Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: आज मृगशिरा नक्षत्र व वृद्धि योग से इन राशियों की लगेगी ल़ॉटरी, चमकेगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज शाम 07 बजकर 08 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी. चंद्रमा आज सुबह 08 बजकर 41 मिनट के बाद वृषभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह बुद्ध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे. जहां सूर्य देव के सात उनका अद्भुत संयोग बनेगा. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार,  आज मंगलवार का दिन करियर और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आज आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग और शंख योग के साथ वृद्धि योग का महासंयोग बन रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं. आज मंगलवार को मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में करियर, बिजनेस, लव लाइफ और सेहत के मामले में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं. 

पढ़ें आज का राशिफल 16 जून 2026 (Today Horoscope 16 June 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज आपका समय सर्वोत्तम चल रहा है. पारिवारिक स्थिति अच्छी हो सकती है. माता के प्रेम का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा. दूर देश की यात्रा होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. 

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
लाल वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9

2. वृष राशि 

वृष राशि वालों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

3. मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नए व्यापार से लाभ मिलेगा. 

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन 
लक मीटर- 7

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोग आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. भवन खरीदने का योग बन रहा है. 

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- पांच अन्न दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5. सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहे हैं. विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं. साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी. परिजनों का साथ मिलेगा. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन 
लक मीटर- 8

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आय के साधन में वृद्धि होगी. विद्या से धन लाभ होगा. आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे. जमीन खरीदने का उत्तम समय है. संतान सुख मिल सकता है. छात्रों के लिए आज अच्छा समय है.  

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9

7. तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को लाभ के अवसर मिलेंगे. सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा. माली हालत में सुधार होगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी
रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आयात निर्यात का योग बन रहा है. इसके अलावा परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. 

सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9

8. वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आय से अधिक व्यय का योग. दूर देश की यात्रा होगी. गृह निर्माण का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. संतान से मन प्रसन्न रहेगा. 

सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

9. धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज कई साधन से धन लाभ होगा. लेकिन, वाहन चलाते समय चोट चपेट से बचे रहें. घर पर लड़ाई झगड़ा करने से बचें और मध्यम मार्ग अपनाएं. रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. 

सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें 
उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9

10. मकर राशि

मकर राशि के लोग आज आलस न करें. विवादों से बचें, मध्यम मार्ग अपनाएं. भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा. रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. 

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
 उपाय -- अनाज दान करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिवार में शुभ कार्य का योग है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. जमीन, मकान का सुख मिलेगा. 

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- असहाय की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8

12. मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा. संतान सुख का योग बन रहा. नौकरी में प्रमोशन होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग है. 

सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
उपाय- मंदिर में फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

यह भी पढ़ें: Mangal Nakshatra Parivartan 2026: कल मंगल सूर्य के नक्षत्र में करेंगे परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 16 June 2026: सातवां बड़ा मंगल आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 16 June 2026:  आज यानी 16 जून 2026, दिन मंगलवार का आरंभ ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होगा जो कि सुबह 12 बजकर 52 तक होगी. उसके बाद तृतीया तिथि की शुरुआत हो जाएगी.  इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 16 जून 2026 मंगलवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

दिन- मंगलवार
तिथि- द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया सुबह 12 बजकर 52 तक उसके बाद तृतीया तिथि होगी.
नक्षत्र- आद्रा नक्षत्र शाम 04 बजकर 12 मिनट तक उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होगा.
सूर्योदय- सुबह 5:22 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:20 बजे 
करण- बालव, कौलव
चंद्रमा- मिथुन राशि 
शुभ मुहूर्त- 11:53 से दोपहर 12:49 तक
राहुकाल- 3:51 से शाम 5:35 तक
दिशा शूल- उत्तर
महामंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 28 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 12 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 16 जून सुबह 06:35 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 16 जून को शाम 08:50 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:09 मिनट से 04:57 मिनट तक
अमृत काल सुबह 07:40 मिनट से सुबह 09:04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:54 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
यम गण्डक सुबह 09:06 मिनट से सुबह 10:46 बजे तक रहेगा
गुलिक काल दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:08 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:26 बजे से सुबह 09:19 बजे तक और सुबह 11:24 मिनट से दोपहर 12:06 बजे तक

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: आज सूर्य ग्रह बुध की राशि मिथुन में करेंगे गोचर, इन 4 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी! मिलेगा अपार धन

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में तबाही, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन वनडे में वैभव सूर्यवंशी क्यों फ्लॉप? कहीं ये कारण तो नहीं ...

इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार खेल दिखाने के बाद इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उनको श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ जल्दी आउट होकर लौटना पड़ा. हर किसी को यही चिंता सता रही है कि इस खिलाड़ी को क्या हो गया. Tue, 16 Jun 2026 05:23:03 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT के गठन पर क्या बोले संत? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T02:34:03+00:00

Live : Kakoli Ghosh के नेतृत्व में TMC के बागी सांसदों की बैठक | NCPI | Saayoni Ghosh | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T02:39:50+00:00

Abhishek Banerjee on ED Questioning LIVE: ED की पूछताछ पर क्या बोले अभिषेक बनर्जी?|Recruitment Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T02:36:07+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami Delhi Visit | Weather Alert | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T02:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers