Hariyali Teej 2026: सावन में कब है हरियाली तीज? जानें डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
PNB में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, पुलिस गस्त के चलते टली घटना, एक आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गस्त के चलते उनके इरादे सफल नहीं हो सके और वे भाग गए पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की और एक चोर को पकड़ लिया।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक सिंह परिहार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रात के समय कुछ चोरों ने सेंधमारी कर बैंक में घुसकर चोरी की कोशिश की, वे बैंक के पीछे वाले हिस्से से बाथरूम साइड से बैंक में घुस गए।
पुलिस को देखकर भागे चोर
चोर जब सेंधमारी की कोशिश कर रहे थे तभी बहोड़ापुर थाने की गस्त पार्टी वहां से निकली तो चोर भाग गए , सुबह जब बैंक स्टाफ वहां पहुंचा तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। चोरी के प्रयास की ये घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
शातिर चोर गिरफ्तार
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और फिर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने बताया चोर बैंक के पास वाले मोहल्ले में रहता है, उसके खिलाफ चोरियां और और भी पुलिस रिकॉर्ड है, उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा।




Mp Breaking News


















