Responsive Scrollable Menu

Realme P4R की धांसू Entry! 8000mAh Battery से मचाएगा तहलका, जानें कीमत और Features

भारत में जल्द ही रियलमी अपना P-सीरीज के तहत Realme P4R 5G लॉन्च कर सकती है। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि इस फोन का सबसे धांसू बैटरी है, जो कि 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, 45w फास्ट चार्जिंग और 50MP का कैमरा मिलेगा। बताया जा रहा है कि भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये होने वाली है। आइए आपको इस फोन के कुछ कमाल फीचर्स बताने वाले हैं।

जानें कीमत और वेरिएंट्स
लीक के अनुसार, Realme P4R 5G के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर इसकी कीमत ₹44,999 लिखी हुई है। लेकिन इस फोन की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) है और आमतौर पर फोन की असली कीमत MRP से काफी कम होती है।
अपेक्षित कीमत- इस फोन की कीमत भारत में Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 25,000 हजार रुपये कम है।
रैम और स्टोरेज- लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन 3 वेरिएंट्स में आ सकता है-

4GB रैम + 128GB स्टोरेज
6GB रैम + 128GB स्टोरेज
6GB रैम + 256GB स्टोरेज

Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर                        स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

बैटरी                          8,000mAh (सिलिकॉन कार्बन बैटरी)

चार्जिंग 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 या डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट

डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, HD+ स्क्रीन (1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस)

मुख्य कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर

कूलिंग सिस्टम 5,300mm² VC कूलिंग एरिया (ताकि गेमिंग के समय फोन गर्म न हो)

कब होगा लॉन्च और कहां से खरीदें?

बताया जा रहा है कि Realme P4R 5G को इसी महीने या आने वाले कुछ हफ्ते में भारत आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध होगा। अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च की डेट नहीं आई है।

Continue reading on the app

Sennheiser के नए CX 80U और HD 400U हेडफोन्स, 24-bit Hi-Res ऑडियो के साथ धमाकेदार एंट्री

ऑडियो टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली कंपनी Sennheiser ने भारत में अपने दो नए वायर्ड हेडफोन्स CX 80U और HD 400U लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों मॉडल आधुनिक यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, जिनका मुख्य फोकस हाई-रेजोल्यूशन डिजिटल ऑडियो और आसान प्लग-एंड-प्ले अनुभव पर है।

USB Type-C कनेक्टिविटी के साथ आसान इस्तेमाल

इन दोनों हेडफोन्स की सबसे बड़ी खासियत USB Type-C कनेक्टिविटी है। इससे यूज़र्स को किसी भी तरह की पेयरिंग या चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। बस प्लग करें और तुरंत हाई-क्वालिटी साउंड का आनंद लें।

इसे भी पढ़ें: Smartwatch for Women: ज्वेलरी जैसी स्मार्टवॉच! NoiseFit Diva Araya में क्या है खास?

24-bit और 96kHz हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट इन हेडफोन्स को म्यूजिक, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेहद खास बनाता है। साथ ही, लो-लेटेंसी ऑडियो अनुभव इन्हें गेमर्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए और भी उपयोगी बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में CX 80U की कीमत ₹1,990 रखी गई है, जबकि HD 400U की कीमत ₹5,990 है।

- CX 80U: ब्लैक, साकुरा और व्हाइट कलर ऑप्शन 
- HD 400U: केवल ब्लैक शेड में उपलब्ध
 
ये दोनों मॉडल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसे बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

CX 80U के फीचर्स

CX 80U एक इन-ईयर वायर्ड हेडफोन है, जिसे हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किया गया है।

- 9.7mm डायनेमिक ड्राइवर 
- 17Hz – 20,000Hz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 
- 28 ohms इम्पीडेंस 
- 119dB साउंड प्रेशर लेवल 
- वजन लगभग 14.3 ग्राम 

इसमें तीन अलग-अलग साइज के ईयर टिप्स दिए गए हैं, जो बेहतर फिटिंग और पैसिव नॉइज़ आइसोलेशन प्रदान करते हैं। 1.2 मीटर लंबी केबल इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाती है।

HD 400U: प्रीमियम ओवर-ईयर अनुभव

HD 400U उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो प्रीमियम साउंड क्वालिटी और कम्फर्ट को प्राथमिकता देते हैं।

- क्लोज्ड-बैक ओवर-ईयर डिजाइन 
- 18Hz – 20,000Hz फ्रीक्वेंसी रेंज 
- 18 ohms इम्पीडेंस 
- 120dB साउंड लेवल 
- वजन 217 ग्राम 

इसमें फोल्डेबल डिजाइन और रिप्लेसेबल ईयर पैड्स दिए गए हैं, जिससे यह लंबे समय तक उपयोग के लिए टिकाऊ बनता है। 1.4 मीटर डिटेचेबल केबल इसे और भी फ्लेक्सिबल बनाती है।

गेमिंग, कॉल्स और वर्क के लिए परफेक्ट

दोनों ही हेडफोन्स में इनलाइन स्मार्ट कंट्रोल्स और MEMS माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो क्लियर वॉयस कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट प्रदान करते हैं। ओमनीडायरेक्शनल माइक्रोफोन की वजह से आवाज़ बेहतर तरीके से कैप्चर होती है।

चाहे आप गेमिंग कर रहे हों, ऑनलाइन मीटिंग में हों या फिर म्यूजिक सुन रहे हों—ये दोनों डिवाइस हर परिस्थिति में स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस देते हैं। अगर आप बजट-फ्रेंडली और हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो अनुभव चाहते हैं, तो CX 80U एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, अगर आप प्रीमियम बिल्ड और ओवर-ईयर कम्फर्ट चाहते हैं, तो HD 400U आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Sennheiser के ये नए लॉन्च यह साबित करते हैं कि वायर्ड ऑडियो अभी भी हाई-क्वालिटी साउंड के मामले में एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

Brazil vs Morocco, FIFA World Cup 2026: ब्राजील का रिकॉर्ड बरकरार, 88 साल से वर्ल्ड कप में पहला मैच नहीं हारा

FIFA World Cup 2026, Group C Match Result: ब्राजील ने मोरक्को के खिलाफ अपना पहला मैच ड्रॉ खेला. इस ड्रॉ के साथ ही उसने 88 साल से वर्ल्ड कप में चले आ रहे पहला मैच ना हारने के अपने रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा. Sun, 14 Jun 2026 07:17:20 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar: PM Modi France Visit | Trump-Modi Meeting | G7 Summit | US Iran War | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T02:41:31+00:00

Karnataka | 20 साल पुराने मामले में किसान का गुस्सा फूटा | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T02:42:03+00:00

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T02:45:01+00:00

Breaking News Live : देश-दुनिया की बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T02:46:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers