Shamar Joseph का 'पंजा', Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज
IND vs AFG: दूसरे ODI में इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे रोहित शर्मा, सिर्फ इतना रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच में रोहित शर्मा जब उतरेंगे तो उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा. दरअसल रोहित शर्मा के पास वो कारनामा करने का मौका होगा, जो अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका है. चलिए जानते हैं कि रोहित शर्मा किस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कर सकते हैं.
रोहित शर्मा के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ 6 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 16000 रन पूरे कर लिए थे. रोहित ने 359 मैचों की 384 पारियों में यह कारनामा किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन बनाने वाले रोहित भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे. उनसे पहले शिखर धवन ने यह कारनामा किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. अब रोहित शर्मा के पास धवन को पीछे छोड़ने का मौका है.
???? HISTORY BY ROHIT SHARMA ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 13, 2026
Rohit is the fastest to complete 16,000 runs as an Opener in terms of Innings ???????? pic.twitter.com/vHc4bvc76U
वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ नंबर-1 बन सकते हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 16119 रन बनाए हैं. जबकि रोहित शर्मा 359 मैचों की 384 पारियों में कुल 16010 रन बना चुके हैं. अब रोहित शर्मा के पास सहवाग को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 109 रनों की जरूरत है. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित का बल्ला चलता है तो वो सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं. अगर दूसरे वनडे मैच में रोहित के बल्ले से शतक नहीं आता है तो वो तीसरे वनडे मैच में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं.
रोहित शर्मा के पास छठें नंबर पर पहुंचने का मौका
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अब तक दुनिया के सिर्फ 7 खिलाड़ियों ने 16000 रन के आंकड़े को पार किया है. रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस वक्त 7वें नंबर पर मौजूद हैं. रोहित 109 रन बनाते ही वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे और छठें नंबर पर पहुंच जाएंगे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सनथ जयसूर्या ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए कुल 19298 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. गेल ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 18867 रन बनाए हैं.
साउथ अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने कुल 16950 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस पांचवे नंबर पर हैं. उनके नाम 16120 रन है. वहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 6वें नंबर पर हैं. सहवाग ने 16119 रन बनाए हैं. जबकि रोहित शर्मा 7वें नंबर पर हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित का बल्ला चलता है तो वो सहवाग को पीछे छोड़ देंगे. इस मामले में रोहित पहले भारतीय और दुनिया के छठें बल्लेबाज बन जाएंगे.
वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 19298 रन
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 18867 रन
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 18744 रन
ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) - 16950 रन
डेसमंड हेंस (वेस्टइंडीज) - 16120 रन
वीरेंद्र सहवाग (भारत) - 16119 रन
रोहित शर्मा (भारत) - 16010 रन
यह भी पढ़ें: सुपर ओवर में टीम इंडिया की हार से बौखलाए वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर की धक्का-मुक्की
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















