मुजफ्फरनगर कोतवाली में दो दिन चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद पर अड़ीं दो सहेलियां
मुजफ्फरनगर कोतवाली में दो दिन चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद पर अड़ीं दो सहेलियां
Moong Dal Dhokla Recipe: बेसन का ढोकला खाकर हो गए हैं बोर? घर पर चुटकियों में तैयार करें मूंग दाल ढोकला, नोट करें आसान रेसिपी
Moong Dal Dhokla Recipe: ढोकला एक ऐसी चीज है जो पूरे भारत में सबेस ज्यादा पसंद की जाती है. लोग इसे स्नैक के तौर पर खाना बेहद पसंद करते हैं. आमतौर पर मार्केट और घरों में बेसन का ढोकला बनाया जाता है लेकिन बार-बार एक ही चीज खाकर बोर होने लगते हैं. अगर आप बेसन से बने ढोकले की जगह कुछ अलग और हटके ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए प्रोटनी से भरपूर मूंग दाल ढोकला लेकर आए हैं. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह पचाने में बेहद आसान है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
मूंग दाल ढोकला की सामग्री
- 12 कप दही
- 1 हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
- 14 हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच फ्रूट साल्ट
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सफेद तिल
- 1 चम्मच राई
- 8 से 10 कढ़ी पत्ता
- हरा धनिया और नारियल
मूंग दाल ढोकला बनाने की रेसिपी (Moong Dal Dhokla Recipe In Hindi)
अगर आप बेसन से बना ढोकला खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर मूंग दाल ढोकला बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें. इसे मिक्सर जार में डालें और साथ में दही, मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर थोड़ा गाढ़ा और चिकना पीस लें. इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें. इसमें नमक, हल्दी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. बैटर को 10 मिनट के लिए ढक्कर रख दें. फिर एक कढ़ाई में 2 कप पानी गर्म होने के लिए रख दें. ढोकला टिन या थाली को तेल से ग्रीस कर लें. स्टीम करने से ठीक पहले बैटर में इनो या फिर बेकिंग सोडा डाल लें.
इसके बाद ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर एक ही दिशा में हल्के हाथ से मिलाएं. अब इस बैटर को तुरंत ग्रीस की हुई थाली में डालें और स्टीमर में रखकर 15 से 20 मिनट तक के लिए पकने दें. फिर चाकू डालकर चेक करें की ढोकला टाइट या नरम. अगर चाकू बाहर आ जाए तो समझिए आपका ढोकला तैयार हैं. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई, तिल और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इस तड़के को कटे हुए ढोकले के ऊपर चारों तरफ अच्छी तरह से फैला दें. ऊपर से हरा धनिया और नारियल डालकर हरी चटनी के साथ मेहमानों को सर्व करें.
मूंग दाल ढोकला के फायदे (Moong Dal Dhokla Benefits)
मूंग दाल ढोकला प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक विटामिन से भरपूर एक बेहद पौष्टिक और लो-कैलोरी नाश्ता है. यह आसानी से पच जाता है, वजन नियंत्रित करने में मदद करता है और शाकाहारी लोगों के लिए संपूर्ण पोषण का एक बेहतरीन विकल्प है. बेसन के ढोकले की तुलना में मूंग दाल का ढोकला पेट में भारीपन या गैस की समस्या पैदा नहीं करता. इसमें शामिल फाइबर पेट की समस्या को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation