भगोड़े ललित मोदी की होगी 'बिग बॉस 20' में एंट्री? सलमान खान के शो को लेकर सुष्मिता सेन के एक्स ने तोड़ी चुप्पी
Lalit Modi on Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ऑफिसियल ऐलान हो चुका है. मेकर्स ने शो की प्रीमियर डेट का ऐलान करते हुए बताया है कि ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. शो की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी कई टीवी और फिल्मी सितारों के अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और चर्चित हस्तियों के नाम कंटेस्टेंट लिस्ट से जोड़े जा रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा नाम सामने आया, जिसने फैंस का खास ध्यान खींचा. ये नाम है पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का. जी हां, ललित मोदी ने खुद इन खबरों को लेकर बात की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी सच्चाई का खुलासा किया है.
बिग बॉस में जाने पर ललित मोदी ने क्या कहा?
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स इस सीजन के लिए ललित मोदी को भी विचार कर रहे हैं. ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. इसके बाद ललित मोदी ने खुद इस खबर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसे फेक न्यूज बताया और कहा कि उन्हें ‘बिग बॉस 20’ के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है. ललित मोदी ने लिखा कि वो शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और न ही ऐसा करने का उनका कोई इरादा है. उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि बिना उनसे पुष्टि किए एक पूरी तरह से गढ़ी हुई कहानी को खबर के तौर पर पेश कर दिया गया.
उन्होंने ये भी बताया कि उनके वकीलों की ओर से नोटिस जारी किया गया है. साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उस व्यक्ति से उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए. तो इस तरह ललित मोदी ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री की कोई बात नहीं है.
ललित मोदी का नाम सामने आते ही क्यों मची हलचल?
ललित मोदी का नाम मनोरंजन जगत से सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है. वो मुख्य रूप से क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लंबे समय से सुर्खियों में रही है. खास तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ उनका रिश्ता सामने आने के बाद ललित मोदी की पॉपुलर और चर्चा अचानक काफी बढ़ गई थी. ऐसे में अगर उनका नाम ‘बिग बॉस’ जैसे शो से जुड़ता है, तो ये दर्शकों के लिए काफी बड़ा आकर्षण बन सकता था. शायद यही वजह है कि ललित मोदी के शो में आने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.
सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते को लेकर भी रही चर्चा
ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता जुलाई 2022 में उस वक्त पब्लिक हुआ था, जब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में दोनों काफी करीब नजर आए थे. पोस्ट के जरिए ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना पार्टनर बताया था और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने इसे अपनी ‘नई शुरुआत’ और ‘नई जिंदगी’ बताया था. ललित मोदी ने उस समय ये भी स्पष्ट किया था कि दोनों ने शादी नहीं की है और वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनकी पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी. लोगों के लिए ये रिश्ता इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि दोनों ने इससे पहले अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था.
ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की वजह से आते थे पैनिक अटैक, आंखों की हुई सर्जरी, इस एक्ट्रेस ने बयां किया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 16 अगस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन
LPG Connection: अगर आप घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो गैस सिलेंडर की निर्बाध सप्लाई और सब्सिडी का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए 16 अगस्त 2026 तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. समय रहते यह काम पूरा न करने पर आपको गैस बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
ई-केवाईसी न कराने पर क्या होगा?
तय समय तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले ग्राहकों को नया गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा. सामान्य उपभोक्ताओं के साथ-साथ 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी का पैसा भी रोक दिया जाएगा. यह नियम इंडेन, एचपी और भारत गैस के सभी नए और पुराने ग्राहकों पर लागू होता है. जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपने खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है, उनके लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है. यदि आपने हाल ही में अपना ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, तो आपको दोबारा इस प्रक्रिया से गुजरने की कोई आवश्यकता नहीं है.
ये भी पढ़ें: लाल किले से PM मोदी का ऐलान, आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होगा विशाल 'सिविल डिफेंस' नेटवर्क
ई-केवाईसी कैसे अपडेट करें?
आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा. वहीं, आप घर बैठे-बैठे भी KYC कर सकती है. ऑनलाइन प्रक्रिया फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) तकनीक के जरिए पूरी होती है. इसके लिए आप अपनी गैस कंपनी के अनुसार संबंधित मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं. इंडेन गैस के ग्राहक: 'IndianOil ONE' (इंडियन ऑयल वन) ऐप का इस्तेमाल करें. भारत गैस के ग्राहक: 'Hello BPCL' (हैलो बीपीसीएल) ऐप डाउनलोड करें. एचपी गैस के ग्राहक: 'HP Pay' (एचपी पे) ऐप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें. अगर यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो बेझिझक अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
अगर 16 अगस्त की डेडलाइन छूट जाए तो क्या करें?
अगर किसी कारणवश आप 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करा पाते हैं, तो पैनिक करने या घबराने की कोई बात नहीं है. आप इस तारीख के बाद भी अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि जब तक आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते, तब तक आपकी गैस की आपूर्ति और सब्सिडी रुकी रहेगी. केवाईसी पूरा होते ही आपकी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी. इसलिए, असुविधा से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द निपटा लेना ही बेहतर है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम नहीं है 'कोमल', एयरपोर्ट पर एक्टर ने खुद क्लियेर की कन्फ्यूजन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











