Homemade Mango Powder: गर्मी में तैयार करें आमा खोईला, छत्तीसगढ़ का पारंपरिक अमचूर जो सालभर बढ़ाता है भोजन का स्वाद
Aam Khoila Recipe: छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में कच्चे आम से आमा खोईला (अमचूर) तैयार किया जाता है. इसे धूप में सुखाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. दाल, सब्जी और चटनी में इसका उपयोग खट्टापन और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. यह पारंपरिक घरेलू मसाला छत्तीसगढ़ की खाद्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
मिथिलांचल की इस दही-कढ़ी का स्वाद है लाजवाब, जानें आसान रेसिपी
मिथिलांचल में दही को शुभ माना जाता है और इसका विशेष महत्व है. इसी दही से बनने वाली दही-कढ़ी यहां के घरों में काफी पसंद की जाती है. कढ़ी-चावल या कढ़ी-रोटी का स्वाद हर खास मौके को यादगार बना देता है.इसे बनाने के लिए 1 किलो ताजा दही में 100 ग्राम बेसन मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और 2 लीटर पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसके बाद सरसों के तेल में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता भूनें. फिर दही-बेसन का घोल डालकर हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. कढ़ी को धीमी आंच पर करीब 30 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. गाढ़ी होने पर ऊपर से हींग-जीरे का तड़का और हरा धनिया डाल दें. स्वादिष्ट दही-कढ़ी को चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













.jpg)









