Responsive Scrollable Menu

UPSC Prelims 2026: जल्द जारी होगा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, जानें कब और कैसे करें चेक

UPSC Prelims Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी करने की तैयारी में है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं, जो उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगा।

कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल?
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यह भर्ती प्रक्रिया सिविल सेवा में लगभग 933 और भारतीय वन सेवा (IFoS) में 80 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि परीक्षा 24 मई 2026 को संपन्न हुई थी।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • 'What's New' या "Written Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की परिणाम पीडीएफ (PDF) खोलें।
  • 'Ctrl+F' का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

प्रीलिम्स परीक्षा के बाद क्या?
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने के लिए 'डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म' (DAF-I) जमा करना होगा। UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन अगस्त 2026 में होने की संभावना है।

कट-ऑफ और आंसर की नहीं होगी जारी
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ UPSC अंक, श्रेणी-वार कट-ऑफ या अंतिम आंसर की जारी नहीं करेगा। ये विवरण पूरी चयन प्रक्रिया (अंतिम परिणाम आने तक) समाप्त होने के बाद ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

क्या है UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल?
सरकार ने 'यूपीएससी प्रतिभा सेतु पोर्टल' पहल शुरू की है। इसके तहत, जो उम्मीदवार इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के चरण तक पहुँचते हैं लेकिन अंतिम सूची में चयनित नहीं हो पाते, उनका डेटा इस पोर्टल पर साझा किया जाएगा। यहाँ से निजी कंपनियां, PSU और सरकारी संगठन अपनी आवश्यकता के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन कर सकते हैं।

Continue reading on the app

Litchi Iced Tea: घर पर बनाएं रिफ्रेशिंग लिची आइस्ड टी, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Litchi Iced Tea: गर्मियों की तेज़ धूप और बढ़ती गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाला पेय बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में लिची आइस्ड टी एक परफेक्ट समर ड्रिंक साबित हो सकती है। यह ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में बेहद फ्रूटी और रिफ्रेशिंग होती है, बल्कि तुरंत एनर्जी और हाइड्रेशन भी देती है। लिची की मिठास, नींबू की हल्की खटास और चाय का फ्लेवर मिलकर इसे एक खास और लग्जरी जैसा अनुभव बनाते हैं, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

लिची आइस्ड टी के लिए सामग्री
लिची आइस्ड टी बनाने के लिए आपको 2 ब्लैक टी बैग्स या 2 चम्मच असम टी, 2 कप पानी, 1 कप ताज़ा लिची जूस, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 से 2 चम्मच शहद, बर्फ के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और गार्निश के लिए लिची स्लाइस की जरूरत होगी।

लिची आइस्ड टी बनाने की विधि
सबसे पहले एक छोटे पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमें ब्लैक टी बैग्स या टी लीव्स डालकर 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह ब्रू करें। इसके बाद इसे छानकर पूरी तरह ठंडा होने दें।

ये भी पढ़े-ः Raw Mango Recipe: कच्चे आम की कैरी से तैयार करें 4 लाजवाब रेसिपी, बच्चों से बड़ों तक सबको आएंगी पसंद

अब एक बड़े जग में ठंडी हो चुकी चाय डालें और उसमें ताज़ा लिची जूस और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। स्वाद के अनुसार इसमें शहद या सिरप डालकर मिठास एडजस्ट करें।

इसके बाद सर्विंग ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार लिची आइस्ड टी डालें। अंत में इसे पुदीने की पत्तियों और लिची स्लाइस से गार्निश करें।

लिची आइस्ड टी क्यों है खास?
यह ड्रिंक हल्की, फ्रूटी और बेहद रिफ्रेशिंग होती है। गर्मियों में यह तुरंत ठंडक देने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखती है। इसका मीठा और खट्टा बैलेंस इसे एक परफेक्ट समर ड्रिंक बनाता है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

तेजस शिर्से का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड चैंपियनशिप में बनाई जगह

Tejas Shirse new national record: रिलायंस फाउंडेशन के तेजस शिर्से ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में कमाल कर दिया. तेजस ने 110 मीटर हर्डल्स रेस सिर्फ 13.27 सेकंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड कायम कर दिया. इसके साथ-साथ उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया है. हर्डल रेस में ऐसा करने वाले तेजस सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं. Sun, 14 Jun 2026 13:54:53 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिकी की डील रद्द! | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:33:12+00:00

PM Modi France Visit LIVE: PM मोदी और French President Macron ने 'भारत इनोवेट्स 26' का उद्घाटन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:43:55+00:00

Ram Mandir Theft Case: SIT करेगी 'न्याय'! | Ayodhya | SIT | UP News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:40:09+00:00

LIVE: Prime Minister Narendra Modi ने France के Nice शहर में venture capitalists से की बातचीत #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:35:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers