Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG: गुरबाज़ का शतक, डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ का धमाल, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 रनों का लक्ष्य

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. बारिश की वजह से इस मैच को 25-25 ओवरों का कराया जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवरों में 194 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने शानदार शतक लगाया. वहीं भारत की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे  वहीं डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट लिए. 

अफगानिस्तान की शुरुआत रही थी खराब

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने की. अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 26 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इब्राहिम जादरान सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें अपना डेब्यू मैच खेल रहे गुरनूर बराड़ ने आउट किया. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल को अर्शदीप सिंह ने चलता किया. सेदिकुल्लाह अटल खाता भी नहीं खोल पाए. फिर अर्शदीप सिंह ने ही रहमत शाह को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहमत शाह 3 रन बनाकर चलते बने.

रहमानुल्लाह गुरबाज और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच हुई 116 रनों की साझेदारी

इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच चौथे विकेट के लिए सिर्फ 66 गेंदों पर 116 रनों की शानदार साझेदारी हुई. रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया. दरअसल उनका यह शतक भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय वनडे सीरीज का भी पहला शतक है. 

रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ लगाया पहला शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन फिर नीतीश कुमार रेड्डी ने उन्हें आउट कर टीम इंडिया को राहत की सांस दिलाई. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सिर्फ 51 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 8 छक्का निकला. उनके आउट होने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी भी 30 गेंद पर 27 रन बनाकर डेब्यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे का शिकार बने. 

डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट चटकाए

इसके बाद हर्ष दुबे ने अजमतुल्लाह उमरजई को चलता किया. अजमतुल्लाह उमरजई 16 गेंद पर 26 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और पूरी टीम 194 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिला. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. 

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे आप

Continue reading on the app

राम मंदिर दान घोटाला: हिरासत में चढ़ावा गिनने वाला कर्मी, जांच के लिए SIT घटित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट

Ram Mandir donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावे में हेराफेरी को लेकर हाल ही में दान विवाद सामने आया है। अब मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। कार्रवाई करते हुए चढ़ावा गिरने वाला कर्मचारी हिरासत में लिया गया है। साथ ही जांच के लिए सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। 15 दिनों के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
 
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में गबन के मामले की जांच तेज कर दी गई है। SOG ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एजेंसियां CCTV फुटेज, बरामद नकदी और तकनीकी सबूतों के जरिए मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। इस बीच यूपी सरकार ने केस की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT का गठन कर दिया है। मामला अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ाए गए दान में वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

सपा नेताओं ने दावा किया था कि मंदिर के चढ़ावे और दान पेटी से ₹5 करोड़ से लेकर ₹7.5 करोड़ तक की राशि में हेराफेरी हुई है। पूर्व अकाउंट्स इंचार्ज ने भी प्रबंधन पर पारदर्शिता न रखने के आरोप लगाए। मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले में पारदर्शिता की मांग की और कहा कि यदि आरोप गलत हैं तो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए। साथ ही बीजेपी के स्थानीय नेता डॉ. रजनीश सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई या ईडी से जांच की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Shri Ram Janmbhoomi: अयोध्या राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर आज से खुले, 7 स्लॉट में होंगे दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

IAS बने SIT के अध्यक्ष और दो सदस्य

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर यूपी सरकार ने SIT का गठन कर दिया है। साथ ही सरकार ने SIT को 7 दिनों में प्रारंभिक और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। लखनऊ के कमीश्नर विजय विश्वास पंत को SIT का अध्यक्ष बनाया गया है। IPS किरन एस और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन एसआईटी के सदस्य होंगे। साथ ही मामले के बीच में राम मंदिर कंस्ट्रक्शन कमिटी के चेयरपर्सन नृपेंद्र मिश्रा भी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मिश्रा ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

कौन है आरोपी लवकुश?

मामले में चढ़ावा गिरने वाला लवकुश मिश्र आरोपी है। जानकारी के अनुसार, वह अयोध्या जिले के रुदौली के शुजागंज क्षेत्र के मीनापुर फगौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि दानपात्रों में जमा राशि की गिनती और उससे जुड़े कार्यों में उसकी क्या भूमिका थी। बताया गया कि लवकुश के घर से 10 लाख रुपए कैश मिला है। लवकुश ने इस रकम को गोबर में छिपाया गया था। 

पीएमओ ने भी लिया संज्ञान

मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी ट्रस्ट से रिपोर्ट तलब की है। इसके जवाब में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट किया है कि दान का नियमित ऑडिट होता है। 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बनेगा भव्य राम मंदिर, जानें इसकी लागत और खासियत

जांच की रडार में और भी कर्मचारी

जांच एजेंसियों के मुताबिक राम मंदिर के दान-पात्रों में जमा चढ़ावे की गिनती से जुड़े कई कर्मचारी भी रडार पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले को पूरी तरह समझने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया की जांच जरूरी है। इसलिए चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल हो रही है।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का भौकाल... बतौर ओपनर पूरे किए 16,000 इंटरनेशनल रन, सहवाग के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने

Rohit Sharma 16000 international runs as an opener: 39 की उम्र और टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद भी 'हिटमैन' रोहित शर्मा का भौकाल जारी है. धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में सिर्फ 6 रन बनाते ही रोहित ने वीरेंद्र सहवाग के बाद वो महा-रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर पाए थे. यही नहीं, मैच में सिर्फ 3 रन बनाते ही उन्होंने दिग्गज जैक कैलिस के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. Sat, 13 Jun 2026 20:58:45 +0530

  Videos
See all

Locket Chatterjee On Saayoni Ghosh: यूसुफ पठान से लेकर सायोनी तक क्या बोलीं लॉकेट चटर्जी ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T15:47:14+00:00

Satabdi Roy On TMC Crisis: Abhishek Banerjee पर ये क्या बोल गईं शताब्दी राय? #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T15:39:46+00:00

Saayoni Ghosh | TMC: 'एक करोड़ देंगे, सिर काटकर..' सायोनी घोष पर Sanjay Singh ने क्या कहा? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T15:39:47+00:00

Top 10 News : आज की 10 बड़ी खबरें | 13 June 2026 | Indian Airforce Plane Crash | CM Yogi | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T15:39:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers