Aaj Ka Mausam: आज मिल सकती है गर्मी से राहत! दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर IMD का अलर्ट
आज का मौसम, 14 जून: देशभर में मौसम का रूप रोजाना बदल रहा है. कभी तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है, तो कभी अचानक बरसते बादल राहत लेकर आ रहे हैं. मौसम के इसी अतरंगी मिजाज के बीच आज यानी 14 जून को देश के 18 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. इस बदलाव से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है.
दिल्ली में छाएंगे बादल
राजधानी दिल्ली के लोगों को आज भी गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही धूल भरी तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी के अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट आ सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप से काफी हद तक आराम मिलेगा.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले रहा है. यूपी के कई जिलों में आज तेज आंधी के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में विशेष अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज हवाओं के चलने और बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे तापमान नीचे आएगा.
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (14 जून) | न्यूनतम तापमान (14 जून) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 37°C | 27°C |
| मुंबई | 33°C | 30°C |
| चेन्नई | 36°C | 29°C |
| कोलकाता | 35°C | 28°C |
| लखनऊ | 37°C | 28°C |
| पटना | 37°C | 29°C |
| रांची | 33°C | 24°C |
| भोपाल | 34°C | 24°C |
| जयपुर | 37°C | 25°C |
| शिमला | 26°C | 17°C |
| नैनीताल | 27°C | 19°C |
बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी
बिहार में भी आज बादलों का डेरा रहेगा और कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, खगड़िया, गया, पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पहाड़ों पर भारी बारिश से बढ़ी चिंता
मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर भी आज राहत वाली बारिश हो सकती है, लेकिन कुछ जगहों पर यह आफत भी बन सकती है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
Day/Maximum temperatures (as on 13-06-2026) were in the range of 36–40°C at many places over Central adjoining East and parts of northwest India, parts of Gujarat, interior Maharashtra and Telangana. They were below 36°C over the remaining parts of the country.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 13, 2026
The highest… pic.twitter.com/cvCPDclez7
जम्मू-कश्मीर में सुहावना हुआ मौसम
हिमाचल प्रदेश की तरह ही जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम बेहद सुहावना रहने वाला है. घाटी के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होगा. मौसम विभाग ने आज पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा और कठुआ में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. पर्यटन के लिहाज से यह मौसम काफी अच्छा माना जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी का तांडव
मध्य भारत और पश्चिम भारत के राज्यों में भी आज आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, विदिशा, कटनी, इंदौर, धार, श्योपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, अशोकनगर, नीमच, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रायसेन और सतना में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ राजस्थान के सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर में भी तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. मरुस्थल के इन इलाकों में धूल भरी आंधी चलने से दृश्यता कम होने की आशंका है, इसलिए वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: मौसम बना काल! नालंदा में हवा में उड़ी महिला, छत से जमीन पर गिरने पर हुई मौत
IND vs AFG: क्या शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को जानबूझकर कराया रन आउट, मैच के बाद हिटमैन के रिएक्शन का किया खुलासा
IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को धर्मशाल में खेले गए पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में रोहित शर्मा रन आउट हो गए. इसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ क्रिकेट फैंस का कहना है कि गिल ने रोहित को जानबूझकर रन आउट कराया है. शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ऐसे ही पहले कई बार आउट हो चुके हैं. इस मुकाबले के बात कप्तान गिल ने इस रन आउट पर रोहित का रिएकशन क्या था, इस बारे में बताया है. उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं.
दरअसल, इस मैच में रोहित शर्मा जब 16 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने एक शॉर्ट मिडविकेट की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान राशिद खान ने बॉल उठाकर विकेट पर थ्रो किया. इसके बाद गुरबाज ने गिल्लियां बिखेर दी और रोहित को रन आउट होकर जाना पड़ा. रोहित के चेहरे पर और हाव-भाव में निराशा साफ तौर पर देखने के लिए मिली.
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) June 13, 2026
रोहित शर्मा के रन आउट पर गिल का बयान
गिल ने रोहित शर्मा के रन-आउट के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'उन्होंने रिप्ले देखा और उन्होंने कहा कि यह ठीक है. यहां तक कि पिछले मैच में जो हमने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. टी20 उसमें भी वो रन आउट हो गए थे'.
Practice makes perfect ????????
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
???? Captain Shubman Gill on THAT stunning one-handed catch in the slips today ????
Scorecard ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/oPo4gCnj6F
शुभमन गिल ने जीत के बाद क्या कहा?
शुभमन गिल ने कहा कि, 'मेरा मतलब है, यह एक तरह का टी20 गेम था. मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने शुरुआत की और फिर उन्होंने गेम हमसे छीन लिया. गुरबाज ने शानदार बैटिंग की, जिस तरह से उन्होंने सेंचुरी बनाई वह शानदार था. लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने बीच के ओवरों और डेथ ओवरों में वापसी की वह शानदार था. सच कहूं तो, मुझे लगता है कि यह बैटिंग के लिए एक शानदार विकेट था. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, जब हम बॉलिंग कर रहे थे, तब भी स्पिनरों के लिए थोड़ी ग्रिप थी. जब वे बॉलिंग कर रहे थे, तो बॉल काफी अच्छी तरह से आ रही थी'.
गिल ने स्लिप कैच के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'नहीं, मैंने निश्चित रूप से बॉल पकड़ी, बहुत प्रैक्टिस की बहुत सारे स्लिप कैच लिए. मैच से पहले मैं एक दोस्त से बात कर रहा था, उसने कहा कि मैंने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक एक हाथ से कोई बहुत शानदार कैच नहीं लिया है और वह कैच पाकर बहुत खुश था'.
गुरनूर और हर्ष को लेकर कप्तान गिल का बड़ा बयान
गिल ने आज डेब्यू करने वालों खिलाड़ियों के बारे में कहा कि, 'बहुत शानदार, गुरनूर ने जिस तरह से बॉलिंग की, शानदार पेस और जिस तरह से वह बॉल को स्विंग कर रहा था, जिस तरह की लेंथ पर उसने लगातार बॉलिंग की वो शानदार था. हर्ष ने भी पहले ओवर के बाद, उसने 16-17 रन दिए और जिस तरह से उसने गेम को वापस खींचा, खुद पर भरोसा किया और बॉल को ऊपर फेंकता रहा. यह बहुत शानदार था. मुझे लगता है कि वन-डे गेम्स में बीच के ओवर बहुत जरूरी होते हैं.
गिल ने अंत में कहा कि, 'अगर हम स्ट्राइक रोटेट करते रह सकते हैं. बिना ज़्यादा विकेट खोए, तो आप डेथ ओवरों में सच में गेम सेट कर सकते हैं, तो ये वो खास बातें हैं जिन पर हम टीम मीटिंग में बात करते हैं, कि हम एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर बीच के ओवरों में कैसे मौके बना सकते हैं और जब हम बैटिंग कर रहे हों, तो हम कैसे सच में रन बनाते रह सकते हैं'.
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच की बात करें, तो बारिश से बाधित ये मुकाबला 25-25 ओवर का हुआ. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज की 102 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 195 रनों का लक्ष्य भारत को दिया. टीम इंडिया ने कप्तान गिल के गिल के 84, ईशान किशन के 34 और केएल राहुल के 39 रनों की बदौलत 3 विकेट खोकर 22.5 ओवर में मैच 7 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: गिल-ईशान के बाद केएल राहुल का धमाल, पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















