ममता के लिए 'डबल संकट': एक तरफ पार्टी में टूट-फूट, दूसरी तरफ ममता-महुआ समेत 5 दिग्गजों को मिला 'लीगल नोटिस'!
TMC crisis: पश्चिम बंगाल की सियासत में टीएमसी के लिए दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद से ही ममता बनर्जी की पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आ रही है। धीरे-धीरे नेताओं का पार्टी से मोहभंग हो रहा है और अब इस टूट-फूट के बीच एक ऐसा 'कानूनी झटका' लगा है, जिसने ममता कैंप में खलबली मचा दी है। पार्टी की 'बड़ी' लीडरशिप अब कोर्ट-कचहरी के सवालों के घेरे में है।
ममता-महुआ और कल्याण बनर्जी निशाने पर
ताजा विवाद टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के परिवार से जुड़ा है। उनके बेटे, मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने टीएमसी के 5 दिग्गजों को लीगल नोटिस थमा दिया है। इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी, फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और पूर्व विधायक सोनाली गुहा के नाम शामिल हैं। इतने बड़े नेताओं को एक साथ कानूनी नोटिस मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
टिकट का 'झूठा' खेल और अपमान का 'बदला'
पूरा मामला 'टिकट' और 'चरित्र हनन' के आरोपों पर टिका है। डॉ. बैद्यनाथ ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कभी भी बारासात सीट से कोई टिकट नहीं मांगा था। उनका आरोप है कि पार्टी के अंदर उन्हें बदनाम करने के लिए यह 'टिकट मांगने' वाली कहानी गढ़ी गई। वहीं, पूर्व विधायक सोनाली गुहा द्वारा परिवार के शराब पीने पर की गई टिप्पणी ने आग में घी का काम किया है। डॉक्टर साहब का कहना है कि यह उनके और उनकी मां का सीधे तौर पर चरित्र हनन है।
15 दिन का वक्त, वरना कानूनी वार
एडवोकेट पूजा शुक्ला के जरिए भेजे गए इस नोटिस में पांचों नेताओं को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। डॉ. बैद्यनाथ ने मांग की है कि ये सभी नेता सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई दें और माफी मांगें। साथ ही भविष्य में उनके या उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी न करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर ये शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो वे सिविल और क्रिमिनल मानहानि का केस ठोकने से पीछे नहीं हटेंगे।
टीएमसी के लिए 'अग्निपरीक्षा' का समय
पार्टी पहले ही नेताओं के दल-बदल और आंतरिक कलह से जूझ रही थी, अब इस कानूनी नोटिस ने ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अपने ही सांसद के घर से आई यह चुनौती पार्टी की गिरती साख के लिए एक और बड़ा संकेत है। अब देखने वाली बात यह होगी कि ममता बनर्जी की टीम इस 'कानूनी वार' का जवाब कैसे देती है।
कॉकटेल 2 इवेंट में बेकाबू भीड़ से रश्मिका को बचा लाई कृति सेनन, यूजर्स बोले-ऐसी होती है बड़ी बहन
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अपनी फिल्म कॉकटेल 2 को प्रोमोट करने पुणे के एक मॉल पहुंचे थे। यहां बेकाबू भीड़ ने एक्टर्स की सिक्योरिटी को तोड़ दिया। लेकिन कृति सेनन ने इस भीड़ के बाद भी पहले रश्मिका मंदाना को सुरक्षित किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





