'ऐसे मुस्लिम भी होते हैं...' देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शाहनवाज शेख घर लेकर आए मंदिर, देखकर फैंस हुए इंप्रेस
Devoleena Bhattacharjee-Shanwaz Shaikh: 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जीने इन दिनों टीवी से ब्रेक लिया है और वो मदरहुड जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बेटे और पति के साथ फोटोज और व्लॉग शेयर करती रहती हैं. अब लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस के पति शहनवाज शेख घर में नया मंदिर लेकर आए, जिसे देखकर फैंस इंप्रेस हो गए.
पंडित जी को दिया घर का मंदिर
देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उन्होंने अपने घर का मंदिर पंडित जी को दे दिया. वीडियो में पहले शाहनवाज ने बताया कि घर बनाने के बाद मंदिर की पॉजिशन सही नहीं थी, इसी वजह से उन्हें मंदिर चेंज करना पड़ रहा है. आगे वो देवोलीना और बाकि लोगों को दिखाते हैं, जो उनके मार्बल के पुराने मिंदर को गाड़ी मे रख रहे होते हैं. शाहनवाज ने बताया कि मंदिर की ठीक से सफाई नहीं हो पता थी, इसी वजह से अब कपल अपने घर के लिए लकड़ी का हलका मंदिर लेकर आएंगे.
देवोलीना के पति घर लाए नया मंदिर
वीडियो में आगे कपल अपना नया मंदिर दिखाते हैं. वीडियो में शाहनवाज आगे बताते हैं कि वो और देवोलीना साथ जाकर मंदिर लेकर आए हैं और फिर दोनों ने मिलकर मंदिर सेट किया. देवोलीना भट्टाचार्जी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस शाहनवाज को इस तरह से घर में मंदिर लाता देख काफी इंप्रेस हो गए हैं. लोगों को अच्छा लगा कि वह देवोलीना के धर्म की इज्जत करते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान के शो में इस बार ये सेलेब्स-इनफ्लुएंसर्स लेंगे हिस्सा, कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर?
शाहनवाज की जमकर तारीफ कर रहे लोग
मुस्लिम होकर देवोलीना भट्टाचार्जी के पति को मंदिर सेट करता देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आप सच में अच्छे इंसान है.' दूसरे ने लिखा- 'ऐसे मुस्लिम भी होते हैं, दिल जीत लिया.' तीसरे ने लिखा- 'आप दोनों भारत में एक ऐसे कपल हैं, जो दोनों धर्मों की इज्जत करते हैं.' वहीं, कुछ ने तो ये तक कह दिया कि उन्होंने आज तक ऐसा मुस्लिम नहीं देखा जो मंदिर में पूजा करता हो.' वहीं, लोगों को ये भी कहना है कि दोनों एक दूसरे के धर्म का अच्छे से सम्मान करते हैं
शाहनवाज को खूब ट्रोल करते थे लोग
बता दें, दिसंबर 2022 में जब देवोलीना ने शाहनवाज शेख (Shanawaz Shaikh) से शादी की थी, उस समय कपल को काफी ट्रोल किया जाता था. कुछ लोगों ने उनके इंटरफेथ शादी को लेकर सवाल उठाए थे. सोशल मीडिया पर कपल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थी और कुछ यूजर्स ने शाहनवाज को उनके लुक्स, प्रोफेशन और धर्म को लेकर भी ट्रोल किया था. वहीं, देवोलीना ने भी कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फ्रिज और सूटकेस जैसी तस्वीरें भेजकर लोग परेशान करते थे.
देवोलीना और शाहनवाज की लव स्टोरी
देवोलीना और शाहनवाज की मुलाकात लगभग 2018-19 के आसपास हुई थी. शाहनवाज एक्ट्रेस के फिटनेस ट्रेनर और डाइटिशियन रहे हैं, साथ ही उनका केबल और इंटरनेट बिजनेस भी है. जिम में मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. देवोलीना ने खुलासा किया था कि वो अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. ऐसे समय में शाहनवाज ने उनका पूरा साथ दिया. देवोलीना के मुताबिक, शाहनवाज ने उन्हें संभाला और हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे. कपल ने 2022 में शादी की और आज अपने बेटे के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'वो नकली बाल लगाते हैं...', सुनीता आहूजा ने उड़ाया गोविंदा के बालों का मजाक! यूजर्स ने किया ट्रोल
'पत्नी ने मेरे साथ बिस्तर पर सोने से मना कर दिया था', इस एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कही ऐसी बात
Akshay Oberoi on His Wife: बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सुपरस्टार शाहरुख खान की इस मच अवेटेड फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में अक्षय ओबेरॉय पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ ये उनका दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा.
इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ओबेरॉय ने अपने करियर, सिद्धार्थ आनंद के साथ रिश्ते और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. एक्टर ने बताया कि एक बार उनके निभाए गए खतरनाक किरदार का असर इतना ज्यादा हुआ था कि उनकी पत्नी ने कई हफ्तों तक उनके साथ एक ही बिस्तर पर सोने से इनकार कर दिया था.
सिद्धार्थ आनंद को बताया अपना 'गार्जियन एंजल'
HT से बातचीत के दौरान अक्षय ओबेरॉय ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी और निर्माता ममता आनंद की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों ने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वो उन्हें इंडस्ट्री में अपने 'गार्जियन एंजल' मानते हैं. अक्षय ने कहा, "सिद्धार्थ आनंद मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं. सिद्धार्थ और ममता आनंद इस इंडस्ट्री में मेरे लिए गार्जियन एंजल की तरह हैं. मैंने उनके साथ 'फ्लैश' नाम का एक शो किया था, जिसमें मेरे साथ स्वरा भास्कर थीं. उस शो में मैंने एक विलेन का किरदार निभाया था और वह मेरे करियर के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है."
जब किरदार का असर घर तक पहुंच गया
बातचीत के दौरान जब उनसे कहा गया कि 'फ्लैश' एक बेहद दिलचस्प लेकिन काफी डार्क और परेशान कर देने वाला शो था, तो अक्षय ने एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया. उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं. शो में मेरा किरदार इतना डरावना था कि उसे देखने के बाद मेरी पत्नी ने कई हफ्तों तक मेरे साथ एक ही बिस्तर पर सोने से मना कर दिया था." एक्टर ने आगे कहा कि शो को भले ही ज्यादा लोगों ने नहीं देखा, लेकिन जो दर्शक इसे देख पाए उन्होंने इसकी कहानी और किरदारों की खूब सराहना की. उनके मुताबिक, ये उनके करियर का एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिस पर उन्हें आज भी गर्व है.
'फाइटर' के बाद मिला 'किंग' का मौका
अक्षय ओबेरॉय ने बताया कि 'फ्लैश' के बाद उन्हें सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में काम करने का मौका मिला. हालांकि उस फिल्म में उनका किरदार पहले निभाए गए रोल से बिल्कुल अलग था. उन्होंने कहा, "इसके बाद मुझे 'फाइटर' ऑफर हुई और अब यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि सिद्धार्थ आनंद ने मुझे 'किंग' के लिए भी चुना है." अक्षय ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और दशकों से शीर्ष पर बने हुए हैं. ऐसे में उनके साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है.
ममता आनंद का फोन आते ही दे दी थी हामी
अक्षय ओबेरॉय ने इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया कि जब उन्हें 'किंग' के लिए फोन आया, तो उन्होंने बिना किसी सवाल-जवाब के फिल्म के लिए हामी भर दी थी. उन्होंने कहा, "जैसे ही ममता आनंद का फोन आया, उन्होंने कुछ बोलना भी शुरू नहीं किया था कि मैंने पूछ लिया- मुझे कहां पहुंचना है? मैं उनसे कभी पैसे, रोल या किसी दूसरी चीज के बारे में सवाल नहीं करता. अगर वो मुझे बुलाएंगे, तो मैं जिंदगी भर उनके लिए मौजूद रहूंगा." एक्टर की इस बात से साफ जाहिर होता है कि वो सिद्धार्थ और ममता आनंद के साथ अपने प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्ते को कितना महत्व देते हैं.
ये भी पढ़ें: 'वो नकली बाल लगाते हैं...', सुनीता आहूजा ने उड़ाया गोविंदा के बालों का मजाक! यूजर्स ने किया ट्रोल




News Nation



















