भारत-अफगानिस्तान दूसरे ODI में क्या बारिश डालेगी खलल? जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
IND VS AFG 2nd ODI Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 17 जून को खेला जाएगा. बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि इस मैच को यदि भारत जीत लेता है, तो वह सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल कर लेगा. वहीं, अफगानिस्तान की टीम हर हाल में मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी. नतीजन, दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है.
17 जून को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?
The world's best don't need introductions. ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 16, 2026
India's trusted opening duo, ready to set the tone and remind everyone why they're among the very best in ODI cricket. ????????????????#INDvAFG 2nd ODI ???? WED, 17 JUNE, 12:30 PM pic.twitter.com/Lypu5oiuXI
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है. बुधवार को लखनऊ में बारिश की संभावना काफी कम है, जो क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिकस बुधवार को लखनऊ में 2% ही बारिश होने की संभावना जताई गई है. सुबह 2% बारिश की आशंका है, जो कि रात में शून्य हो जाती है. इसके अलावा 17 जून को तापमान 39 डिग्री से 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 37% रहने की संभावना है.
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
Dharamshala ✅
— BCCI (@BCCI) June 15, 2026
Hello Lucknow! ????????#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YIgOzGTFPz
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाएगा, जो दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. इससे पहले 1 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आप इस मुकाबले को देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण इन चैनलों पर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगा.
7 विकेट से पहला ODI जीता था भारत
Picture-Perfect ????#TeamIndia wrap a comprehensive victory by 7️⃣ wickets in Dharamshala ✅
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
They lead the #INDvAFG ODI series by 1️⃣-0️⃣ ????
Scorecard ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RNy13a0PHX
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था. उस मैच में बारिश ने खलल डाला था और मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेली थी और उसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.
जीतकर पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया
अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. ऐसे में अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि मेहमान अफगानिस्तान की टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन करके हर हाल में जीतना चाहेगी, ताकि वह सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा सके. अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम बाजी मारती है.
ये भी पढ़ें: 17 जून को मैदान पर उतरेंगी भारत की 3 टीमें, जानिए किसका किससे होगा सामना, कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
मुजफ्फरनगर कोतवाली में दो दिन चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद पर अड़ीं दो सहेलियां
मुजफ्फरनगर कोतवाली में दो दिन चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद पर अड़ीं दो सहेलियां
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama




















