Responsive Scrollable Menu

भारत का वस्तु निर्यात मई में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर रहा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत का वस्तु निर्यात मई में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर हो गया है। अप्रैल में यह 43.56 अरब डॉलर था। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मई की वस्तु निर्यात वृद्धि को अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक वृद्धि दर में से एक बताया।

अप्रैल 2026 में भी वस्तु निर्यात में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, और यह अप्रैल 2025 में 38.28 अरब डॉलर था।

वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल-मई महीने में देश का कुल निर्यात 88.91 अरब डॉलर रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16.09 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।

अग्रवाल ने कहा कि भारत ने अप्रैल और मई दोनों महीनों में निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि इसी दौरान आयात में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने मीडिया से कहा, अगर हम इसी रफ्तार को बनाए रखते हैं, तो वित्त वर्ष 27 व्यापार के लिहाज से एक अच्छा साल होगा।

मई में आयात 20.62 प्रतिशत बढ़कर 73.41 अरब डॉलर हो गया। इसके चलते व्यापार घाटा 28.21 अरब डॉलर रहा है। वहीं, मई 2025 में व्यापार घाटा 22.56 अरब डॉलर था, जो कि सालाना आधार पर 25.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

बीते महीने व्यापार घाटे में बढ़ोतरी की वजह पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाना है।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट को होने वाले निर्यात, जिन पर पहले असर पड़ा था, उनमें मई में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया को होने वाला निर्यात लगभग मई 2025 के स्तर पर पहुंच गया है, और इसमें यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन और यमन को भेजे गए सामान की वजह से बढ़ोतरी हुई है।

वाणिज्य सचिव ने आगे कहा कि अगर हाल ही में घोषित यूएस-ईरान शांति समझौता लंबे समय तक टिकता है, तो हमारी कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

अग्रवाल ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत का निर्यात आधार बढ़ा है और इस दौरान निर्यात लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में सर्विस निर्यात में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है और सरकार को उम्मीद है कि जैसे-जैसे और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होंगे, यह तेजी बनी रहेगी।

अग्रवाल ने कहा, हमें उम्मीद है कि सभी एफटीए के आने से निर्यात में बढ़ोतरी की यह तेजी नए जोश के साथ जारी रहेगी।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, कपल की Liplock फोटो हुई वायरल, इस दिन होगी शादी

Mithun Chakraborty Daughter Dishani Engagement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने वाली है. उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है. इस खुशखबरी की जानकारी खुद दिशानी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है. सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की रोमांटिक फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गईं. इन फोटो में कपल का रोमांटिक अंदाज और लिपलॉक मोमेंट भी देखने को मिला, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

दिशानी चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइल्स मैंटजारिस के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर कीं. जिसमें कपल बहुत खुश नजर आया. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. उनकी सगाई की तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं दोनों इसमें बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं. उनकी जोड़ी को लोग परफेक्ट बता रहे हैं और उनके अच्छे फ्यूचर के लिए विश कर रहे हैं.

लिपलॉक फोटो ने खींचा लोगों का ध्यान

दिशानी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उसमें कई खास पल देखने को मिले. जिसमें माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. यह मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इन फोटो में दोनों के चेहरे की खुशी साफ दिखाई दे रही है. कपल इस पल का जमकर इंजॉय करता हुआ नजर आ रहा है. उनकी इन फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक और शेयर मिल रहे हैं. हालांकि, इंटाग्राम शेयर की इन सगाई की फोटो में सबसे ज्यादा चर्चा आखिरी फोटो की हो रही है. जिसमें दिशानी और माइल्स एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस कपल को नई लाइफ की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

दिशानी और मैंटजारिस की इसी साल होगी शादी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशानी और मैंटजारिस सगाई के बाद इसी साल शादी करेंगे. दिशानी ने अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा कर दिया है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 6 दिसंबर 2026 को वह अपनी नई लाइफ की जर्नी शुरू करेंगी. साथ ही उन्होंने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे आसान और सबसे खूबसूरत फैसला है. इसी के साथ फैंस अब इस ग्रैंड वेडिंग की फोटो का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'गलत फैसले लेने में माहिर', संचिता उगले ने आखिर अपने इंस्टाग्राम बायो में क्यों लिखी ये बात? सुसाइड के बाद लोगों के मन में उठे कई सवाल

कौन हैं माइल्स मैंटजारिस?

दिशानी के मंगेतर माइल्स मैंटजारिस अमेरिका के रहने वाले हैं और पेशे से वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं. जानकारी के अनुसार, वह एक प्रोफेशनल स्टेडी कैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं. इतना ही नहीं माइल्स कई बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने डिज्नी, ईएसपीएन, एनएफएल, अमेजन और कई बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों के साथ काम किया है. इसके अलावा वे डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो में भी एक्टिव हैं. 

मिथुन की गोद ली हुई बेटी हैं दिशानी

दिशानी चक्रवर्ती मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं. हालांकि मिथुन और योगिता ने उन्हें हमेशा अपनी बेटी तरह प्यार दिया है. दिशानी भी अपने फैमिली के बेहद करीब हैं. मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं. उनके तीन बेटे मिमोह, उष्मे और नमाशी हैं, जबकि दिशानी उनकी इकलौती बेटी हैं. 

ये भी पढ़ें: 'लगान ने मुझे प्रोफेशनली बर्बाद कर दिया', आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म पर छलका इस एक्टर का दर्द

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi Fight: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाड़ी को मारा धक्का, मैच के बाद इस बात पर हुई लड़ाई

वैभव सूर्यवंशी आमतौर पर काफी शांत नजर आते हैं, हल्ला सिर्फ उनका बल्ला मचाता है लेकिन इंडिया ए और श्रीलंका ए के मैच में ये खिलाड़ी काफी आक्रामक तेवर में नजर आया. सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी को धक्का भी मार दिया. Mon, 15 Jun 2026 18:52:53 +0530

  Videos
See all

Raushan Anand की सरकार से मांग क्या ? #ytshorts #shorts #biharnews #raushanand #biharnews #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:01+00:00

जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस में जुटे विश्व नेता [World Leaders Gather in France for G7 Summit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:36:32+00:00

Parents react as PM Keir Starmer announces ban on social media for under-16s | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:39:24+00:00

Bihar Security Row 2026: सुरक्षा छोड़ने के बाद Tej Pratap Yadav का खुला चैलेंज! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T13:42:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers