भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-फ्रांस की साझेदारी को नई गति मिल रही है। साथ ही, उन्होंने फ्रांसीसी व्यवसायों और निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।
गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने जाने-माने वकील और आईआईटी दिल्ली बोर्ड के चेयरमैन हरीश साल्वे की ओर से आयोजित डिनर में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भारत और फ्रांस के इंडस्ट्री लीडर्स, एकेडेमिया के सदस्यों, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स के साथ बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में भारत-फ्रांस संबंधों को नई गति मिली है और रणनीतिक, आर्थिक, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है।
इसके अलावा, उन्होंने फ्रांस की कंपनियों और निवेशकों से भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने और दोनों देशों के लिए अधिक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया।
अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान, गोयल ने यूरोप के सबसे बड़े साइंस और टेक्नोलॉजी हब, सोफिया एंटीपोलिस का दौरा किया। यह दौरा यूरोपीय बाजारों के साथ भारत के डीप-टेक जुड़ाव को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा था।
इसे यूरोप की सिलिकॉन वैली बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी पार्क एक सफल मॉडल पेश करता है कि कैसे रिसर्च, टैलेंट और एंटरप्राइज मिलकर इनोवेशन और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। इस हब में 2,600 से अधिक कंपनियां काम करती हैं, जो कई तरह के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी हैं।
गोयल ने कहा कि भारत इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के ग्लोबल सेंटर के तौर पर तेजी से उभर रहा है। उन्होंने टेक्नोलॉजी पार्क में मौजूद इंडस्ट्री लीडर्स को भारत में निवेश, सहयोग और अपने कामकाज को बढ़ाने के मौकों पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि भारत का इनोवेशन इकोसिस्टम पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी के मिलकर विकास के लिए नए रास्ते बना रहा है, जिससे न सिर्फ भारत और फ्रांस, बल्कि पूरी दुनिया को फायदा हो सकता है।
नीस में, मंत्री ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए स्थानीय नेताओं और सरकार, बिजनेस, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट से जुड़े प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
गोयल ने बताया कि नीस में पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स में भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट में 13 टेक्नोलॉजी क्षेत्रों से 120 स्टार्टअप और 20 से ज्यादा बेहतरीन संस्थानों की भागीदारी के जरिए भारत की डीप-टेक क्षमताओं को दिखाया जा रहा है।
मंत्री के अनुसार, इस इवेंट में 350 से अधिक ग्लोबल इन्वेस्टर और वेंचर कैपिटलिस्ट शामिल हुए हैं, जो भारत के बढ़ते इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'ऐसे मुस्लिम भी होते हैं...' देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शाहनवाज शेख घर लेकर आए मंदिर, देखकर फैंस हुए इंप्रेस
Devoleena Bhattacharjee-Shanwaz Shaikh: 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जीने इन दिनों टीवी से ब्रेक लिया है और वो मदरहुड जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बेटे और पति के साथ फोटोज और व्लॉग शेयर करती रहती हैं. अब लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस के पति शहनवाज शेख घर में नया मंदिर लेकर आए, जिसे देखकर फैंस इंप्रेस हो गए.
पंडित जी को दिया घर का मंदिर
देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उन्होंने अपने घर का मंदिर पंडित जी को दे दिया. वीडियो में पहले शाहनवाज ने बताया कि घर बनाने के बाद मंदिर की पॉजिशन सही नहीं थी, इसी वजह से उन्हें मंदिर चेंज करना पड़ रहा है. आगे वो देवोलीना और बाकि लोगों को दिखाते हैं, जो उनके मार्बल के पुराने मिंदर को गाड़ी मे रख रहे होते हैं. शाहनवाज ने बताया कि मंदिर की ठीक से सफाई नहीं हो पता थी, इसी वजह से अब कपल अपने घर के लिए लकड़ी का हलका मंदिर लेकर आएंगे.
देवोलीना के पति घर लाए नया मंदिर
वीडियो में आगे कपल अपना नया मंदिर दिखाते हैं. वीडियो में शाहनवाज आगे बताते हैं कि वो और देवोलीना साथ जाकर मंदिर लेकर आए हैं और फिर दोनों ने मिलकर मंदिर सेट किया. देवोलीना भट्टाचार्जी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस शाहनवाज को इस तरह से घर में मंदिर लाता देख काफी इंप्रेस हो गए हैं. लोगों को अच्छा लगा कि वह देवोलीना के धर्म की इज्जत करते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान के शो में इस बार ये सेलेब्स-इनफ्लुएंसर्स लेंगे हिस्सा, कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर?
शाहनवाज की जमकर तारीफ कर रहे लोग
मुस्लिम होकर देवोलीना भट्टाचार्जी के पति को मंदिर सेट करता देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आप सच में अच्छे इंसान है.' दूसरे ने लिखा- 'ऐसे मुस्लिम भी होते हैं, दिल जीत लिया.' तीसरे ने लिखा- 'आप दोनों भारत में एक ऐसे कपल हैं, जो दोनों धर्मों की इज्जत करते हैं.' वहीं, कुछ ने तो ये तक कह दिया कि उन्होंने आज तक ऐसा मुस्लिम नहीं देखा जो मंदिर में पूजा करता हो.' वहीं, लोगों को ये भी कहना है कि दोनों एक दूसरे के धर्म का अच्छे से सम्मान करते हैं
शाहनवाज को खूब ट्रोल करते थे लोग
बता दें, दिसंबर 2022 में जब देवोलीना ने शाहनवाज शेख (Shanawaz Shaikh) से शादी की थी, उस समय कपल को काफी ट्रोल किया जाता था. कुछ लोगों ने उनके इंटरफेथ शादी को लेकर सवाल उठाए थे. सोशल मीडिया पर कपल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थी और कुछ यूजर्स ने शाहनवाज को उनके लुक्स, प्रोफेशन और धर्म को लेकर भी ट्रोल किया था. वहीं, देवोलीना ने भी कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फ्रिज और सूटकेस जैसी तस्वीरें भेजकर लोग परेशान करते थे.
देवोलीना और शाहनवाज की लव स्टोरी
देवोलीना और शाहनवाज की मुलाकात लगभग 2018-19 के आसपास हुई थी. शाहनवाज एक्ट्रेस के फिटनेस ट्रेनर और डाइटिशियन रहे हैं, साथ ही उनका केबल और इंटरनेट बिजनेस भी है. जिम में मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. देवोलीना ने खुलासा किया था कि वो अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. ऐसे समय में शाहनवाज ने उनका पूरा साथ दिया. देवोलीना के मुताबिक, शाहनवाज ने उन्हें संभाला और हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे. कपल ने 2022 में शादी की और आज अपने बेटे के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'वो नकली बाल लगाते हैं...', सुनीता आहूजा ने उड़ाया गोविंदा के बालों का मजाक! यूजर्स ने किया ट्रोल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















