Saharanpur Road Accident News: तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत
Saharanpur Road Accident News: सहारनपुर जिले में हुए सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।IND vs AFG: गिल-ईशान के बाद केएल राहुल का धमाल, पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
IND vs AFG: भारत ने पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है. धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहा. इस मैच को 25-25 ओवरों का खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष कहते 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. केएल राहुल आखिरी में नाबाद 39 रन बनाए.
रोहित जल्दी हो गए थे रनआउट
अफगानिस्तान के दिए 195 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने की. टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. हालांकि रोहित को इस दौरान चोट भी लगी, लेकिन फिर भी वो अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रोहित रनआउट हो गए. रोहित शर्मा 16 गेंद पर 16 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौका और 1 छक्का निकला.
इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिसे राशिद खान ने ईशान किशन को आउट कर तोड़ी. ईशान किशन 22 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 15 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए.
ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 24.5 ओवरों में 194 रनों पर सिमट गई थी. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 51 गेंदों पर 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 30 गेंद पर 27 रन बनाए. वहीं अजमतुल्लाह उमरजई 16 गेंद पर 26 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट हासिल किए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation






















