Responsive Scrollable Menu

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त का इंतजार खत्म! करोड़ों महिलाओं को इस दिन मिलेगा बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. योजना की 37वीं किस्त जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. राज्य की करोड़ों महिलाएं लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रही थीं. अब सरकार की ओर से इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. रिपोर्टों के अनुसार, 14 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर जिले के केसली से योजना की नई किस्त जारी कर सकते हैं.

1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा फायदा

लाड़ली बहना योजना आज मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में से एक बन चुकी है. इस योजना के तहत राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. सरकार का दावा है कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है.

हर महीने मिल रही है आर्थिक सहायता

योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से की गई थी. समय-समय पर सरकार ने सहायता राशि में बढ़ोतरी भी की है. वर्तमान में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है. यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है.

अब तक हजारों करोड़ रुपये किए गए ट्रांसफर

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से महिलाओं के खातों में हजारों करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. मई 2026 में जारी 36वीं किस्त के तहत भी 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला था. सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है.

लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

जिन महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है, वे अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकती हैं. इसके लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन संख्या या समग्र आईडी की मदद से जानकारी प्राप्त की जा सकती है. वहां लाभार्थी सूची और भुगतान की स्थिति दोनों उपलब्ध रहती हैं.

पात्रता नियमों का पालन जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा. यदि किसी लाभार्थी के दस्तावेज अधूरे हैं, ई-केवाईसी अपडेट नहीं है या पात्रता संबंधी शर्तों में कोई कमी पाई जाती है, तो किस्त रुक सकती है. इसलिए लाभार्थियों को अपने दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी समय-समय पर अपडेट रखने की सलाह दी गई है.

महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनी योजना

लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है. आने वाली 37वीं किस्त के साथ लाखों परिवारों को फिर आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें - UK में पढ़ाई का सुनहरा मौका! झारखंड के 50 छात्रों को मिलेगी 100% स्कॉलरशिप, 20 जून तक करें आवेदन

Continue reading on the app

गे हैं मौनी रॉय! एक्ट्रेस ने अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाह, दिशा पाटनी संग दोस्ती को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

Mouni Roy Reacts to Gay Rumour: टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. कई दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने सूरज नांबियार से अलग होने का फैसला लिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. अब मौनी रॉय ने पहली बार खुलकर उन अफवाहों पर बात की है, जो उनको लेकर फैलाई गईं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन सी सुनी थी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब वह मुश्किल दौर में थीं तो उनकी किसने मदद की. 

अफवाह पर दिया करारा जवाब

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय से पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में अपने बारे में सबसे अनोखी और अजीब अफवाह कौन सी सुनी है. इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके बारे में सबसे हैरान करने वाली अफवाह यह थी कि वह गे हैं.

मौनी ने बताया कि जब उन्होंने यह बात सुनी तो उन्हें काफी अजीब लगा. हालांकि, उन्होंने इस तरह की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. एक्ट्रेस का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों के बारे में तरह-तरह की बातें बनाई जाती हैं और कई बार बिना किसी बेस्ड के अफवाहें फैला दी जाती हैं.

पति से अलग होने के बाद शुरू 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबर कई दिन पहले सामने आई थी. दोनों ने अपने रिलेशन को सम्मान के साथ खत्म किया. लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. कई यूजर्स ने उनके रिश्ते टूटने के पीछे अलग-अलग कारण निकाले. इसी दौरान उनकी पर्सनल लाइफ और यौन पहचान को लेकर भी कई अफवाहें फैलने लगीं. अब मौनी ने साफ कर दिया है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.

मौनी रॉय ने बातचीत में बताया कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं क्योंकि उनके पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने हर सिचुएशन में उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली और फ्रेंड ने मुश्किल समय में भी उनका साथ दिया.

दोस्ती को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि दोस्तों ने जीवन के हर अप्स-डाउन में उनका साथ दिया है. चाहे अच्छा समय हो या मुश्किल दौर, हर सिचुएशन में उनके दोस्त साथ खड़े नजर आए. मौनी का मानना है कि औरत की लाइफ में कुछ ऐसे दोस्त जरूर होने चाहिए जो उसे एक्साइटेड करें और मुश्किल सिचुएशन से लड़ने के लिए हिम्मत दें. उन्होंने कहा कि उनकी दोस्तियां उनके लिए किसी मजबूत सहारे से कम नहीं हैं.

दिशा पटानी संग चर्चा में रहती है दोस्ती

आपको बता दें कि मौनी रॉय की सबसे अच्छी दोस्त दिशा पाटनी मानी जाती है क्योंकि अक्सर वह एक दूसरे साथ समय बिताती नजर आती हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ छुट्टियां भी इंजॉय करती हुईं देखी जाती रहती हैं. कई लोग इनकी दोस्ती को लेकर सवाल उठाते हैं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह उनकी अच्छी दोस्त हैं जैसे लड़को के बीच अच्छी दोस्ती होती है. हाल ही में दिशा पटानी के जन्मदिन पर मौनी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई फोटो शेयर कर बधाई दी, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया. 

ये भी पढ़ें: 'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई...' 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर फिर झुके प्रणीत मोरे

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं मौनी?

काम की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं. जिसमें उन्होंने वरुण धवन की सौतेली मां रोल निभाया था. उनका ये किरदार लोगों को काफी पसंद आया. 

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. इसके अलावा वह फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार एक्टिव हैं. अपनी प्रोफेशनल अचीवमेंट के साथ-साथ वह अक्सर अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं.

हालांकि ताजा इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया है कि अफवाहों से ज्यादा वह अपने काम और अपने करीबी लोगों पर ध्यान देना पसंद करती हैं. यही वजह है कि तमाम चर्चाओं के बीच भी मौनी रॉय अपने करियर में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में मां बनने जा रहीं सुरभि ज्योति, बेबी बंप पर चाय का कप रख कराया फोटोशूट

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल जितना तेज कोई नहीं… सिर्फ इतनी पारियों में बनाए 3000 ODI रन, बन गए नंबर-1

Shubman Gill 3000 ODI Runs: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान एक बड़ा कारनामा कर दिखाया. वह एक खास लिस्ट में भारत के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. Sat, 13 Jun 2026 21:54:42 +0530

  Videos
See all

Egg Shells For Skincare: अंडे के छिलके से स्किन बनेगी ग्‍लोइंग और दिखेगी यंग | Beauty Tips | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:45:31+00:00

El Nino की पुष्टि से भारत में सूखे का खतरा, 2026 मॉनसून सामान्य से 10% कम रहने की आशंका #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:38:27+00:00

आधी रात को रेड..Abhishek Banerjee जाएंगे जेल? | Kolkata Police | West Bengal | Mamata | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:41:28+00:00

शर्मनाक वीडियो छात्रा के साथ छेड़छाड़ #shorts #viralvideo #student #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T17:38:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers