‘दो घंटे में मिलें’, अभिषेक बनर्जी से चल रही थी ED की पूछताछ, तभी आ गया ओम बिड़ला का ईमेल
सोमवार को टीएमसी के 20 सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र सौंपते हुए उनके एनसीपीआई में विलय की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद स्पीकर ने ममता बनर्जी के साथ वाले सांसदों को भी ईमेल भेजा और तुरंत मिलने को कहा।
Explainer: सिर्फ खांसी की दवा नहीं..., अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कोई भी सिरप! सरकार ने क्यों बदले नियम?
Health Ministry New Rule: अगर आप हल्की खांसी, बुखार या किसी दूसरी परेशानी में मेडिकल स्टोर से सीधे सिरप खरीद लेते हैं तो अब यह पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने दवा बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब कई तरह के मेडिसिनल सिरप बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बेचे जा सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह फैसला मरीजों की सुरक्षा और दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए लिया गया है।
आखिर सरकार को नियम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में कफ सिरप और दूसरे दवा वाले सिरप के गलत इस्तेमाल के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई सिरप में मौजूद कुछ रसायनों का जरूरत से ज्यादा सेवन नशे जैसा असर पैदा कर सकता है। यही वजह है कि युवाओं के बीच इनके दुरुपयोग को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है, यही वजह है कि ये निर्णय लिया गया है
Union Ministry of Health and Family Welfare issues notification which brings into effect that all 'Syrups', including cough syrups will no longer be available over the counter. A prescription by a doctor will be required for the purchase of 'Syrups'. pic.twitter.com/k0jsP25EqJ
— ANI (@ANI) June 16, 2026
सरकार के इस फैसले के 5 फायदे
-दवाओं के गलत इस्तेमाल और ओवरडोज पर रोक लगेगी।
-नशे के लिए कफ सिरप का इस्तेमाल कम होगा।
-मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही इलाज मिलेगा।
-दवा बिक्री पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।
-दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोर की जवाबदेही बढ़ेगी।
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation



















