पिज्जा खाने की क्रेविंग भी खत्म और 85 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन भी मिलेगा, पैन में मिनटों में तैयार हो जाएगी यह हाई-प्रोटीन रेसिपी
अगर आपको पिज्जा खाने की क्रेविंग होती है लेकिन आप अपनी फिटनेस और प्रोटीन इनटेक का भी ध्यान रखते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. सिर्फ एक पैन में बनने वाला यह हाई-प्रोटीन पिज्जा स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. खास बात यह है कि इसमें करीब 86 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जिससे आपकी प्रोटीन की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है.
CM पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, साइंस म्यूजियम का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार पौड़ी गढ़वाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर स्थित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, जिसका निर्माण जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। इसके अलावा उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ भी किया। उन्होंने जनपद को 110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात भी दी। जिसमें 14 योजनाओं का शिलान्यास और 5 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी भी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। म्यूजियम का भ्रमण कर अलग-अलग वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक प्रदर्शनों, एवं आधुनिक उपकरणों का अवलोकन भी किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं संवाद भी किया।
सीएम धामी ने कहा कि, “जिला विज्ञान संग्रहालय केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक आधुनिक विज्ञान शिक्षण एवं नवाचार केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां बच्चे विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।”
कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने रामलीला मैदान में कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का शुभारंभ भी किया। उन्होंने इस महोत्सव को सरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित करने का ऐलान भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, ” कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है।”
19 विकास परियोजनाओं का ऐलान
सीएम धामी ने पौड़ी में 19 विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “आज जनपद के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेंगी।” आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए विकास कार्यों और फैसलों की चर्चा भी की। जिसमें चारधाम यात्रा, हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, “प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तथा खेल अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी और रोजगार व पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ाएंगी।” इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई नेता और अधिकारी भी मौजूद रहें।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय में आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत की 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए… pic.twitter.com/KjyxmEdjxX
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) June 15, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News





















