Responsive Scrollable Menu

Ladli Behna Yojana: 1.25 करोड़ बहनों को बड़ा तोहफा, CM मोहन यादव सागर से करेंगे 37वीं किश्त ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर के केसली से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही देवरी विधानसभा में 190.85 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा।

Continue reading on the app

मोरक्को ने 5 टाइम चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका:साइबारी-विनिसियस ने गोल दागे, 1934 के बाद से ओपनिंग मैच नहीं हारा ब्राजील

दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोक दिया है। ब्राजील की टीम ने 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के इस मुकाबले में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से पहले बढ़त बनाई, लेकिन स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के शानदार गोल की बदौलत ब्राजील ने वापसी करते हुए एक अंक हासिल कर लिया। इस मैच के बाद मोरक्को ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि ब्राजील दूसरे स्थान पर है। अब ब्राजील अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को हैती के खिलाफ फिलाडेल्फिया में खेलेगा, जबकि मोरक्को की टीम स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। 2 खास बातें... साइबारी के गोल से मोरक्को को बढ़त मिली मोरक्को ने अटैकिंग शुरुआत की और 21वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। नुसैर मजराउई ने ब्राजील के मिडफील्डर लुकास पाकेटा से गेंद छिनने के बाद ब्राहिम डियाज को पास दिया। फिर डियाज की शानदार थ्रू बॉल पर इस्माइल साइबारी ने दौड़ लगाई और गोलकीपर एलिसन बेकर के ऊपर से गेंद चिप करते हुए गोल दाग दिया। विनिसियस जूनियर ने बराबरी का गोल दागा ब्राजील ने 11 मिनट बाद जवाब दिया। 32वें मिनट में विनिसियस जूनियर ने ब्रूनो गिमारेस के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाया। बाएं फ्लैंक से अंदर की ओर बढ़ते हुए उन्होंने जोरदार राइट फुट शॉट लगाया, जो मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू को छकाते हुए गोल में चला गया। यह विनिसियस के इंटरनेशनल करियर का 10वां गोल है। ब्राजील 2002 में पिछली बार चैंपियन बना था ब्राजील इस वर्ल्ड कप में 2002 के बाद पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरा है, हालांकि टीम को अपने स्टार खिलाड़ी नेमार की कमी खली, जो पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और इस मुकाबले में नहीं खेले। -------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फुटबॉल वर्ल्डकप में कतर ने स्विट्जरलैंड को ड्रॉ पर रोका आखिरी क्षणों में बौआलेम खौखी के गोल से कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मैच में स्विट्जरलैंड को 1-1 के ड्रॉ पर रोक लिया। इंजरी टाइम के चौथे मिनट में हेडर के जरिए आए इस गोल ने कतार को हार से बचा लिया। जबकि, स्विट्जरलैंड से जीत छीन ली। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

WI vs SL: कुसल मेंडिस ने अपने ओपनिंग पार्टनर का ही रिकॉर्ड तोड़ा, T20 इंटरनेशनल में नाम की ये उपलब्धि

Kusal Mendis: श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वोो अब श्रीलंका के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. Sun, 14 Jun 2026 08:44:04 +0530

  Videos
See all

Nagaland | संगीत से लोगों को जोड़ने वाले गुरु संग्युसंग ने गुम होते संगीत में फूंकी जान | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T03:42:12+00:00

TMC Crisis | Abhishek Banerjee | Mamata Banerjee: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर पड़ी रेड #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T03:45:39+00:00

Family angered | प्रेम विवाह पर परिवार की नाराज़गी, जीते जी कर दिया श्राद्ध! #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T03:44:09+00:00

बाड़मेर में सनसनी, व्यापारी पर जानलेवा हमला! |#viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T03:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers