IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा ODI मैच, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की. अब भारतीय टीम की नजर दूसरे वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. तो चलिए जानते हैं कि दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा. बता दें कि क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब देखने वाली बात होगी कि अफगानिस्तान वापसी करती है या नहीं.
17 जून को खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. एक बार फिर से रोहित शर्मा पर सभी की नजर रहेंगी, क्योंकि मैच में रोहित चोटिल हो गए थे. हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी थी, लेकिन रनआउट हो गए थे. रोहित सिर्फ 16 रन बना पाए थे. ऐसे में दूसरे वनडे मैच में रोहित खेलते हैं या नहीं इसपर सभी की नजर रहेंगी, क्योंकि उनकी चोट पर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
टीम इंडिया 15 जून को लखनऊ पहुंच गई है. बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. टीम इंडिया के साथ रोहित शर्मा भी लखनऊ पहुंचे हैं. रोहित को देखकर लग रहा है कि वो पूरी तरह से फिट हैं.
Dharamshala ✅
— BCCI (@BCCI) June 15, 2026
Hello Lucknow! ????????#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YIgOzGTFPz
पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतक लगाया
भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से काफी प्रभावित रहा. यह मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवर में 194 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की ओर से ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 51 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहा.
टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने खेली नाबाद 84 रनों की पारी
जवाब में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था. कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी. वहीं आखिरी के ओवर में केएल राहुल ने 19 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. इसके अलावा ईशान किशन 22 गेंद पर 34 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा 16 रन और श्रेयस अय्यर ने 12 रनों का योगदान दिया.
हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को फिर मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
वहीं पहले वनडे मैच में हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3-3 विकेट अपने नाम किए. अब दूसरे वनडे मैच में भी इन दोनों खिलाड़ियों को शुभमन गिल प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं. कुलदीप यादव को पहले वनडे मैच में मौका नहीं मिला था. उन्हें भी जगह मिल सकती है.
इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का रह चुका है होमग्राउंड
हालांकि भारतीय टीम के लिए दूसरा वनडे मुकाबला जीतना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि लखनऊ का इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का होमग्राउंड भी रहा है. दरअसल सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपने देश में मुकाबले नहीं खेल पाती है. ऐसे में बीसीसीआई अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मदद करता है और उन्हें भारत में अपने मैच आयोजित करने के लिए मैदान उपलब्ध कराता है.
यह भी पढ़ें: सुपर ओवर में टीम इंडिया की हार से बौखलाए वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर की धक्का-मुक्की
समर फैशन में छा रही हैं ये कूल पैंट्स, जींस को दे रही हैं कड़ी टक्कर
Summer Fashion: गर्मियों में जींस की जगह हल्की और आरामदायक पैंट्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। लिनन पैंट्स, पलाजो, वाइड लेग पैंट्स, कुलॉट्स और कॉटन ट्राउजर न सिर्फ स्टाइलिश लुक देते हैं, बल्कि पूरे दिन आरामदायक भी रहते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews























