Kantak Dhaiyya 2026: क्या है शनि की कंटक ढैय्या? इस राशि पर बना हुआ संकट, जानें उपाय
Kantak Dhaiyya 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को भी बहुत महत्व होता है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही राशिचक्र का भी जीवन प्रभावित होता है. इस समय स्थिति के अनुसार, सिंह राशि पर शनिदेव की कंटक ढैय्या चल रही है. माना जाता है कि यह समय सबसे कठिन होता है.इस समय जीवन में अचानक छोटी-छोटी परिस्थितियां आती है, जो बहुत ज्यादा चुभती है. इससे मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती है. इस स्थिति में प्रभाव धीरे-धीरे इंसान को प्रभावित करता है. मगर इसका असर लंबे समय तक रहता है. खासतौर पर उन लोगों पर जिन पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या पहले से चल रही हो. आइए जानते हैं इसके बारे में.
क्या होती है कंटक ढैय्या?
द्रिक पंचांग के अनुसार, कंटक ढैय्या जिसे कंटक शनि भी कहते हैं. इससे शनि ग्रह का गोचर भी कहते हैं. जब शनिदेव आपकी चंद्र राशि से चौथे या आठवें भाव में जाते हैं तो यह स्थिति बनती है. इस अवस्था में शनिदेव ढाई साल तक रहते हैं.
कंटक ढैय्या के प्रकार और उसके प्रभाव
1.चौथे भाव में शनि कंटक- जब शनि आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव में गोचर करते है तो कंटक ढैय्या की स्थिति बनती है. कंटक को कांटा कहा जाता है. यह समय पारिवारिक सुख में दिक्कतें, मानसिक शांति दूर करती है और गृह कलेश लेकर आती है. इस समय ये लोग बहुत अधिक दबाव महसूस करते हैं.
2.आठवें भाव में शनि कंटक- शनि जब चंद्र राशि से आठवें भाव में जाते हैं तो उसे अष्टम ढैय्या कहते हैं. यह भाव जीवन में अचानक बदलाव लेकर आता है. इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानियां, धन की समस्या, सेहत से जुड़ी समस्या और चिंताएं लेकर आता है. इस अवधि में मनुष्य के सामने अचानक संकट आते हैं.
सिंह राशि पर कंटक ढैय्या कब से कब तक रहेगी?
शनि देव की कंटक ढैय्या सिंह राशि के जातकों पर साल 2026 से शुरू हो रही है और ढैय्या 27 जून 2027 तक रहेगी. इस समय शनि देव मीन राशि में बैठे हुए हैं. इससे सिंह राशि आठवें भाव के प्रभाव में आ रहे हैं.
सिंह राशि वालों को रहना होगा ज्यादा सावाधान
3 जून 2027 तक सिंह राशि वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. इस दौरान कई कार्यों में रुकावट आएगी और मन भी बेचैन रहेगा. नौकरी या पेशेवर जीवन में भी आपको अपने कार्य का सही फल प्राप्त नहीं होगा. कई बार इन लोगों को महसूस होगा कि इन्हें इनके काम का श्रेय नहीं मिल रहा है. ऐसे में इन्हें धैर्य रखने की सलाह दी जाती है. कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन हो सकती है. पैसों के मामले में सावधानी बरतें. बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें. क्योंकि उससे पैसा वापस मिलने की संभावना ज्यादा नहीं देखी जा रही है. नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें.
घर-परिवार और सेहत पर भी दिखेगा प्रभाव
कंटक ढैय्या के दौरान सिंह राशि के लोगों के घरों में भी माहौल तनावभरा होगा. जमीन या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद पैदा हो सकता है. सेहत के प्रति लारपवाही न बरतें. ऐसा करने से कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या पैदा हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. चोट या दुर्घटना हो सकती है. अचानक धन खर्च बढ़ सकता है. इससे घरेलू बजट बिगड़ सकता है. फिजूल खर्ची न करें.
कंटक शनि के प्रभाव को कम करने के उपाय
- इस अवधि के दौरान प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें.
- शनिवार के दिन शनि चालीसा पढ़ें. शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीया जलाएं.
- शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीया जलाएं.
- जरूरतमंद लोगों को शनिवार के दिन उड़द की दाल और काले तिल का दान करें.
- मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए रोज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
- शनिदेव की बीज मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें.
- काले वस्त्र, लोहे के बर्तन या काला छाता दान कर सकते हैं.
- जीवनशैली और आचरण में सुधार करें, सात्विक भोजन का सेवन करें. मांस-मदीरा से परहेज करें.
- माता-पिता, गुरुओं और महिलाओं का सम्मान करें.
- सच बोलें और गरीबों के साथ शोषण न करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-फ्रांस की साझेदारी को नई गति मिल रही है। साथ ही, उन्होंने फ्रांसीसी व्यवसायों और निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।
गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने जाने-माने वकील और आईआईटी दिल्ली बोर्ड के चेयरमैन हरीश साल्वे की ओर से आयोजित डिनर में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भारत और फ्रांस के इंडस्ट्री लीडर्स, एकेडेमिया के सदस्यों, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स के साथ बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में भारत-फ्रांस संबंधों को नई गति मिली है और रणनीतिक, आर्थिक, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है।
इसके अलावा, उन्होंने फ्रांस की कंपनियों और निवेशकों से भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने और दोनों देशों के लिए अधिक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया।
अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान, गोयल ने यूरोप के सबसे बड़े साइंस और टेक्नोलॉजी हब, सोफिया एंटीपोलिस का दौरा किया। यह दौरा यूरोपीय बाजारों के साथ भारत के डीप-टेक जुड़ाव को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा था।
इसे यूरोप की सिलिकॉन वैली बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी पार्क एक सफल मॉडल पेश करता है कि कैसे रिसर्च, टैलेंट और एंटरप्राइज मिलकर इनोवेशन और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। इस हब में 2,600 से अधिक कंपनियां काम करती हैं, जो कई तरह के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी हैं।
गोयल ने कहा कि भारत इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के ग्लोबल सेंटर के तौर पर तेजी से उभर रहा है। उन्होंने टेक्नोलॉजी पार्क में मौजूद इंडस्ट्री लीडर्स को भारत में निवेश, सहयोग और अपने कामकाज को बढ़ाने के मौकों पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि भारत का इनोवेशन इकोसिस्टम पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी के मिलकर विकास के लिए नए रास्ते बना रहा है, जिससे न सिर्फ भारत और फ्रांस, बल्कि पूरी दुनिया को फायदा हो सकता है।
नीस में, मंत्री ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए स्थानीय नेताओं और सरकार, बिजनेस, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट से जुड़े प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
गोयल ने बताया कि नीस में पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स में भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट में 13 टेक्नोलॉजी क्षेत्रों से 120 स्टार्टअप और 20 से ज्यादा बेहतरीन संस्थानों की भागीदारी के जरिए भारत की डीप-टेक क्षमताओं को दिखाया जा रहा है।
मंत्री के अनुसार, इस इवेंट में 350 से अधिक ग्लोबल इन्वेस्टर और वेंचर कैपिटलिस्ट शामिल हुए हैं, जो भारत के बढ़ते इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















