Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 260 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार; HCL टेक में जोरदार खरीदारी

Share Market Today 16 June: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार (16 जून 2026) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच, बीएसई सेंसेक्स 262.44 अंकों की उछाल के साथ 76,526.77 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 70 अंक बढ़कर 23,923.90 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। व्यापक बाजारों में भी उत्साह है, जहां बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में आज आईटी और कंज्यूमर गुड्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है।

  • टॉप गेनर्स: HCL टेक (2.40% की बढ़त के साथ लीडर), हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, टाइटन और एलएंडटी (L&T) हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
  • टॉप लूजर्स: टाटा स्टील, पावर ग्रिड, बीईएल (BEL) और इंफोसिस शुरुआती कारोबार में दबाव में दिखे। टाटा स्टील में करीब 0.61% की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार में क्यों आई तेजी?
बाजार में तेजी का मुख्य कारण संस्थागत निवेशकों का भरोसा है। पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 200 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,189.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिसने बाजार को मजबूती देने का काम किया। एनएसई पर मार्केट ब्रेथ सकारात्मक है, जहां 1,843 शेयरों में तेजी और 720 शेयरों में गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों का हाल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबरों के बाद एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार है। जापान का निक्केई 225 करीब 0.95% की तेजी के साथ 69,976 के स्तर पर है। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.21% नीचे कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी और शंघाई कंपोजिट में भी हल्की बढ़त देखी गई है। विशेषज्ञ नंदिश शाह (HDFC सिक्योरिटीज) के अनुसार, निवेशक अब केंद्रीय बैंकों के फैसलों और विशेषकर बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति पर नजरें टिकाए हुए हैं।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: सलमान के शो में इस बार ये सेलेब्स-इनफ्लुएंसर्स लेंगे हिस्सा, कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर?

Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने  बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस बार शो को पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने की प्लानिंग की जा रही है. वहीं, कई सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम चर्चा भी तेज होने लगी है, जो  इस शो का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार सलमान खान (Salman Khan) के शो में टीवी इंडस्ट्री, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं. साथ ही ऐसी भी खबरें हैं कि कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स को भी इस बार शो का हिस्सा बनाया जा सकता है. ऐसे में नए और पुराने लोगों को शो में देखना और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है. 

रूमर्ड एक्स-कपल की होगी एंट्री?

बिग बॉस 20 के लिए जिन सेलेब्स और और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम चर्चा में हैं, उनमें सबसे पहले फैसल शेख (मिस्टर फैसु) (Mister Faizu) शामिल है. अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से ये फैंस के पसंदीदा बने हुए हैं. वहीं, जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का भी नाम सामने आ रहा है. बता दें कि, फैसु और जन्नत के अफेयर को लेकर काफी अफवाह उड़ी थी. बात में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थी. ऐसे में अगर ये दोनों शो में आते हैं, तो देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: मंडे टेस्ट में 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' ने कितना किया कलेक्शन?

ये कंटेस्टेंट्स भी बन सकते हैं हिस्सा

वहीं, फैसु और जन्नत के अलावा बिग बॉस 20 के लिए रिधिमा गुप्ता (Riddhima Gupta), अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) , अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रुरू ठाकुर और तुषार करवार के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है और ऑनलाइन सामने आए नाम सिर्फ अंदाजे हैं. 

एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर?

एक तरफ जहां, शो में नए कंटेस्टेंट के नाम सामने आए है. तो वहीं, कुथ ऐसे हैं जो पहले शो का हिस्सा रह चुके हैं और इस बार फिर से शो में धमाल मचाएंगे. इनमें सबसे पहले आवेज दरबार हैं, जिन्हें पिछले ही साल शो में देखा गया था. आवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा के साथ शो में आए थे. लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. वहीं, अपने अंतरंगी लुक से धमाल मचाने वाली उर्फी जावेदा (Urfi Javed) भी शो में फिर नजर आ सकती है. उर्फी को बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था.

एक्स कंटेस्टेंट शो में लगाएंगे तड़का

बिग बॉस 20 को लेकर सबसे दिलचस्प चर्चा एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर हो रही है. अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को पुराने विवाद, दोस्ती और लड़ाई एक बार फिर देखने को मिल सकती है. हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि वो वाइल्ड कार्ड के रूप में आएंगे या शुरुआत से ही शो का हिस्सा होंगे. वहीं, हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) शो के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. सलमान खान लंबे समय से इस शो का चेहरा रहे हैं और उनकी मौजूदगी को शो की सफलता का बड़ा कारण माना जाता है.

कब होगा शो का प्रीमियर?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस समय एक्टर अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बीजी हैं, ऐसे में सितंबर में वो शूटिंग करेंगे. वहीं, कंटेस्टेंट की संभावित लिस्ट से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है. 

 

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है Sanchita Ugale की सुसाइड का कनेक्शन? भाई ने किया दावा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! 1.2 अरब दर्शकों के साथ बना सबसे बड़ा क्रिकेट धमाका

IPL 2026 सीजन इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया, जिसमें जियोस्टार के अनुसार 1.2 अरब से ज्यादा दर्शक जुड़े. यह पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है. इस टूर्नामेंट में कुल 870 अरब मिनट का व्यूइंग टाइम रिकॉर्ड हुआ. आरसीबी और ने गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया फाइनल मैच टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मुकाबला बना, जिसे 40 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा. Tue, 16 Jun 2026 13:17:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi Yoga Day 2026: नमाज और योग पर आर-पार, दिलीप घोष का तीखा पलटवार | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:42:25+00:00

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में कथित घोटाला! | Mandir Donation Row | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:40:48+00:00

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary on CM Yogi: डांसर डिंपल चौधरी ने CM योगी पर कही बड़ी बात! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:43:07+00:00

TMC की अंदरूनी कलह पर बोले कीर्ति आजाद, पार्टी में बढ़ी हलचल #kirtiazad #shorts #saayonighosh #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers