A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Pitru Dosh से हैं परेशान? Somvati Amavasya पर ये अचूक Remedy दिलाएगी Full Benefit

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि को पितरों का आशीर्वाद पाने का सबसे विशेष अवसर माना जाता है। इस बार अमावस्या सोमवार को पड़ रही है, सोमवार के दिन अमास्या पड़ने से इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। 
इस बार अधिकमास के दौरान 15 जून को यह शुभ संयोग बन रहा है। इसी कारण इस तिथि का महत्व कई गुना बढ़ गया है। आइए आपको आप बताते हैं अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
माना जाता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य और सेवा कार्यों से पितरों की कृपा मिलती है। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनीं रहती है। 

जरूरतमंदों को भोजन कराएं
हिंदू धर्म में अन्नदान यानी के अनाज के दान को सबसे उत्तम माना गया है। यदि सोमवती अमावस्या के दिन किसी भूखे व्यक्ति, साधु-संत, गरीब परिवार या जरुरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए या फिर भोजन कराए। यह बेहद ही पुण्यदायी माना जाता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार, भोजन, राशन या अनाज का दान कर सकते हैं।

जूते-चप्पल का दान
इस भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में कई लोग अवाश्यक जरुरतों से वंचित रहते हैं। कुछ लोग धूप में नंगे पैर चलने की जगह कोई चारा नहीं होता है। ऐसे में किसी भी गरीब व्यक्ति, वृद्ध, मजदूर या अनाथ बच्चों को जूते-चप्पल दे सकते हैं। माना जाता है कि इस तरह के दान करने से पितरों की कृपा बनीं रहती है और वह अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। 

काले तिल से करें तर्पण
अमावस्या के दिन काले तिल का उपयोग अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन प्रातःकाल स्नान करने के बाद जल में काले तिल डालकर श्रद्धापूर्वक पितरों का तर्पण किया जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को काले तिल का दान देना भी लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से संबंधित बाधाओं तथा कष्टों में कमी आने की संभावना रहती है।

दीपदान का महत्व
सोमवती अमावस्या के दिन दीपदान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मंदिर, नदी के किनारे या पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ होता है। माना जाता है  कि दीपदान अंधकार को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और पितरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जरिया माना जाता है।

तुलसी चालीसा का पाठ
सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी चालीसा का पाठ करना अति पुण्यकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तुलसी चालीसा का पाठ करने से जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

''श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।

जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।''

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।

दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।

विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी।

भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।

जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।

करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।

कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।

तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।

कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।

वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।

श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।

कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।

छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।

तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।

औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता,

देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।

वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।

नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।

नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।

नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।

नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।

नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।

नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।

जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।

निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।

करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।

शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।

क्रहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।

मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।

जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।

बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।

प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।

चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।

करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।

पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।

यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।

करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।

है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।

तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।

भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।

यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।

गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।

Continue reading on the app

Love Horoscope For 8 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 8 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 8 जून  2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

मेष राशि (Aries)
"दिलों में नई सुगबुगाहट"
आज आपकी मोहब्बत की फिजाओं में एक नई खुशबू घुलेगी। पुराने गिले-शिकवे मोम की तरह पिघल जाएंगे और बातचीत के जरिए दिलों की दूरियां सिमटेंगी। जो दिल अब तक अकेले हैं, उनकी जिंदगी की खाली किताब में आज मोहब्बत का एक नया और हसीन पन्ना जुड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
"जज्बातों की कद्र और मखमली एहसास"
मसरूफियत के इस दौर में आज अपने हमसफ़र की खामोश निगाहों को पढ़ने की कोशिश करें। मुमकिन है कि काम की वजह से आप उन्हें ज्यादा वक्त न दे पाएं और उनके दिल में थोड़ी मायूसी छा जाए। शाम को एक छोटा सा सरप्राइज या कोई प्यारी सी बात उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगी।

मिथुन राशि (Gemini)
"रूहानी ताल्लुक और चाहत का परवान"
रोमांस के आसमां पर आज आपकी चाहत का सितारा सबसे ज्यादा चमकेगा। आपके और आपके हमकदम के बीच एक ऐसा रूहानी जुड़ाव महसूस होगा, जो शब्दों से परे है। अगर आप इस पाक रिश्ते को उम्र भर का साथ (शादी) बनाना चाहते हैं, तो अपनों से दिल की बात कहने का इससे खूबसूरत लम्हा नहीं मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)
"भरोसे की ढाल और अटूट बंधन"
आज आपकी मोहब्बत के गुलशन पर किसी बाहरी नजर का साया पड़ सकता है। कोई तीसरा आपके दरमियान गलतफहमियों की दीवार खड़ी करने की कोशिश करेगा। दुनिया की अनसुनी बातों को दरकिनार कर अपने साथी की वफा पर यकीन रखें; आपकी खामोशी और भरोसा ही आज जीत दिलाएगा।

 सिंह राशि (Leo)
"कशिश का जादू और धड़कनों की रवानी"
आज आपका अंदाज-ए-बयां और कशिश इतनी दिलकश होगी कि आपका साथी आपकी तरफ खिंचा चला आएगा। उनकी धड़कनें सिर्फ आपके लिए धड़केंगी और उनकी तरफ से कोई नायाब तोहफा आपके दिन को हसीन बना देगा। सिंगल्स के लिए आज अपनी दबी हुई चाहत का इजहार करने का जादुई दिन है।

कन्या राशि (Virgo)
"लफ्जों की नजाकत और एहसास-ए-मोहब्बत"
मोहब्बत के तराजू में आज आपके लफ्जों का वजन बहुत मायने रखेगा। जल्दबाजी या तल्खी में कही गई कोई बात आपके दिलबर के नाजुक दिल को ठेस पहुंचा सकती है। अपनी बात जरूर कहें, लेकिन उसमें थोड़ी नजाकत, थोड़ी नरमी और ढेर सारा प्यार शामिल करें।

तुला राशि (Libra)
"यादगार शाम और धड़कता दिल"
आज का दिन आपकी प्रेम कहानी में एक सुनहरे ख्वाब जैसा रहेगा। कैंडललाइट डिनर की मद्धम रोशनी या किसी खामोश रास्ते पर हाथ में हाथ डालकर चलना, आज आपको एक-दूसरे के बेहद करीब ले आएगा। यह शाम आपकी यादों के झरोखे में हमेशा के लिए महफूज हो जाएगी।

वृच्छिक राशि (Scorpio)
"सुलझती उलझनें और बढ़ता प्यार"
आज जज्बातों के समंदर में थोड़ी हलचल मच सकती है। अतीत की कोई दबी हुई चिंगारी आज बहस का रूप ले सकती है। लेकिन याद रखें, जहां बेपनाह मोहब्बत होती है, वहां तकरार भी होती है। बात को बढ़ाने के बजाय अपनी बांहों के घेरे में लेकर शिकवों को वहीं थाम लें।

धनु राशि (Sagittarius)
"खुशियों की बहार और पुरानी यादें"
धनु राशि के प्रेमियों के लिए आज की सुबह खुशियों का पैगाम लेकर आई है। अपने हमनवा के साथ बिताए गए हसीन लम्हे आपकी पुरानी सुनहरी यादों को फिर से तरोताजा कर देंगे। रिश्ते में एक ऐसा नया जोश और दीवानगी देखने को मिलेगी, जो आपको एक-दूसरे का दीवाना बना देगी।

मकर राशि (Capricorn)
"इजहार-ए-इश्क और मुकम्मल साथ"
अगर दिल के किसी कोने में किसी के नाम की शमा जल रही है और आप अब तक कह नहीं पाए हैं, तो आज अपनी खामोशी को आवाज दीजिए; किस्मत आपके साथ है। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में आज एक ठहराव और गहरा सुकून रहेगा, जहां जीवनसाथी का साथ हर राह को आसान बना देगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
"दो जिस्म एक जान का एहसास"
आज आपका अपने साथी के साथ एक ऐसा मानसिक और भावनात्मक तालमेल बैठेगा कि बिना कुछ कहे भी सब समझ आ जाएगा। आप दोनों आने वाले कल के हसीन सपने बुनेंगे। जो दिल अभी तन्हा हैं, उनकी जिंदगी में किसी नए और मुकम्मल रिश्ते की दस्तक होने के मजबूत योग हैं।

मीन राशि (Pisces)
"सब्र की मिठास और गहरा संवाद"
आज भावनाओं के भंवर में बहकर कोई फैसला न लें। मुमकिन है कि किसी बात पर आपके हमसफ़र का रवैया आपको थोड़ा उदास कर दे, लेकिन याद रखें कि हर उलझन का सिरा सिर्फ और सिर्फ प्यार भरे संवाद से ही सुलझता है। थोड़ा सब्र रखें, क्योंकि शाम ढलते ही प्यार की गर्माहट सब ठीक कर देगी।

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 11 रन और विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे श्रेयस अय्यर, अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड पर नजर

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में मौका गंवाने वाले श्रेयस अय्यर के निशाने पर दूसरे मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड होगा. वो वनडे में विराट कोहली को 3000 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. इस लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल सबसे आगे हैं. Tue, 16 Jun 2026 15:04:36 +0530

  Videos
See all

UP Bulldozer Action: Agra में प्रशासन का Bulldozer Action, MG Road से हटाई गई विवादित मजार ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T10:12:46+00:00

Actress Sanchita Ugale Death: संचिता उगाले के निधन पर भाई ने कौनसा बड़ा दावा कर दिया? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T10:11:26+00:00

CM Suvendu Adhikari Viral Video: सुभाष चंद्र बोस की कुर्सी पर क्या करने लगे CM सुवेंदु? |#westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T10:14:16+00:00

Delhi। Kalindi Kunaj में अतिक्रमण पर BULLDOZER ACTION, झुग्गियों पर चला पीला पंजा। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T10:12:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once