'मैं गे नहीं हूं...', सेक्सुअलिटी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
Mouni Roy On Sexual Orientation: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. जी हां, हाल ही में उनके और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया. शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते में आई दूरी और अलग होने की पुष्टि की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मौनी रॉय को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
सेपरेशन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. कुछ लोगों ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठाए, तो कुछ ने उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर भी अटकलें लगानी शुरू कर दीं. इतना ही नहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका नाम उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ भी जोड़ना शुरू कर दिया. ऐसे में अब इन सभी अफवाहों पर मौनी रॉय ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं.
'मैं गे हूं' वाली अफवाह सुनकर खुद हैरान रह गई थी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने बारे में फैल रही अफवाहों पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब या सबसे बड़ी अफवाह कौन-सी सुनी है, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया. मौनी ने कहा कि उनके बारे में सबसे हैरान करने वाली अफवाह ये थी कि वो गे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने ये बात सुनी तो वो खुद भी चौंक गई थीं. उन्होंने कहा, "मेरे बारे में सबसे अजीब अफवाह यही रही कि मैं गे हूं. यह पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत बात है. मैं गे नहीं हूं. लोग कई बार बिना किसी तथ्य के बातें बना लेते हैं और उन्हें सच की तरह फैलाने लगते हैं." मौनी ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी चर्चाओं का उनकी वास्तविक जिंदगी से कोई संबंध नहीं है.
दिशा पटानी के साथ नाम जुड़ने पर भी हुई चर्चा
मौनी रॉय और दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे करीबी दोस्तों में गिनी जाती हैं. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. लेकिन मौनी और सूरज के अलगाव की खबर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती को लेकर भी गलत कयास लगाने शुरू कर दिए. हालांकि मौनी ने अपने इंटरव्यू में सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने ये जरूर स्पष्ट कर दिया कि उनके दोस्तों के साथ रिश्तों को लेकर बनाई जा रही कहानियां पूरी तरह निराधार हैं.
मुश्किल दौर में दोस्तों ने दिया पूरा साथ
अपने मैरिड लाइफ में आए इस बड़े बदलाव के बारे में बात करते हुए मौनी रॉय ने बताया कि इस कठिन समय में उनके दोस्तों और परिवार ने उनका भरपूर साथ दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे लोगों का होना बेहद जरूरी है, जो हर परिस्थिति में आपके साथ मजबूती से खड़े रहें. मौनी ने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे जीवन में ऐसे दोस्त और परिवार हैं, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं. चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, उन्होंने मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया." एक्ट्रेस ने आगे बताया कि खासकर उनकी महिला मित्रों ने उन्हें इस दौर से उबरने में काफी मदद की.
'मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे बेस्ट हैं'
मौनी ने अपनी करीबी दोस्तों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में मौजूद महिला मित्र हमेशा उनकी ताकत बनी हैं. उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे दोनों समय में उनकी दोस्तों ने उन्हें संभाला और उनका हौसला बढ़ाया. मौनी ने कहा, "मेरे पास हमेशा बहुत अच्छी गर्लफ्रेंड्स रही हैं. वो मेरे अच्छे समय में भी साथ थीं और बुरे समय में भी मेरे साथ खड़ी रहीं. मुझे लगता है कि हर महिला की जिंदगी में ऐसी महिलाओं का होना जरूरी है, जो उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और उसका आत्मविश्वास बढ़ाएं. मेरी गर्लफ्रेंड्स सच में सबसे बेस्ट हैं." उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोग उनके दोस्तों के प्रति जताए गए सम्मान की सराहना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सलमान खान का नया लुक देख हैरान हुए करीना और आमिर, तो यूजर्स को आई 'तेरे नाम' के राधे की याद
ट्रंप से 'डील' की खबरों पर सुलग उठा ईरान! सड़कों पर उतरे कट्टरपंथी, अराघची को गद्दार बताकर खोला मोर्चा
Iran US Peace Deal: रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और कट्टरपंथी नेताओं का आरोप है कि ईरानी राजनयिक और वार्ताकार वॉशिंगटन के सामने घुटने टेक रहे हैं और समझौते के नाम पर जरूरत से ज्यादा रियायतें दे रहे हैं। कट्टरपंथियों का मानना है कि इस समझौते के लागू होने से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का जो दबदबा और नियंत्रण है, वह कमजोर हो जाएगा



News Nation
Moneycontrol

















