Responsive Scrollable Menu

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली ने रचा इतिहास, दुनिया में 118वीं रैंक के साथ बना भारत का नंबर-1 संस्थान, जानिए टॉप 10 संस्थानों की रैंकिंग

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली एक बार फिर भारत का सबसे बेहतर एजुकेशन और रिसर्च इंस्टीट्यूट बनकर उभरा है। 18 जून 2026 को जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली को दुनिया में 118वां स्थान मिला है। बता दें कि पिछले साल यह 123वें स्थान पर था।

Continue reading on the app

किन-किन देशों में होता है कैट मीट का सेवन? यहां देखिए पूरी लिस्ट

बिल्ली का मांस खाने का विषय दुनिया में अक्सर विवादों में रहता है। कुछ देशों में यह आज भी सीमित रूप से देखने को मिलता है, जबकि अधिकतर जगह यह प्रतिबंधित या बहुत कम प्रचलित है। इस लेख में हम उन देशों की चर्चा करेंगे जहां ऐसे मामलों की रिपोर्ट समय-समय पर सामने आती है और लोग हैरान रह जाते हैं

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi catch: वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर हंसने वालों को ये वीडियो देख लेना चाहिए, उंगली उठाना कर देंगे बंद!

Vaibhav Sooryavanshi catch: इंडिया-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग है। अफगानिस्तान-ए के खिलाफ दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के अहम मुकाबले में 15 साल के  वर्षीय ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया।

यह शानदार कैच अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। अंशुल कंबोज की गेंद पर बल्लेबाज खालिद तनीवाल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। वहां तैनात वैभव सूर्यवंशी ने पहले हवा में छलांग लगाकर बाएं हाथ से गेंद को रोकने की कोशिश की। हालांकि पहली बार में गेंद उनके हाथ में नहीं आ सकी। लेकिन उन्होंने बेहतरीन सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पीछे मुड़कर डाइव लगाई और दूसरी कोशिश में शानदार कैच पूरा कर लिया।

वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने उनकी फुर्ती, संतुलन और कम उम्र में दिखाई गई समझदारी की जमकर तारीफ की। हाल के दिनों में वैभव श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले के बाद हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने खेल से चर्चा बटोरी।

मैच की बात करें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए लगभग सेमीफाइनल जैसा था। इंडिया- ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रन की अहम पारियां खेलीं।

320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने शुरुआत में भी सफलता दिलाई और बाद में निचले क्रम को समेटकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

अफगानिस्तान ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई और भारत ए ने मुकाबला 101 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में भारत ए का सामना मेजबान श्रीलंका ए से होगा।
वैभव सूर्यवंशी का यह कैच और भारत ए की दमदार जीत फाइनल से पहले टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली है।

Thu, 18 Jun 2026 11:32:54 +0530

  Videos
See all

UP Politics: 'रामगोपाल यादव ने शाह को लिखी चिट्ठी', SP में टूट पर OP Rajbhar का दावा |Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:15:10+00:00

उद्धव गुट में सेंधमारी का ऑपरेशन अधूरा? | #shorts #viralvideo #viralnews #maharashtrapolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:14:47+00:00

Iran- America डील का शेयर बाजार पर असर? निफ्टी रहा स्थिर, निवेशकों की बढ़ी नजर | Stock Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:12:27+00:00

आरा में एनकाउंटर के बाद बवाल! पुलिस लाठीचार्ज, मची भगदड़ | #viralvideo | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:12:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers