Responsive Scrollable Menu

तेजस शिर्से का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड चैंपियनशिप में बनाई जगह

Tejas Shirse new national record: रिलायंस फाउंडेशन के तेजस शिर्से ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में कमाल कर दिया. तेजस ने 110 मीटर हर्डल्स रेस सिर्फ 13.27 सेकंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड कायम कर दिया. इसके साथ-साथ उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया है. हर्डल रेस में ऐसा करने वाले तेजस सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं.

Continue reading on the app

दिल्ली तुगलकाबाद हादसा- पैसे के विवाद में आग लगाई:नाबालिग अंदर गई, पेट्रोल छिड़का; गाड़ियों में धमाका, हादसे में 3 जानें गईं थीं

दिल्ली के तुगलकाबाद में 12 जून को पांच मंजिला इमारत में लगी आग में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। जिसमें एक नाबालिग लड़की आग लगने से पहले अंदर जाते दिखी, जैसे ही वह बाहर आई धमाका हो गया। पुलिस ने CCTV वीडियो के आधार पर नाबालिग को पकड़ा। उसने कबूल किया कि गोविंद पुरी के गिरीनगर की रहने वाली सरिता (27) ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया था। आरोप है कि सरिता ने उसे पेट्रोल और माचिस दी थी ताकि वह पैसे के विवाद को लेकर पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक की स्कूटी में आग लगा सके। सरिता दो अन्य आरोपी निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) के कहने पर यह सब कर रही थी। तीनों ने कथित तौर पर निजी दुश्मनी निकालने के लिए आग लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया है। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई थी। 2 मिनट में आग लगाकर भागी नाबालिग, 3 तस्वीरें… हादसे में 6 लोग बचाए गए थे, ताला काटकर रेस्क्यू बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और दो महिलाएं हैं। 6 लोगों को बचाया गया था। आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर लोगों को बचाया। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार देर रात 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू शुरू किया। 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। 12 जून को आग लगने के बाद रेस्क्यू की 6 तस्वीरें… रात- 2:35 बजे आग, फायर ब्रिगेड सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंची रात- 2:45 बजे, रेस्क्यू टीम ने छत पर दरवाजे का लॉक तोड़ा रात- 3:00 बजे, छत के रास्ते दो लड़कियों को बचाया गया रात- 3:05 बजे, कुछ लोगों को साड़ी की मदद से नीचे उतारा गया रात- 3:15 बजे, आग पर काबू पाया गया, गाड़ियां पूरी तरह जल गईं चश्मदीद बोलीं थीं- गाड़ियां एक-एक करके ब्लास्ट हुईं एक चश्मदीद ने बताया कि, हम लोग पड़ोस में रहते हैं। आग लगने की खबर मिलते ही वहां पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाड़ियों में एक-एक करके ब्लास्ट हो रहा था। हमने पानी का इस्तेमाल करके आग बुझाई। हमने पीछे की तरफ से भी लोगों को बचाया। उन्हें नीचे उतारने के लिए साड़ियों का इस्तेमाल किया और लड़कियों को बाहर निकालने के लिए पीछे की सुरक्षा ग्रिल काटी। बिलडिंग में कुल 9 परिवार रहते हैं कुछ बाहर गए थे। घटना के वक्त करीब 20-22 लोग इमारत में रहे होंगे। अब मैप में समझिए कहां हुआ था हादसा --------------------------------------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट:दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटल दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है। फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं भारत के यंगेस्ट कप्तान का नाम?

Mansur Ali Khan Pataudi Youngest Indian Captain: भारत के क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड महान मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) के नाम है. उन्होंने महज 21 साल और 77 दिन की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. 23 मार्च 1962 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन टेस्ट में जब तत्कालीन कप्तान नरी कॉन्ट्रैक्टर चोटिल हो गए थे, तब पटौदी को टीम का कप्तान बनाया गया था. यह न केवल भारत बल्कि उस समय पूरे विश्व टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का एक रिकॉर्ड था. Sun, 14 Jun 2026 14:11:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिकी की डील रद्द! | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:33:12+00:00

PM Modi France Visit LIVE: PM मोदी और French President Macron ने 'भारत इनोवेट्स 26' का उद्घाटन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:43:55+00:00

Ram Mandir Theft Case: SIT करेगी 'न्याय'! | Ayodhya | SIT | UP News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:40:09+00:00

UP Election 2027: SP नेता रविदास मेहरोत्रा ने सालार मसूद को बताया सूफी संत | Akhilesh Yadav |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T09:36:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers