Responsive Scrollable Menu

PNB में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, पुलिस गस्त के चलते टली घटना, एक आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया लेकिन  पुलिस की गस्त के चलते उनके इरादे सफल नहीं हो सके और वे भाग गए पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की और एक चोर को पकड़ लिया।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक सिंह परिहार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रात के समय कुछ चोरों ने सेंधमारी कर बैंक में घुसकर चोरी की कोशिश की, वे बैंक के पीछे वाले हिस्से से बाथरूम साइड से बैंक में घुस गए।

पुलिस को देखकर भागे चोर

चोर जब सेंधमारी की कोशिश कर रहे थे तभी बहोड़ापुर थाने की गस्त पार्टी वहां से निकली तो चोर भाग गए , सुबह जब बैंक स्टाफ वहां पहुंचा तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। चोरी के प्रयास की ये घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

शातिर चोर गिरफ्तार 

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और फिर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने बताया चोर बैंक के पास वाले मोहल्ले में रहता है, उसके खिलाफ चोरियां और और भी पुलिस रिकॉर्ड है, उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा।

Continue reading on the app

AI बनाएगा आपको लिजेंड्री क्रिकेटर : 'काबुनी' के जरिए गांगुली, डिविलियर्स, वॉटसन और श्रेयस अय्यर होंगे सुपर कोच

रायपुर। देश में लाखों युवा क्रिकेट में करियर बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन बेहतर कोचिंग और सही मार्गदर्शन की कमी अक्सर उनकी राह में बाधा बन जाती है। इसी चुनौती को दूर करने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म ‘काबुनी’ लॉन्च किया गया है, जो खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने खेल का विश्लेषण करने और प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर देगा।

AI करेगा खेल का विश्लेषण, बताएगा सुधार के मौके
काबुनी की सबसे बड़ी खासियत इसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों के खेल का तुरंत विश्लेषण करता है और उन्हें बताता है कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। बल्लेबाजी समेत खेल से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर नजर रखते हुए यह खिलाड़ियों को व्यक्तिगत सुझाव भी उपलब्ध कराता है।

क्रिकेट के दिग्गज बनेंगे युवा खिलाड़ियों के मेंटर
इस प्लेटफॉर्म से क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम जुड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर सुपर कोच की भूमिका निभाएंगे। इनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा खिलाड़ियों को सीखने और अपने खेल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

क्रिकेट के दिग्गज बने युवा खिलाड़ियों के मेंटर

युवा प्रतिभाओं के लिए खास अभियान
कंपनी ने 'Do You Want To Play For A Legend?' नाम से एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। इस पहल के तहत 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिग्गज क्रिकेटरों की टीम में जगह बनाने का मौका हासिल कर सकेंगे। यह अभियान उभरते खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

छोटे शहरों के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
काबुनी के संस्थापक निमेश पटेल का कहना है कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही अवसर और मार्गदर्शन हर खिलाड़ी तक नहीं पहुंच पाता। उनका मानना है कि यह प्लेटफॉर्म छोटे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रशिक्षण और सीखने के अवसर उपलब्ध कराएगा।

तकनीक और क्रिकेट का अनोखा संगम
काबुनी तकनीक और क्रिकेट को एक साथ जोड़कर युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने, खुद को निखारने और अपने क्रिकेटिंग सपनों को साकार करने का नया मंच तैयार कर रहा है। यह पहल भविष्य में क्रिकेट प्रशिक्षण के तरीके को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के शानदार स्लिप कैच ने क्रिकेट फैंस को किया हैरान, कप्तान ने दिया फील्डिंग पर बयान

शुभमन गिल के शानदार स्लिप कैच ने क्रिकेट फैंस को किया हैरान, कप्तान ने दिया फील्डिंग पर बयान उनकी बेहतरीन तकनीक और तेज रिफ्लेक्स ने इस कैच को खास बना दिया. #Cricket2026 #England #Suman #CatchOfTheYear #SportsNews Mon, 15 Jun 2026 19:50:57 +0530

  Videos
See all

Iran US Peace Deal :पीस डील के बीच अमेरिका का बहुत बड़ा दावा! #iranuswar #iran #us #peacedeal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T15:11:07+00:00

24 घंटे की सभी बड़ी ख़बरें देखिए | UP Politics | TMC | PM Modi | Samajwadi Party | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T15:08:12+00:00

Top Headlines Of The Day: Khan Sir America Iran Deal | Donald Trump | PM Modi | Mamata TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T15:09:19+00:00

News Ki Pathshala Live: भारत के AI को लेकर बहुत बड़ा प्लान! | PM Modi | Trump | US-Iran Peace Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T15:11:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers