन्हें योजना के चयन के बारे में बताते हैं. सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीब थक जाता था लेकिन उन्हें शौचालाय नहीं मिलता था. पहले उसकी कोई सुनवाई नहीं होती थी. घूस देकर भी आवास नहीं मिलता था आज बिना सिफारिश उसे उसका आवास मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: मेधावी बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, उच्च शिक्षा का सफर होगा आसान
लेबर रूम में पत्नी को देख रो पड़े 'फर्जी' फेम भुवन अरोड़ा, गोद में आया नन्हा मेहमान तो लिखा ये इमोशनल नोट
अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज 'फर्जी' में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर भुवन अरोड़ा के घर बड़ी खुशखबरी आई है. भुवन और उनकी पत्नी वनेजा गुप्ता एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं. इस खास मौके पर भुवन ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. आइए देखते हैं उनकी इस खूबसूरत जर्नी की कुछ खास बातें और फोटोज.

News Nation
News18