मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल आज यानी की 14 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। सॉफ्ट और दिल को छू लेने वाली आवाज के दम पर जुबिन नौटियाल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। लेकिन उनके लिए यह मुकाम हासिल करना इतना भी आसान नहीं था। शुरूआती दौर में उनको रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर जुबिन एक गाने का लाखों रुपए चार्ज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर जुबिन नौटियाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
उत्तराखंड के देहरादून में 14 जून 1989 को जुबिन नौटियाल का जन्म हुआ था। जुबिन को सिंगिंग का शौक था। उनके पिता का नाम रामशरण नौटियाल था, जोकि एक सफल बिजनेसमैन और राजनीतिज्ञ हैं। वहीं उनकी मां नीना नौटियाल हाउस वाइफ हैं।
अपने सिंगिंग के जुनून को पूरा करने के लिए जुबिन नौटियाल ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से की। लेकिन इस दौरान जुबिन को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।
बॉलीवुड में एंट्री
साल 2014 में आई फिल्म 'सोनाली केबल' के गाने 'एक मुलाकात' से इंडस्ट्री में कदम रखा। अपने पहले गाने से ही जुबिन नौटियाल रातों-रात सुर्खियों में आ गए। इसी साल सिंगर ने 'द शौकीन्स' के लिए 'मेहरबानी' गाना गाया।
सिंगर के हिट गाने
साल 2015 में जुबिन नौटियाल ने अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए 'जिंदगी' गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जज्बा' में 'बंदिया', फिल्म 'बरखा' का 'तू इतनी खूबसूरत है' और फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में श्रेया घोषाल के साथ 'समंदर' जैसे गानों में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा सिंगर ने 'मेरे घर राम आए हैं', 'एक मुलाकात', 'मेरी मां के बराबर कोई नहीं' और 'नारायण मिल जाएगा' जैसे हिट गाने गाने हैं।
शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस ने कभी बॉलीवुड पर राज किया था. आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में देने के बाद हर कोई उनकी सादगी का दीवाना हो गया था. हालांकि, करियर के अगले पड़ाव पर लगातार मिली फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्होंने सिनेमा की चकाचौंध से दूरी बना ली. अब यह एक्ट्रेस आध्यात्मिक राह पर चलकर जीवन का असली सुकून पा रही है.
IND vs PAK Handshake controversy: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भिड़ेंगी। मैच से पहले दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं, जहां क्रिकेट के साथ-साथ भारत-पाक रिश्तों को लेकर भी सवाल पूछे गए। हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसे सवालों पर साफ और बेबाक जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया।
दरअसल, एक पत्रकार ने हरमनप्रीत से पूछा कि क्या मेंस एशिया कप में देखने को मिले हैंडशेक विवाद जैसी कोई स्थिति इस मैच में भी बन सकती है? इस सवाल पर भारतीय कप्तान ने राजनीति या विवादों में पड़ने से साफ इनकार कर दिया।
हरमनप्रीत ने कहा, 'हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और सिर्फ क्रिकेट की ही बात करते। क्रिकेट के अलावा मैं किसी और चीज के बारे में सोचती भी नहीं हूं। बचपन से हमारा सपना क्रिकेट खेलना रहा है और हमारा पूरा ध्यान उसी पर है। ये मैच भी हमारे लिए एक सामान्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तरह है।'
भारत-पाक मैच में दबाव हमेशा रहता: हरमनप्रीत हरमनप्रीत ने इस मुकाबले को एक और मैच बताया। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा दबाव वाला होता। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैच में अतिरिक्त दबाव जरूर रहता है। लेकिन उसे सकारात्मक तरीके से लेना जरूरी है।
भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब भी हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, दबाव रहता है। लेकिन अहम बात यह है कि हम उस दबाव को कितना एंजॉय करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच में दबाव होता है। जरूरी यह है कि आप अपना 100 प्रतिशत दें और मैदान पर हर पल का आनंद लें।'
टी20 विश्व कप जीतने का सपना महिला वनडे विश्व कप जीत चुकी भारतीय टीम अब टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। क्रिकेट विशेषज्ञ भारत को टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीमों में गिन रहे हैं। हरमनप्रीत ने स्वीकार किया कि फैंस की उम्मीदों का दबाव भी टीम पर है।
उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि कोई दबाव नहीं है। जब मैं क्रिकेट फैन थी, तब भी यह दबाव महसूस करती थी और अब खिलाड़ी होने के नाते यह और ज्यादा है। लेकिन हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमें इतने बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला है। हमारा मकसद सिर्फ मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना है।'
भारतीय टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। ऐसे में सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं, जहां हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम अपने अभियान का शानदार आगाज करने की कोशिश करेगी।