ओमान तट पर डूबी भारतीय नाव: अमेरिकी नेवी के विमान ने आसमान से गिराई लाइफ राफ्ट, 14 भारतीयों की बची जान
Indian sailors rescue Oman: अरब सागर में रविवार को एक बड़ा समुद्री हादसा टल गया। ओमान के रास अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील दूर भारतीय चालक दल वाला एक जहाज 'MSV विराट 1' डूबने लगा था। संकट की इस घड़ी में अमेरिकी नौसेना का P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट फरिश्ता बनकर पहुंचा और जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय नाविकों की जान बचा ली।
अमेरिकी विमान ने ऐसे की मदद
जैसे ही संकट की सूचना मिली, अमेरिकी नौसेना का P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचा। विमान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसमान से ही समुद्र में 'लाइफ राफ्ट' गिराई। विमान ने ऊपर से पूरी निगरानी रखी और यह सुनिश्चित किया कि सभी 14 भारतीय नाविक सुरक्षित रूप से डूबती नाव को छोड़कर लाइफ राफ्ट तक पहुँच गए हैं।
The Mission has learnt of an incident involving an Indian Flagged Mechanised Sailing Vessel Virat 1, off the coast of Oman, reportedly embarked with 14 Indian crew. Search and Rescue is being coordinated with the Omani authorities and vessels in vicinity of the incident.
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) June 14, 2026
अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग से चला रेस्क्यू मिशन
इस बचाव कार्य में अंतरराष्ट्रीय समुद्री तालमेल की बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। अमेरिकी विमान के अनुरोध पर, उस रास्ते से गुजर रहे 'एमवी जबल अली 9' (MV Jabal Ali 9) नामक व्यापारी जहाज ने अपना रूट बदला और बचाव के लिए मौके पर पहुँचा। यह जहाज सोहर से मुंबई की ओर जा रहा था।
भारतीय नौसेना भी अलर्ट पर
इस घटना के बाद भारतीय नौसेना को तुरंत सतर्क कर दिया गया है। भारतीय अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और बचाव दल के साथ समन्वय कर रहे हैं। हालांकि अभी अंतिम आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन लाइफ राफ्ट पर सवार सभी 14 नाविकों के सुरक्षित होने की प्रबल संभावना है। राहत और बचाव कार्य फिलहाल तेजी से चल रहा है।
Women’s T20 World Cup 2026: इस खिलाड़ी ने 17 साल के इंतजार को खत्म कर टीम को जिताया, ऐसा पहले नहीं हुआ
WI W vs NZ W: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया. उसके बदले जिस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उसने अपने 17 साल और 122 पारियों के इंतजार को खत्म किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















.jpg)




