Bigg Boss 20: सलमान के शो में इस बार ये सेलेब्स-इनफ्लुएंसर्स लेंगे हिस्सा, कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर?
Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस बार शो को पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने की प्लानिंग की जा रही है. वहीं, कई सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम चर्चा भी तेज होने लगी है, जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार सलमान खान (Salman Khan) के शो में टीवी इंडस्ट्री, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं. साथ ही ऐसी भी खबरें हैं कि कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स को भी इस बार शो का हिस्सा बनाया जा सकता है. ऐसे में नए और पुराने लोगों को शो में देखना और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है.
रूमर्ड एक्स-कपल की होगी एंट्री?
बिग बॉस 20 के लिए जिन सेलेब्स और और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम चर्चा में हैं, उनमें सबसे पहले फैसल शेख (मिस्टर फैसु) (Mister Faizu) शामिल है. अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से ये फैंस के पसंदीदा बने हुए हैं. वहीं, जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का भी नाम सामने आ रहा है. बता दें कि, फैसु और जन्नत के अफेयर को लेकर काफी अफवाह उड़ी थी. बात में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थी. ऐसे में अगर ये दोनों शो में आते हैं, तो देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: मंडे टेस्ट में 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' ने कितना किया कलेक्शन?
ये कंटेस्टेंट्स भी बन सकते हैं हिस्सा
वहीं, फैसु और जन्नत के अलावा बिग बॉस 20 के लिए रिधिमा गुप्ता (Riddhima Gupta), अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) , अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रुरू ठाकुर और तुषार करवार के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है और ऑनलाइन सामने आए नाम सिर्फ अंदाजे हैं.
एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर?
एक तरफ जहां, शो में नए कंटेस्टेंट के नाम सामने आए है. तो वहीं, कुथ ऐसे हैं जो पहले शो का हिस्सा रह चुके हैं और इस बार फिर से शो में धमाल मचाएंगे. इनमें सबसे पहले आवेज दरबार हैं, जिन्हें पिछले ही साल शो में देखा गया था. आवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा के साथ शो में आए थे. लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. वहीं, अपने अंतरंगी लुक से धमाल मचाने वाली उर्फी जावेदा (Urfi Javed) भी शो में फिर नजर आ सकती है. उर्फी को बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था.
एक्स कंटेस्टेंट शो में लगाएंगे तड़का
बिग बॉस 20 को लेकर सबसे दिलचस्प चर्चा एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर हो रही है. अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को पुराने विवाद, दोस्ती और लड़ाई एक बार फिर देखने को मिल सकती है. हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि वो वाइल्ड कार्ड के रूप में आएंगे या शुरुआत से ही शो का हिस्सा होंगे. वहीं, हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) शो के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. सलमान खान लंबे समय से इस शो का चेहरा रहे हैं और उनकी मौजूदगी को शो की सफलता का बड़ा कारण माना जाता है.
कब होगा शो का प्रीमियर?
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस समय एक्टर अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बीजी हैं, ऐसे में सितंबर में वो शूटिंग करेंगे. वहीं, कंटेस्टेंट की संभावित लिस्ट से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है Sanchita Ugale की सुसाइड का कनेक्शन? भाई ने किया दावा
Sanchita Ugale की मौत पर Sorab Bedi ने हंसते हुए कही ऐसी बात! वीडियो देख लोगों ने लगाई क्लास, अब एक्टर ने दी सफाई
Sorab Bedi on Sanchita Ugale Death: टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है. महज 22 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब संचिता के भाई आकाश सतीश उगले ने उनकी मौत के पीछे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दबाव, पावर गेम और कथित धमकियों को जिम्मेदार बताया. वहीं, संचिता के को-स्टार सौरब बेदी भी इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जाने लगे, जिसके बाद उन्होंने सामने आकर अपनी सफाई दी है.
संचिता के निधन के बाद विवादों में घिरे सौरब बेदी
संचिता उगले और सौरब बेदी ने टीवी शो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में साथ काम किया था. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. लेकिन एक्ट्रेस के निधन के बाद सौरब बेदी का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, संचिता की मौत के बाद जब पैपराजी ने सौरब बेदी से बातचीत की, तब उन्होंने कहा था कि संचिता उन्हें लगातार फोन कर रही थीं और वह परेशान थीं. उनके इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें असंवेदनशील बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया.
ट्रोलिंग के बाद सौरब बेदी ने दी सफाई
लगातार हो रही आलोचनाओं के बाद सौरब बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और लोग पूरी बात समझे बिना उन्हें निशाना बना रहे हैं. सौरब ने कहा, "भाई, सोच-समझकर बोला करो प्लीज. उस समय मेरे आसपास बहुत सारे पैपराजी मौजूद थे और सभी एक साथ सवाल पूछ रहे थे. कई बार सवाल ठीक से सुनाई भी नहीं देते. मुझसे पूछा गया था कि संचिता आपको फोन क्यों कर रही थीं. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि वह मुझे काफी समय से कॉल कर रही थीं. जब मैं सिलीगुड़ी में था, तब भी हमारी बातचीत हुई थी."
उन्होंने आगे कहा, "अगर वो परेशान थी और उसने मुझसे कुछ बातें शेयर की थीं, तो उसका मतलब ये नहीं है कि मैं उसे लेकर गैरजिम्मेदार था. हर बात का गलत मतलब मत निकालिए. मैं इतना बेवकूफ भी नहीं हूं और इतना बेदिल भी नहीं हूं."
वीडियो शेयर कर बताया उस वक्त का माहौल
सौरब बेदी ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दिखाने की कोशिश की कि उस समय वह किस तरह की परिस्थितियों में थे. उन्होंने बताया कि संचिता के निधन की खबर उनके लिए भी बेहद चौंकाने वाली थी और अचानक मीडिया के सवालों का जवाब देना आसान नहीं था. उनका कहना है कि उनके बयान को संदर्भ से अलग करके वायरल किया गया, जिससे लोगों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई.
आखिर क्यों ट्रोल हो रहे थे सौरब बेदी?
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि संचिता के मानसिक तनाव और उनसे की गई बातचीत का जिक्र सार्वजनिक रूप से करना उचित नहीं था. कई लोगों ने इसे संवेदनशील मामले में गैरजिम्मेदाराना बयान बताया. हालांकि सौरब का कहना है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और उन्होंने सिर्फ पूछे गए सवाल का जवाब दिया था.
संचिता उगले के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब संचिता के भाई आकाश सतीश उगले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि उनकी बहन लंबे समय से इंडस्ट्री में दबाव, पावर गेम और मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं. उन्होंने कुछ लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप भी लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है और अधिकारियों की ओर से किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
14 जून को हुई थी दुखद घटना
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 14 जून की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच मुंबई के नालासोपारा ईस्ट स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में संचिता उगले अपने घर पर मृत पाई गईं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. जांच अधिकारियों का कहना है कि परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है Sanchita Ugale की सुसाइड का कनेक्शन? भाई ने किया दावा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



