Responsive Scrollable Menu

स्कॉटलैंड ने 36 साल बाद FIFA World Cup में जीता मैच, ब्राजील को भी पॉइंट्स टेबल में पछाड़ा

स्कॉटलैंड ने 36 साल बाद FIFA World Cup में कोई मैच जीता है, जबकि ब्राजील और मोरक्को जैसी टीमों को पॉइंट्स टेबल में पछाड़ दिया है, क्योंकि हैती को 1-0 से हराया है। वहीं, ब्राजील और मोरक्को का मैच ड्रॉ रहा। 

Continue reading on the app

मैच जीतने के बाद आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने बीच में ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस; वीडियो वायरल

IND vs AFG: मैदान पर रनों की बरसात करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी असल जिंदगी में 'मम्माज बॉय' निकले. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे की शानदार जीत के बाद नीतीश मीडिया के सामने बैठे थे. सवाल-जवाब का दौर चल ही रहा था कि उनकी मां का फोन आ गया.

The post मैच जीतने के बाद आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने बीच में ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस; वीडियो वायरल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले हैंडशेक विवाद पर हरमनप्रीत कौर की दो टूक- हम यहां सिर्फ क्रिकेट के लिए आए

IND vs PAK Handshake controversy: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भिड़ेंगी। मैच से पहले दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं, जहां क्रिकेट के साथ-साथ भारत-पाक रिश्तों को लेकर भी सवाल पूछे गए। हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसे सवालों पर साफ और बेबाक जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया।

दरअसल, एक पत्रकार ने हरमनप्रीत से पूछा कि क्या मेंस एशिया कप में देखने को मिले हैंडशेक विवाद जैसी कोई स्थिति इस मैच में भी बन सकती है? इस सवाल पर भारतीय कप्तान ने राजनीति या विवादों में पड़ने से साफ इनकार कर दिया।

हरमनप्रीत ने कहा, 'हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और सिर्फ क्रिकेट की ही बात करते। क्रिकेट के अलावा मैं किसी और चीज के बारे में सोचती भी नहीं हूं। बचपन से हमारा सपना क्रिकेट खेलना रहा है और हमारा पूरा ध्यान उसी पर है। ये मैच भी हमारे लिए एक सामान्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तरह है।'

भारत-पाक मैच में दबाव हमेशा रहता: हरमनप्रीत
हरमनप्रीत ने इस मुकाबले को एक और मैच बताया। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा दबाव वाला होता। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैच में अतिरिक्त दबाव जरूर रहता है। लेकिन उसे सकारात्मक तरीके से लेना जरूरी है।

भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब भी हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, दबाव रहता है। लेकिन अहम बात यह है कि हम उस दबाव को कितना एंजॉय करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच में दबाव होता है। जरूरी यह है कि आप अपना 100 प्रतिशत दें और मैदान पर हर पल का आनंद लें।'

टी20 विश्व कप जीतने का सपना
महिला वनडे विश्व कप जीत चुकी भारतीय टीम अब टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। क्रिकेट विशेषज्ञ भारत को टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीमों में गिन रहे हैं। हरमनप्रीत ने स्वीकार किया कि फैंस की उम्मीदों का दबाव भी टीम पर है।

उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि कोई दबाव नहीं है। जब मैं क्रिकेट फैन थी, तब भी यह दबाव महसूस करती थी और अब खिलाड़ी होने के नाते यह और ज्यादा है। लेकिन हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमें इतने बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला है। हमारा मकसद सिर्फ मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना है।'

भारतीय टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। ऐसे में सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं, जहां हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम अपने अभियान का शानदार आगाज करने की कोशिश करेगी।

Sun, 14 Jun 2026 09:29:54 +0530

  Videos
See all

PoK Violence LIVE Updates: पीओके में बगावत! | PoK Protest News | Pakistan Army | Asim Munir | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T04:46:07+00:00

Owaisi News: आज से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे ओवैसी #owaisi #uttarpradesh #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T04:46:46+00:00

Patna Student Protest: Patliputra Railway Station पर जोरदार हंगामा| Bihar News | Times Now Navbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T04:42:29+00:00

G7 Summit France Security: G-7 समिट को लेकर फ्रांस में सुरक्षा कडी | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T04:44:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers