A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. बारिश की वजह से इस मैच को 25-25 ओवरों का कराया जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवरों में 194 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने शानदार शतक लगाया. वहीं भारत की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे वहीं डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट लिए.
अफगानिस्तान की शुरुआत रही थी खराब
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने की. अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 26 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इब्राहिम जादरान सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें अपना डेब्यू मैच खेल रहे गुरनूर बराड़ ने आउट किया. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल को अर्शदीप सिंह ने चलता किया. सेदिकुल्लाह अटल खाता भी नहीं खोल पाए. फिर अर्शदीप सिंह ने ही रहमत शाह को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहमत शाह 3 रन बनाकर चलते बने.
रहमानुल्लाह गुरबाज और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच हुई 116 रनों की साझेदारी
इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच चौथे विकेट के लिए सिर्फ 66 गेंदों पर 116 रनों की शानदार साझेदारी हुई. रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया. दरअसल उनका यह शतक भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय वनडे सीरीज का भी पहला शतक है.
रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ लगाया पहला शतक
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन फिर नीतीश कुमार रेड्डी ने उन्हें आउट कर टीम इंडिया को राहत की सांस दिलाई. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सिर्फ 51 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 8 छक्का निकला. उनके आउट होने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी भी 30 गेंद पर 27 रन बनाकर डेब्यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे का शिकार बने.
डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट चटकाए
इसके बाद हर्ष दुबे ने अजमतुल्लाह उमरजई को चलता किया. अजमतुल्लाह उमरजई 16 गेंद पर 26 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और पूरी टीम 194 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिला.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे आप
Continue reading on the app