Responsive Scrollable Menu

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 16 अगस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन

LPG Connection: अगर आप घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो गैस सिलेंडर की निर्बाध सप्लाई और सब्सिडी का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए 16 अगस्त 2026 तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. समय रहते यह काम पूरा न करने पर आपको गैस बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

ई-केवाईसी न कराने पर क्या होगा?

तय समय तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले ग्राहकों को नया गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा. सामान्य उपभोक्ताओं के साथ-साथ 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी का पैसा भी रोक दिया जाएगा. यह नियम इंडेन, एचपी और भारत गैस के सभी नए और पुराने ग्राहकों पर लागू होता है.  जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपने खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है, उनके लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है. यदि आपने हाल ही में अपना ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, तो आपको दोबारा इस प्रक्रिया से गुजरने की कोई आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ें: लाल किले से PM मोदी का ऐलान, आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होगा विशाल 'सिविल डिफेंस' नेटवर्क

ई-केवाईसी कैसे अपडेट करें?

आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा. वहीं, आप घर बैठे-बैठे भी KYC कर सकती है. ऑनलाइन प्रक्रिया फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) तकनीक के जरिए पूरी होती है. इसके लिए आप अपनी गैस कंपनी के अनुसार संबंधित मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं. इंडेन गैस के ग्राहक: 'IndianOil ONE' (इंडियन ऑयल वन) ऐप का इस्तेमाल करें. भारत गैस के ग्राहक: 'Hello BPCL' (हैलो बीपीसीएल) ऐप डाउनलोड करें. एचपी गैस के ग्राहक: 'HP Pay' (एचपी पे) ऐप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें. अगर यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो बेझिझक अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

अगर 16 अगस्त की डेडलाइन छूट जाए तो क्या करें?

अगर किसी कारणवश आप 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करा पाते हैं, तो पैनिक करने या घबराने की कोई बात नहीं है. आप इस तारीख के बाद भी अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि जब तक आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते, तब तक आपकी गैस की आपूर्ति और सब्सिडी रुकी रहेगी. केवाईसी पूरा होते ही आपकी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी. इसलिए, असुविधा से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द निपटा लेना ही बेहतर है.

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड सेलेब्स दे रहे स्वतंत्रता दिवस की बधाई, Avengers 'Doomsday' का स्पेशल लुक ट्रेलर रिलीज

ये भी पढ़ें: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम नहीं है 'कोमल', एयरपोर्ट पर एक्टर ने खुद क्लियेर की कन्फ्यूजन

 

Continue reading on the app

Weight Loss Tips by Baba Ramdev: सिर्फ 1 महीने में वजन कम करना है तो बाबा रामदेव के बताए इन नुस्खों को अपनाएं, तुरंत दिखने लगेगा असर

Weight Loss Tips by Baba Ramdev: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं होता है. शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग जिम, एक्सरसाइज और दवाओं का भी सहारा लेते हैं. जबकि वेट लॉस करने के लिए दवाओं का सेवन सबसे ज्यादा घातक माना जाता है. डाइटिंग और फास्टिंग करने से भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. ऐसे में हमें वेट लॉस करने के लिए ऐसी टिप्स को अपनाना चाहिए, जो असरदार होने के साथ-साथ शरीर को भी फायदा पहुंचा सके. बाबा रामदेव सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया का एक प्रसिद्ध नाम है. इन्होंने सारे जगत को हेल्दी रहने के लिए प्रोत्साहित किया है. आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों से बीमारियों को सही करने का इलाज बताया है. पतंजलि ब्रांड के संस्थापक भी वही है. बाबा रामदेव दुनिया को योग की देन देने वाले गुरु हैं. वेट लॉस करने के लिए भी उन्होंने एक ऐसा स्ट्रॉन्ग फॉर्मुला बताया है, जिसे अपनाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से बाबा रामदेव द्वारा बताई गई टिप्स के बारे में.

कैसे कम करें वजन?

स्वामी रामदेव ने अपने वीडियो में बताया है कि वजन कम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी. आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करना होगा. योग गुरु बाबा रामदेव बताते हैं कि आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन सुबह और शाम दोनों वक्त करना है. आपको करीब एक बार में 4 से 5 पत्ते खाने हैं. इसका सेवन करने से कुछ इस रस निकलते हैं जो डाइजेशन प्रोसेस को तेज करते हैं. अगर आप पत्ते चबाकर नहीं खा सकते तो उनका रस निकाल लें या फिर उन्हें पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं. अश्वगंधा के पत्ते क्रेविंग्स को भी कम कर सकते हैं.

अश्वगंधा के पत्ते के फायदे

अश्वगंधा के पत्ते शरीर की सूजन को कम करते हैं. इन्हें खाने से दर्द से राहत मिलती है. गठिया का दर्द, स्किन पर फुंसी-फोड़े नहीं होते हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इन्हें खाने से स्किन पर भी निखार आता है. अश्वगंधा के पत्तों का नियमित सेवन करने से वजन कम होने लगता है. अश्वगंधा के पत्तों की चाय पीने से स्ट्रेस कम होता है.

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह

Weight Loss करने के लिए कौन से योग कर सकते हैं?

वजन कम करने के लिए आपको नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.

  1. सूर्य नमस्कार- अगर वजन घटाना है तो सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन और असरदार योगाभ्यास है. इसे करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और चर्बी कम होती है. ये शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करके फैट लॉस को कम करता है. इसे करने से कैलोरी बर्न होती है और पाचन में सुधार होता है.
  2. नाव मुद्रा- नाव मुद्रा या फिर नौकासन वेट लॉस करने का एक असरदार योगासन होता है. यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और तेजी से फैट बर्न करने में मदद करता है. इसे करने से हाथों, कंधों और पैरों में भी मजबूती आती है. हिप्स और पेट के आकार को सही करने के लिए यह आसन करना चाहिए. इसे करने से पेट की गहरी मांसपेशियों पर काम करता है जिससे बैली फैट कम होता है.
  3. भुजंगासन- पेट की चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन एक असरदार योगासन होता है. यह पेट की मांसपेशियों को खींचता है और शक्ति बढ़ाता है. इसे करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है. यह आसन तेजी से कैलोरी को बर्न करने में सहायक होता है. इसे करने के लिए आपको पेट के बल जमीन पर लेटना होगा और फिर दोनों पैरों को पास रखना है. हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखना होगा, अब सांस को अंदल लें. ऐसी स्थिति में कम से कम 30 सेकंड के लिए रुके.
  4. चतुरंगदंडासन- चतुरंगदंडासन वजन कम करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है. यह आसन पेट और बाजु के आस-पास जमा चर्बी को कम करता है. इससे शरीर में जमा एक्सट्रा फैट भी निकल जाता है. शरीर को टोन करने के लिए यह आसन रोज करना चाहिए. पेट की मांसपेशियों को अंदर खींचकर रखने से बैली फैट कम होता है. इसलिए, यह आसन रोजाना किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेंगे स्वामी रामदेव के बताए ये योगासन, साथ अपनाएं ये आसान टिप्स

Continue reading on the app

  Sports

AUS VS BAN Day-3: हार से बचने के लिए छटपटा रहा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी निकाल दिया पसीना

Australia vs Bangladesh, 1st Test Day-3 ऑस्टेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस लिया है. मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही. तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 161 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे चल रही है. Sat, 15 Aug 2026 14:02:17 +0530

  Videos
See all

UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों की आय दोगुनी हुई | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T10:10:37+00:00

12 दिनों से जारी छात्र आंदोलन, व्हीलचेयर पर पहुंची छात्रा | #Ranchi #StudentProtest #Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T10:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers