Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: चतुर्दशी तिथि पर वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर, रोहिणी नक्षत्र से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026 (आज का राशिफल 14 जून 2026): हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी रविवार 14 जून 2026 को चतुर्दशी तिथि है. आज0 रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव राशियों पर बना रहेगा और वृषभ राशि में स्थित चंद्रमा का विशेष संयोग बना रहे हैं. सूर्य देव की कृपा से कई राशियों को धन लाभ होने वाला है. कुछ जातकों को रविवार के दिन पदोन्नति और मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं. वहीं, कुछ लोगों को अपने गुस्से, खर्च और स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी. शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए आज का दिन करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आकाश मंडल में आनन्दादि योग, सुनफा योग, धृति योग और वाशि योगों का एक महासंयोग निर्मित हो रहा है. आज सूर्योदय सुबह 05:22 बजे हुआ और सूर्यास्त- शाम 07:19 बजे होगा. रविवार के दिन शकुन और चतुष्पाद करण प्रभावी रहेंगे. आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.
आज का महामंत्र
ऊं घृणि सूर्याय नमः
पढ़ें आज का राशिफल 14 जून 2026 (Today Horoscope 14 June 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. प्रगति का योग बन रहा है. मान-सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा. पदोन्नत हो सकते हैं और भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
- शुभ अंक- 1
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा. ये लोग परिश्रम से धन लाभ कमाएंगे. इन लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नया वाहन खरीद सकते हैं और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 8
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की आज धन की स्थिति अच्छी होगी. रुका हुआ धन मिलेगा और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. आज माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना चाहिए. बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- मैरून
- लक मीटर- 8
6. कन्या राशि
इस राशि के जातकों को आज लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ होने का योग है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है और छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- पंचमेवा की खीर से हवन करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
- उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग हैं. पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है और माली स्थिति में सुधार होगा. नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें और खान-पान में सावधानी बरतें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों की आज देश-विदेश की यात्रा हो सकती है. ये लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय आज आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हल्का ग्रे
- लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के परिवार में आज कोई शुभ कार्य होने का योग है.
रोजगार के अवसर मिलेंगे और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ रहेगा.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 6
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बना हुआ है. समय का सदुपयोग करें. आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- पीला वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पिंक
- लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Somwati Amavasya 2026: कल या परसों, सोमवती अमावस्या किस दिन? नोट करें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 14 June 2026: रोहिणी व्रत आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 14 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 जून 2026, रविवार के दिन की शुरुआत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से होगी. पुरुषोत्तम मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक होगी. उसके बाद अमावस्या की शुरुआत हो जाएगी. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 14 जून 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
दिन- रविवार
तारीख- 14 जून 2026
तिथि- पुरुषोत्तम मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक उसके बाद अमावस्या होगी.
नक्षत्र- रोहणी नक्षत्र रात 10 बजकर 13 मिनट तक उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होगा.
सूर्योदय- सुबह 05:22 बजे
सूर्यास्त- शाम 07:19 बजे
करण- शकुन, चतुष्पाद
चंद्रमा- वृषभ राशि
शुभ मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:49 तक
राहुकाल- शाम 5:35 से शाम 7:19 तक
दिशा शूल- पश्चिम
महामंत्र- ॐ घृणि सूर्याय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 28 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 07 बजकर 11 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | 14 जून सुबह 04:23 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | 14 जून को शाम 06:40 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:08 मिनट से 04:56 मिनट तक |
| अमृत काल | शाम 07:24 बजे से शाम 08:48 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 मिनट तक |
आज का अशुभ समय
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:07 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 03:48 बजे से शाम 05:28 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:21 मिनट से शाम 06:15 मिनट तक.
व्रत- रोहिणी व्रत
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: सूर्य का मिथुन राशि में हुआ गोचर, 15 जून से बदल जाएगी किस्मत, जानें सूर्यदेव के 12 नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















