Responsive Scrollable Menu

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

फ्रांस के नीस शहर में 'भारत इनोवेट्स' इवेंट के लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "इस साल हमारे रिश्ते एक खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लेवल तक पहुंच गए हैं। फरवरी 2025 में, पीएम मोदी ने पेरिस में AI एक्शन समिट की को-चेयरमैनशिप की थी। इसके बाद फरवरी 2026 में, जब भारत ने AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की, तो राष्ट्रपति मैक्रों हमारे साथ खड़े थे। आज, दोनों महान नेता नीस के इस खूबसूरत शहर में फिर से मिलकर एक ज्यादा इनोवेटिव दुनिया के लिए अपनी साझा सोच को दोहरा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि साल 2026 को 'भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष' के तौर पर मनाया जा रहा है, जो इस पहल को एकदम सही माहौल देता है।

बदलते दौर में भारत है दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी

जियोपॉलिटिक्स का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हम एक ऐसे अनिश्चित समय में मिल रहे हैं जब दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव हो रहे हैं और नई टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में, पूरी दुनिया हमेशा एक भरोसेमंद और विश्वसनीय पार्टनर की तलाश करती है। भारत आज दुनिया के सामने वही भरोसेमंद भूमिका निभा रहा है। हम दुनिया के सबसे युवा बड़े देश की एनर्जी, बेहतरीन टैलेंट पूल और एक ऐसा बड़ा पैमाना लेकर आते हैं, जिसका मुकाबला शायद ही कोई दूसरा देश कर सके।"
 

इसे भी पढ़ें: France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच


नए भारत में 2.3 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स, इनोवेशन बना कल्चर

पीयूष गोयल ने भारत की स्टार्टअप ताकत का लोहा मनवाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले नए भारत में इनोवेशन अब सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति बन चुका है। आज भारत में 2.3 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स इस क्रांति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस के इस इवेंट में शामिल हुए भारत के 120 चैंपियन स्टार्टअप्स तो हमारी क्षमताओं की महज एक छोटी सी झलक हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे


फ्रांसीसी दोस्तों को भारत में मेक इन इंडिया का न्योता

केंद्रीय मंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों और निवेशकों से इस मौके का पूरा फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं अपने फ्रांसीसी पार्टनर्स से आग्रह करता हूं कि वे भारत के साथ मिलकर एक मजबूत और सार्थक पार्टनरशिप बनाएं। मैं अपने फ्रांसीसी दोस्तों को भारत आने, निवेश करने, डिजाइन करने, इनोवेशन करने और मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए आमंत्रित करता हूं। वे भारत के इस बहुत बड़े घरेलू बाजार का फायदा उठाने के साथ-साथ यहां सामान बनाकर बाकी की पूरी दुनिया में भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं।"

Continue reading on the app

‘सलमान मेरे दोस्त हैं, उनके खिलाफ नहीं जा सकता’, गोविंद नामदेव ने छोड़ी ‘काला हिरण’ फिल्म

Govind Namdev Quit Kala Hiran Film:  'काला हिरण' (Kala Hiran) फिल्म को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. एक तरफ सलमान खान ने इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वहीं, अब इस फिल्म से जुड़े एक्टर और सलमान खान के दोस्त गोविंद नामदेव ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म की सही स्टोरी नहीं बताई गई थी और ट्रेलर देखने के बाद उन्हें पता चला कि मामला कुछ और ही है. एक्टर ने यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें पहले से इसकी स्टोरी पता होती तो वह कभी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनते. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म छोड़ दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या -क्या बताया है-

ट्रेलर देखने के बाद हो गए हैरान

गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में काला हिरण फिल्म को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म का ट्रेलर देखा तो वह हैरान रह गए थे. एक्टर का कहना है कि उन्हें जो कहानी सुनाई गई थी और ट्रेलर में जो दिखाया गया, दोनों में काफी अंतर था. गोविंद नामदेव ने कहा कि ट्रेलर देखते ही उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें फिल्म की असली स्टोरी नहीं बताई गई थी. उनके अनुसार शूटिंग के समय उन्हें यह नहीं बताया गया था कि फिल्म में एक ऐसा किरदार होगा, जो सलमान खान की तरह है. उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें अंधेरे में रखकर काम करवाया गया.

फिल्म की गलत कहानी सुनाई

गोविंद नामदेव ने खुलासा किया कि उन्हें शुरु में फिल्म की कहानी कुछ और बताई गई थी. एक्टर के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि फिल्म का टाइटल नाम 'संभल' है जो संभल शहर बेस्ड है. जिसमें धर्म और भगवान कल्कि से जुड़ी कहानी को दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी स्टोरी के मुताबिक, उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भरी थी. हालांकि, उन्हें बाद में कहा गया है कि एक दूसरी फिल्म 'काला हिरण' भी बनाई जा रही है, जिसमें सिर्फ अदालत में हुई कार्यवाही को दिखाया जाएगा. गोविंद नामदेव के मुताबिक उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि फिल्म में कोई मनगढ़ंत बातें नहीं दिखाई जाएगी.

सलमान के खिलाफ नहीं जा सकता

इंटरव्यू के दौरान गोविंद नामदेव ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी खुलकर बताया की. उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके दोस्त हैं और कभी उनके खिलाफ जाकर कोई काम नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बारे में उन्हें पहले पता होता तो वह इस फिल्म को कभी नहीं करते. 

ये भी पढ़ें: रिलीज से 5 दिन पहले खुली 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग, ट्रेलर और गानों ने बढ़ाया फिल्म का जबरदस्त क्रेज

गोविंद नामदेव ने छोड़ी फिल्म

गोविंद नामदेव ने बताया कि काला हिरण में उनकी कुछ शूटिंग अभी बाकी थी. इसके लिए आने वाले दिनों शूटिंग की जानी थी. हालांकि अब उन्होंने इस फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगने लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने फिल्म के लिए बाकी शूटिंग करने से इनकार कर दिया. एक्टर के अनुसार,  भरोसा किसी भी प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी नींव होता है और जब वही टूट जाए तो साथ काम करना कठिन हो जाता है.

काला हिरण को लेकर 19 जून को होगी सुनवाई

आपको बता दें कि काला हिरण और सलमान खान की याचिका के बाद दूसरी सुनवाई 19 जून को होगी. सलमान खान की याचिका के बाद इस विवाद ने कानूनी मोड़ ले लिया है. सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म की रिलीज, प्रचार और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है. उनकी ओर से अदालत में कहा गया है कि फिल्म के प्रमोशन और ट्रेलर में उनकी पहचान और पब्लिक इमेज का इस्तेमाल किया गया है. जिससे उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो सकता है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका की सुनवाई के बाद काला हिरण के मेकर्स को नोटिस भेजा है. इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी.

ये भी पढ़ें: 'मेरी कहानी पूरी तरह सच नहीं थी...', 370 रुपये बिरयानी विवाद को लेकर हिमांशु जांगड़ा ने कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: फ्लाइट से लेकर रहने-खाने तक, खुद उठाओ सारा खर्चा, पाकिस्तान का खिलाड़ियों को अजब फरमान

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 से पहले पाकिस्तान टेबल टेनिस फेडरेशन (PTTF) ने अपने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी यात्रा और रहने-खाने का पूरा खर्च खुद ही उठाना होगा. Sun, 14 Jun 2026 16:43:01 +0530

  Videos
See all

Viral Video | कोल्ड ड्रिंक से लदी हाईवा पलटी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T12:12:09+00:00

Jailer Prisoner Wedding Ceremony Viral Video: जेल में हुआ प्यार, रिहाई के बाद लेडी जेलर बनी दुल्हन! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T12:13:37+00:00

Viral Video | साज़िश वाला मौन, गबन के पीछे कौन? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T12:15:38+00:00

Mamata Banerjee | Abhishek Banerjee : TMC MLA Madan Mitra के ठिकानों पर ED की Raid #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T12:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers