IND W vs PAK W : भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज यानी 14 जून (रविवार) को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मैच खेला जाने वाला है. इस दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी. वहीं पाकिस्तान की कैप्टन फातिमा सना भी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का आगाज करने की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरेंगी. उससे पहले हम आपको इस महामुकाबले के बारे में हर छोटी-बड़ी डिटेल्स बताने वाले हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 6वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये मैच इंग्लैंड और वेल्स के लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा. लेकिन भारतीय फैंस के लिए खुशी की खबर है, क्योंकि वो इस मुकाबले को शाम को देख पाएंगे. बता दें कि, भारत-पाकिस्तान का ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा.
भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
भारत और पाकिस्तान का ये मुकाबला इंडिया में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच को देख सकते हैं. स्पोर्स्ट नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड समेत अन्य भाषाओं में भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा.
इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा, जो फ्री डिश टीवी पर भी उपलब्ध होता है.
इसके साथ ही आप हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना की टीमों के बीच कांटे की इस टक्कर की लाइव स्ट्रीमिंग फोन पर इंडिया में जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. ये मैच आपको जियो हॉटस्टार ऐप के साथ साथ उनकी बेवसाइट पर भी देखने के लिए मिलेगा. इस मुकाबल की हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी स्ट्रीमिंग की जाएगी.
IND W vs PAK W : पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जीती है. इस पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने के लिए मिलते हैं. यहां पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिली है, वहीं पुरानी गेंद से स्पिनर्स एक्शन में आते हैं. इस पिच पर बल्लेबाज एक बार सेट हो जता है तो बड़ी बारी खेलता है.
IND W vs PAK W : वेदर रिपोर्ट
बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के मैच फैंस को पूरा देखने के लिए मिलने वाला है. क्योंकि यहां पर शुक्रवार को बारिश का अनुमान नहीं है. इस मैच के दौरान मौसम शानदार रहेगा और मैदान पर धूप भी खिली रहेगी. रविवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी. इस मैच के दौरा तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
IND W vs PAK W : हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक टी20 महिला वर्ल्ड कप में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय महिला टीम ने कुल 6 बार जीत हासिल किया है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है.
भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी/रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
पाकिस्तान: मुनीबा अली, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जाबिन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल.
भारत और पाकिस्तान के स्क्वाड्स
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा.
पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (w), सायरा जबीन, आयशा जफर, इरम जावेद, फातिमा सना (c), आलिया रियाज, नतालिया परवेज, आयमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, तुबा हसन, तस्मिया रुबाब.
ये भी पढ़ें : चल गईं अगर भारत की ये 6 खिलाड़ी तो पाकिस्तान की हार पक्की, IND W vs PAK W मैच से पहले देखें इनके खतरनाक आंकड़े
Continue reading on the app