बाथरूम की बदबू से रहते हैं परेशान, 2 रुपये का यह देसी जुगाड़ करेगा कमाल, भूल जाएंगे एयर फ्रेशनर
Bathroom Fragrance Trick: अगर बाथरूम की बदबू से परेशान हैं, तो महंगे एयर फ्रेशनर खरीदने की जरूरत नहीं है. सूती कपड़े पर कंफर्ट या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर बाथरूम में टांग दीजिए. इससे लंबे समय तक ताजगी भरी खुशबू बनी रह सकती है. आप कपड़े की जगह चॉक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
फेंकने के बजाय ऐसे इस्तेमाल करें आटे-चावल की खाली बोरी, घर पर ही फ्री में तैयार हो जाएगा खूबसूरत गार्डन
DIY Planter Making Tips for Gardening: आजकल लोग घर की छत या बालकनी में गार्डनिंग करना खूब पसंद करते हैं, लेकिन शुरुआत में महंगे गमले खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता. ऐसे में घर में पड़ी आटे या चावल की खाली बोरियां आपके बहुत काम आ सकती हैं. गार्डनर राम सागर के अनुसार, जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, उन बोरियों को साफ करके और उनके नीचे पानी निकलने के लिए छोटे-छोटे छेद करके एक बेहतरीन 'ग्रो बैग' तैयार किया जा सकता है. इस बोरी में मिट्टी और खाद भरकर टमाटर, मिर्च, धनिया, बैंगन जैसी सब्जियां और तुलसी या गेंदे के पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं. प्लास्टिक के कचरे को कम करने और कम खर्च में सुंदर किचन गार्डन बनाने का यह एक शानदार तरीका है, क्योंकि ये बोरियां काफी हल्की होती हैं जिन्हें कम जगह में भी आसानी से यहां-वहां खिसकाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















